न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानजी की पूजा में की गई इन गलतियों से झेलना पड़ सकता हैं प्रकोप

पूजा के दौरान की गई गलती आपको हनुमान जी का प्रकोप झेलने पर मजबूर कर सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 10:24:33

हनुमानजी की पूजा में की गई इन गलतियों से झेलना पड़ सकता हैं प्रकोप

आज मंगलवार का दिन हैं जो कि हनुमान जी की पूजा के लिए जाना जाता हैं। आज के दिन की गई रामभक्त हनुमान की पूजा आपके सभी कष्टों को हरती हुई मनोकामनाओं की पूर्ती करवाती हैं। लेकिन हनुमान जी की पूजा के दौरान कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं क्योंकि पूजा के दौरान की गई गलती आपको हनुमान जी का प्रकोप झेलने पर मजबूर कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं शास्‍त्रों में हनुमानजी की पूजा के बताए गए नियमों के बारे में।

- हनुमानजी की पूजा अगर आप नियमित रूप से करते हैं तो आपको मांसाहार और शराब का त्‍याग कर देना चाहिए। शास्‍त्रों में इस बात का उल्‍लेख मिलता है कि जो व्‍यक्ति हनुमानजी की पूजा करे उसे शाकाहारी चीजों का सेवन करना चाहिए और अच्‍छा आचरण करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord hanuman,hanuman worship rules

- हनुमानजी की पूजा में चरणामृत का प्रयोग नहीं किया जाता है, मगर तुलसी का प्रयोग अनिवार्य है। रामायण में एक प्रसंग मिलता है कि एक बार सीताजी की रसोई में हनुमानजी भोजन ग्रहण कर रहे थे, लेकिन उनका पेट नहीं भर रहा था। फिर सीता माता ने उन्‍हें एक तुलसी का पत्‍ता खाने को दिया। इसे खाते ही उनका पेट भर गया।

- हनुमानजी की पूजा में कभी भी खंडित मूर्ति का प्रयोग न करें। अगर आपके घर पर रखी हनुमानजी की मूर्ति कहीं से भी जरा सी भी खंडित हो जाए तो ऐसी मूर्ति को शीघ्र ही बदल दें और तभी हनुमानजी की पूजा करें।

- हनुमानजी को बाल ब्रह्मचारी माना जाता है और उन्‍होंने कभी विवाह नहीं किया। इसलिए महिलाओं को विशेष नियमों के साथ उनकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को सीधे वस्‍त्र या फिर चोला अर्पित नहीं करना चाहिए। यदि आपने किसी प्रकार की मन्‍नत मानी हुई है या फिर आप ऐसा करना चाहती हैं तो आपको पुत्र या पति के माध्‍यम से यह कार्य संपन्‍न करवाना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord hanuman,hanuman worship rules

- मंगलवार और शनिवार के दिन भूलकर भी काले या सफेद कपड़े पहनकर हनुमान जी की पूजा न करें। हनुमान जी को लाल और केसरिया रंग प्रिय है इसलिए इनकी पूजा लाल, केसरिया या पीले वस्त्र में ही करें। साथ ही अगर आप मंगलवार का व्रत करते हैं तो आपको भूलकर भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

- मर्यादा पुरुषोत्‍तम भगवान राम को अपना प्रभु मानने वाले हनुमानजी ने सदैव ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए अपना जीवन व्‍यतीत किया। इसलिए जो भी हनुमानजी की पूजा करता है उसे, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। यहां तक कि विवाहित लोगों को भी जिस दिन हनुमानजी की पूजा हो, उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

- हनुमानजी की पूजा में साफ-सफाई का विशेष महत्‍व होता है। हनुमानजी की पूजा करने से पूर्व स्‍नान करके और स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करके बैठना चाहिए। जिस स्‍थान पर पूजा हो, वहां साफ-सफाई का ठीक से ध्‍यान रखना चाहिए।

- अगर आपका मन किसी कारण से पूजा में नहीं लग रहा है या फिर आप किसी वजह से परेशान हैं तो आपको उस दिन हनुमानजी की पूजा नहीं करनी चाहिए। शांत मन से बजरंगबली का नाम जपने से ही आपकी पूजा पूर्ण मानी जाती है और बजरंगबली आपकी पुकार सुनते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?