न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके घर को खुशियों से भर देगा इन 6 चीजों का आगमन, सकारात्‍मक ऊर्जा का होगा संचार

आज हम आपके लिए वास्तु में बताई गई कुछ ऐसी ही चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका घर में आगमन बेहद शुभ माना जाता हैं और ये आपके घर को खुशियों से भर देती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 10:14:01

आपके घर को खुशियों से भर देगा इन 6 चीजों का आगमन, सकारात्‍मक ऊर्जा का होगा संचार

अक्सर देखा जाता हैं कि घर का माहौल अकारण ही तनाव से भरा रहता हैं और नकारात्मकता फैली रहती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसी चीजों के मदद की जो अपनी उपस्थिति से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें और नकारात्मकता को दूर कर माहौल को अनुकूल बनाए। ऐसे में आज हम आपके लिए वास्तु में बताई गई कुछ ऐसी ही चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका घर में आगमन बेहद शुभ माना जाता हैं और ये आपके घर को खुशियों से भर देती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

मोर पंख

मोर पंख को वास्‍तु में बेहद खास माना गया है। घर में मोर पंख को लगाने से कीड़े-मकोड़े भी कम आते हैं और साथ ही सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। मान्‍यता है कि मोर पंख को भगवान कृष्‍ण से जोड़कर देखा जाता है। मोर पंख को घर में रखने से भगवान विष्‍णु के सभी अवतारों का ध्‍यान हो जाता है। हो सके तो पूजास्‍थल में मोर पंख लगाएं।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in life,things bring positivity

दक्षिणावर्ती शंख

वेदों और पुराणों में दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखने के कई लाभ बताए गए हैं। माना जाता है कि दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखने से शत्रु हानि नहीं पहुंचा पाते हैं। इसके प्रभाव से दुर्घटना, मृत्‍यु और चोरी का भय दूर होता है। शास्‍त्रों में भी दक्षिणावर्ती शंख को लक्ष्‍मी प्राप्ति में सहायक माना गया है। इसका प्रयोग करने से ऋृण, रोग और दरिद्रता दूर होती है। घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

श्रीयंत्र

पूजास्‍थल में श्रीयंत्र की स्‍थापना जरूर करें। श्रीयंत्र मां लक्ष्‍मी को सर्वाधिक प्रिय माना जाता है। श्रीयंत्र की पूजा करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती और भगवान लक्ष्‍मी नारायण की कृपा भी आपको प्राप्‍त होती है। माना जाता है कि श्रीयंत्र को घर में स्‍थापित करने से समाज में आपका वर्चस्‍व बढ़ता है। श्रीयंत्र के सबसे ऊपरी स्‍थान पर माना जाता है कि सभी देवी और देवताओं का वास होता है। श्रीयंत्र को घर में स्‍थापित करने से आपको चारों से सुख की प्राप्ति होती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in life,things bring positivity

तुलसी

हम सभी के घरों में तुलसी का होना बेहद शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा घर के वातावरण को शुद्ध करता है और सभी प्रकार की दरिद्रता दूर होती है। सर्दियों में तुलसी के पेड़ को विशेष देखभाल की आवश्‍यकता होती है। सर्दी के मौसम में तुलसी के पेड़ को खुले आसमान के नीचे नहीं रखना चाहिए या फिर कोई दुपट्टे या फिर कॉटन के किसी कपड़े से ढककर रखना चाहिए। तुलसी के नीचे रोजाना शाम के वक्‍त दिया जलाने से आपकी सारी समस्‍याएं दूर होती हैं।

नृत्य गणपति

घर में गणेशजी की प्रतिमा को स्‍थापित करना बेहद शुभ माना जाता है। हो सके तो आपके अपने घर में नृत्‍य करते हुए गणपति की मूर्ति या फिर तस्‍वीर लगानी चाहिए। घर में गणेशजी की इस मुद्रा की प्रतिमा या तस्‍वीर बेहद सुखद और खुशनुमा मानी जाती है। ऐसे गणपति की फोटो पूर्व या उत्‍तर दीवार पर लगानी चाहिए।

पारद शिवलिंग

पारद शिवलिंग की पूजा करना गृहस्‍थ आश्रम के लोगों के लिए बेहद खास माना गया है। घर में भगवान शिव से जुड़ी कोई शुभ तिथि देखकर पारद शिवलिंग की स्‍थापना करें और रोजाना विधि विधान से पूजा करें। पारद शिवलिंग को वास्‍तु में भी बेहद खास माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?