न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके जीवन की हर समस्या का निवारण करेंगे फिटकरी के ये उपाय

फिटकरी का ज्योतिष में भी बड़ा महत्व हैं और इसकी मदद से जीवन में आ रही मानसिक पीडाओं का अंत भी किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 11:26:31

आपके जीवन की हर समस्या का निवारण करेंगे फिटकरी के ये उपाय

फिटकरी के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं कि अपने एंटीसेप्टिक और औषधीय गुणों के चलते इसका कई जगह इस्तेमाल किया जाता हैं। इससे शारीरिक पीडाओं का अंत आसानी से किया जा सकता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिटकरी का ज्योतिष में भी बड़ा महत्व हैं और इसकी मदद से जीवन में आ रही मानसिक पीडाओं का अंत भी किया जा सकता हैं। जी हाँ, फिटकरी के कुछ उपायों की मदद से नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता के साथ कई तरह की परेशानियों से आपको मुक्ति मिल सकती है। तो आइये जानते हैं फिटकरी के इन उपायों के बारे में।

कर्ज से मुक्ति के लिए

कर्ज से आप परेशान हैं तो फिटकरी का यह उपाय आपकी जरूर मदद करेगा। इसके लिए आप बुधवार के दिन थोड़ी सी फिटकरी पर सिंदूर छिड़क दें और फिर उसे पान के पत्ते में लपेटकर कलावा से बांध दें। फिर उसको शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे किसी भारी चीज जैसे बड़े पत्थर से दबा दें। ऐसा आप लगातार तीन बुधवार करें। ध्यान रहे ऐसा करते समय कोई आपको देखे ना। इस फिटकरी के टोटके से आपको कर्ज से जरूर मुक्ति मिलेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,problem in life,measures of alum

इंटरव्यू में सफलता के लिए

अगर आप इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले फिटकरी के पांच टुकड़े, 6 नीले फूल और एक बेल्ट (कमर में बांधने वाली) लें और इन सबको नवमी के दिन देवी मां को चढ़ा दें। फिर दशमी के दिन बेल्ट किसी कन्या को दे दें, फूल बहते पानी में प्रवाहित कर दें और फिटकरी के टुकड़े अपने पास रख लें और फिर इंटरव्यू देने जाएं। ऐसा करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी।

धन लाभ के लिए

हर रोज सोने से पहले फिटकरी से दांत साफ करेंगे तो आपको धन लाभ जरूर होगा। साथ ही कभी-कभार नहाने के पानी में फिटकरी को डाल लें। साथ ही पोंछे के पानी में थोड़ी फिटकरी और नमक मिलाकर अगर सफाई करेंगे तो इससे वास्तु दोष भी दूर होता है और नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं रहती।

astrology tips,astrology tips in hindi,problem in life,measures of alum

बुरी नजर से मुक्ति के लिए

अगर कोई व्यक्ति नजर दोष से पीड़ित है तो उसे लिटा दें फिर फिटकरी के टुकड़ों से सिर से लेकर पांव तक सात बार वार लें। ध्यान रखें कि पांव तक ले जाते समय तलवे पर फिटकरी जरूर लगाएं। फिर इसको आग में डाल दें। ऐसा करने से बुरी नजर का असर खत्म हो जाएगा।

व्यापार में तरक्की के लिए

अगर दुकान या ऑफिस मंदी की वजह से सही से नहीं चल रही है तो काले कपड़े में फिटकरी रखकर उसे दुकान या ऑफिस के मेन गेट पर बांध दें। ऐसा करने से ना सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा दूर जाएगी बल्कि आपको व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी। धीरे-धीरे आपकी समस्या खत्म हो जाएगी।

घर की कलह दूर करने के लिए

घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो रात को पलंग के नीचे पानी के गिलास में फिटकरी के कुछ टुकड़े डाल दें और फिर उसको अगली सुबह उस जल को पीपल पर डाल दें। ऐसा करने से आपके घर की कलह दूर हो जाएगी, साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ने लगेगा। ऐसा आप एक महीने तक करते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तेज प्रताप यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
तेज प्रताप यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
कोलकाता हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 उपद्रवी गिरफ्तार; जांच में सामने आया- कोई भी नहीं है छात्र
कोलकाता हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 उपद्रवी गिरफ्तार; जांच में सामने आया- कोई भी नहीं है छात्र
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'अब हर गलती की जवाबदेही तय होगी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'अब हर गलती की जवाबदेही तय होगी'
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- 'नकल माफिया का पूरी तरह होगा सफाया'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- 'नकल माफिया का पूरी तरह होगा सफाया'
आंदोलन के बाद की पहली सुबह पर बोले अभिजीत दीपके, वीडियो जारी कर समर्थकों और आलोचकों दोनों का जताया आभार
आंदोलन के बाद की पहली सुबह पर बोले अभिजीत दीपके, वीडियो जारी कर समर्थकों और आलोचकों दोनों का जताया आभार
आंदोलन के बाद पहले वीडियो में अभिजीत दीपके ने नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम, उठे कई सवाल
आंदोलन के बाद पहले वीडियो में अभिजीत दीपके ने नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम, उठे कई सवाल