न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2019: रावण के मौत की वजह बने ये 6 श्राप, शायद ही जानते होंगे आप

रावण की मौत के पीछे कई श्राप का हाथ भी था। जी हां, रावण को कई लोगों ने मौत का श्राप दिया था जिससे उसकी शक्तियां कमजोर हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Oct 2019 6:41:14

Diwali 2019: रावण के मौत की वजह बने ये 6 श्राप, शायद ही जानते होंगे आप

आज धनतेरस के साथ ही दिवाली के त्यौंहार का भी आगाज हो चुका हैं। यह दिन भगवान् श्रीराम की रावण पर जीत को दर्शाता है। रावण को बहुत पराक्रमी माना जाता था जिसने अनेकों युद्ध जीते थे। लेकिन श्रीराम ने हराकर उनका वध कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं रावण की मौत के पीछे कई श्राप का हाथ भी था। जी हां, रावण को कई लोगों ने मौत का श्राप दिया था जिससे उसकी शक्तियां कमजोर हुई। तो आइये आज हम बताते हैं आपको उन लोगों के बारे में जिन्होनें रावण को श्राप दिया था।

- एक बार रावण अपने पुष्पक विमान से कहीं जा रहा था। तभी उसे एक सुंदर स्त्री दिखाई दी, जो भगवान विष्णु को पति रूप में पाने के लिए तपस्या कर रही थी। रावण ने उसके बाल पकड़े और अपने साथ चलने को कहा। उस तपस्विनी ने उसी क्षण अपनी देह त्याग दी और रावण को श्राप दिया कि एक स्त्री के कारण ही तेरी मृत्यु होगी।

astrology tips,mythology,ravana death,curses to ravan,diwali special

- विश्व विजय करने के लिए जब रावण स्वर्ग लोक पहुंचा तो उसे वहां रंभा नाम की अप्सरा दिखाई दी। अपनी वासना पूरी करने के लिए रावण ने उसे पकड़ लिया। तब उस अप्सरा ने कहा कि आप मुझे इस तरह से स्पर्श न करें, मैं आपके बड़े भाई कुबेर के बेटे नलकुबेर के लिए आरक्षित हूं इसलिए मैं आपकी पुत्रवधू के समान हूं। लेकिन रावण नहीं माना और उसने रंभा से दुराचार किया। यह बात जब नलकुबेर को पता चली तो उसने रावण को श्राप दिया कि आज के बाद रावण बिना किसी स्त्री की इच्छा के उसको स्पर्श करेगा तो रावण का मस्तक सौ टुकड़ों में बंट जाएंगे।

- रघुवंश (भगवान राम के वंश में) में एक परम प्रतापी राजा हुए थे, जिनका नाम अनरण्य था। जब रावण विश्वविजय करने निकला तो राजा अनरण्य से उसका भयंकर युद्ध हुआ। उस युद्ध में राजा अनरण्य की मृत्यु हो गई, लेकिन मरने से पहले उन्होंने रावण को श्राप दिया कि मेरे ही वंश में उत्पन्न एक युवक तेरी मृत्यु का कारण बनेगा।

- एक बार रावण भगवान शंकर से मिलने कैलाश गया। वहां उसने नंदीजी को देखकर उनके स्वरूप की हंसी उड़ाई और उन्हें बंदर के समान मुख वाला कहा। तब नंदीजी ने रावण को श्राप दिया कि बंदरों के कारण ही तेरा सर्वनाश होगा।

- रावण ने अपनी पत्नी की बड़ी बहन माया के साथ भी छल किया था। माया के पति वैजयंतपुर के शंभर राजा थे। एक दिन रावण शंभर के यहां गया। वहां रावण ने माया को अपनी बातों में फंसा लिया। इस बात का पता लगते ही शंभर ने रावण को बंदी बना लिया। उसी समय शंभर पर राजा दशरथ ने आक्रमण कर दिया। उस युद्ध में शंभर की मृत्यु हो गई। जब माया सती होने लगी तो रावण ने उसे अपने साथ चलने को कहा। तब माया ने कहा कि तुमने वासनायुक्त मेरा सतित्व भंग करने का प्रयास किया इसलिए मेरे पति की मृत्यु हो गई। अत: तुम भी स्त्री की वासना के कारण मारे जाओगे।

- रावण की बहन शूर्पणखा के पति का नाम विद्युतजिव्ह था। वो कालकेय नाम के राजा का सेनापति था। रावण जब विश्वयुद्ध पर निकला तो कालकेय से उसका युद्ध हुआ। उस युद्ध में रावण ने विद्युतजिव्ह का वध कर दिया। तब शूर्पणखा ने मन ही मन रावण को श्राप दिया कि मेरे ही कारण तेरा सर्वनाश होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर; पीस बॉन्ड पर साइन करने के बाद होंगे रिहा
अभिजीत दीपके को कोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर; पीस बॉन्ड पर साइन करने के बाद होंगे रिहा
फेक सर्वे से बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश का मायावती ने लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं से बोलीं- दुष्प्रचार से रहें सावधान
फेक सर्वे से बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश का मायावती ने लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं से बोलीं- दुष्प्रचार से रहें सावधान
गुरु गोचर 2026: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, मेष समेत इन राशियों पर पड़ सकता है असर
गुरु गोचर 2026: 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, मेष समेत इन राशियों पर पड़ सकता है असर
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, रात में खाई थी मैगी; फूड पॉइजनिंग की आशंका
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, रात में खाई थी मैगी; फूड पॉइजनिंग की आशंका
दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहे तो व्यापारियों को लगेगी बड़ी चपत, CTI का दावा- दिवाली तक 10,000 करोड़ पार हो सकता है नुकसान
दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहे तो व्यापारियों को लगेगी बड़ी चपत, CTI का दावा- दिवाली तक 10,000 करोड़ पार हो सकता है नुकसान
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से किया इनकार, फिर किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से किया इनकार, फिर किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई