न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं तवे से जुड़ी ये गलतियां

आज इस कड़ी में हम आपको तवे से जुड़े वास्तु की जानकारी लेकर आए हैं जिनमें सावधानी बरती जानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 11:16:39

मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं तवे से जुड़ी ये गलतियां

घर की रसोई का वास्तु में बड़ा महत्व माना जाता हैं। रसोई से जुड़े वास्तु आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार करते हैं। वास्तु में तवे का भी बड़ा महत्व माना जाता हैं। क्या आप जानते हैं कि तवे से जुड़ी गलतियां मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है और आपके जीवन में कंगाली ला सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको तवे से जुड़े वास्तु की जानकारी लेकर आए हैं जिनमें सावधानी बरती जानी चाहिए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

खुले में न रखें तवा

वास्तु के मुताबिक, खाना पकाने के बाद तवे को हमेशा शेल्फ के नीचे रखना चाहिए। खुले में तवा रखने से घर में वास्तु दोष पैदा होते हैं। यह आपके काम-काज में अड़चन पैदा करने का प्रतीक कहलाता है। ऐसे में जब भी रोटियां पका लें, तो तवा ठंडा होने के बाद उसे शेल्फ के नीचे सीधा ही रखें। कुछ लोग तवा उल्टा रखते हैं, ऐसा करने से जीवन में अचानक से घटनाएं घटित होने लगती है।

तवे की सफाई

रोटी पकाने के एक दम बाद तवे पर पानी नहीं डालना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं। जब तवा थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे सादे पानी के साथ या फिर सर्फ के साथ हर रोज साफ करें। तवे पर जमी जिद्दी कालिख को तीखी चीज से साफ न करें, बल्कि किसी पत्थर या फिर गोल आकार की वस्तु के साथ इसे साफ करें।

vastu tips,vastu tips in hindi,tava mistakes,tava vastu tips

तवे पर छिड़कें नमक

शास्त्रों के अनुसार तवे घर की महिला को रोटी पकाने से पहले तवे पर थोड़ा सा नमक का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं आती।

तवा रखने की सही दिशा

वास्तु के अऩुसार तवे को हमेशा अपनी दाईं ओर दिशा में रखना चाहिए, यानि जहां खड़े होकर आप खाना पकाती हैं, वहां दाई तरफ कहीं भी तवे को सीधा रख सकती हैं। तवे को कभी भी बाईं तरफ नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से खाना पकाने वाली स्त्री की सेहत पर बुरा असर डलता है।

पहली रोटी गाय की

जब भी खाना पकाने लगें तो पहली रोटी गाय की निकालें और रात को आखिरी रोटी कूकर (कुत्ते) को डालने के लिए पकाएं। घर के नहीं बल्कि बाहर सड़क पर घूमने वाले किसी भी कूकर को आप यह रोटी खिला सकते हैं। इससे जीवन में शत्रुओं का आपके ऊपर किया गया हर वार असफल होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?