न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी जिंदगी बदल सकते हैं महाभारत काल के ये 5 सबक, सुलझाएं अपनी उलझनें

आज इस कड़ी में हम आपको महाभारत काल के ये कुछ सबक बताने जा रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं और उलझनों को सुलझाने में मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 8:04:21

आपकी जिंदगी बदल सकते हैं महाभारत काल के ये 5 सबक, सुलझाएं अपनी उलझनें

हर व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब वह कई उलझनों से घिर जाता हैं और उसे इनसे निकलने का रास्ता नजर नहीं आता हैं। ऐसे में आपके लिए मददगार साबित होते हैं महाभारत के सबक। हांलाकि यह समय महाभारत जैसा नहीं हैं, लेकिन मुश्किल फैसले लेते समय ये सबक बहुत काम के साबित होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको महाभारत काल के ये कुछ सबक बताने जा रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं और उलझनों को सुलझाने में मदद करेंगे।

अधूरा ज्ञान है खतरनाक

महाभारत काल की एक और घटना आज के वक्‍त में महत्‍वपूर्ण सबक है। अर्जुन और सुभद्रा पुत्र अभिमन्यु की कहानी। जो क‍ि हमें यह बताती है क‍ि कैसे आधा-अधूरा ज्ञान हमें खत्‍म तक कर सकता है। क्‍योंक‍ि जब अभिमन्यु जब देवी सुभद्रा की कोख में थे तो वह अपने प‍िता और माता की बात से चक्रव्यूह में कैसे प्रवेश करना है यह तो जान गए थे। लेकिन जब अर्जुन चक्रव्‍यूह तोड़ने का जिक्र कर रहे थे तो सुभद्रा को नींद आ गई। इसके चलते अभिमन्‍यु चक्रव्यूह से बाहर आने के बारे में नहीं जान सके। इसी अधूरे ज्ञान का खामियाजा उन्‍हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

astrology tips,astrology tips in hindi,lessons of mahabharata

लालच है सबसे बड़ी बुराई

कई लोग ऐसा मानते हैं क‍ि महाभारत का युद्ध भी टाला जा सकता था। अगर धर्मराज युद्धिष्ठिर पर लालच न हावी हुआ होता तो यह युद्ध टल सकता था। उनके इसी लालच को जुएं में शकुनी ने भुनाया और उनसे राज-पाठ और धन-दौलत तो छीना ही। साथ ही उनकी पत्‍नी द्रौपदी को भी जीत ल‍िया। इसलिए कहा जाता है क‍ि कभी भी लालच नहीं करना चाहिए। अन्‍यथा जीवन में कई मुश्‍किल हालात का सामना करना पड़ता है।

बर्बाद करने की सनक से विनाश

यह तो सभी जानते हैं क‍ि महाभारत युद्ध का मुख्‍य कारण बदले की भावना थी। कौरवों की पांडवों को बर्बाद करने की सनक ने ही उनसे उनका सबकुछ छीन लिया। महाराज धृतराष्‍ट्र के सभी पुत्र कुरुक्षेत्र में मारे गए। लेकिन इस महाविनाश से पांडव भी नहीं बच पाए। इस युद्ध में द्रौपदी के पांचों पुत्र सहित अर्जुन-सुभद्रा पुत्र अभिमन्यु भी मारे गए।

astrology tips,astrology tips in hindi,lessons of mahabharata

दोस्ती का र‍िश्‍ता

महाभारत का वक्‍त हो या आज का लेकिन यह र‍िश्‍ता जीवन में हो तो मुश्किलें बड़ी आसानी से हल हो जाती हैं। मसलन कृष्ण और अर्जुन की दोस्ती हर काल के लिए एक उदाहरण है। वह कृष्ण का नि:स्‍वार्थ प्रेम और प्रेरणा ही थी जिसने पांडवों को युद्ध में विजय द‍िलाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका न‍िबाही थी। इसके अलावा कृष्‍ण और द्रौपदी की म‍ित्रता। जब द्रौपदी के पति उन्हें जुए में हार गए थे और दुशासन चीरहरण करने लगा। तब श्रीकृष्‍ण ने ही अपनी म‍ित्रता का धर्म न‍िभाया और सखी की लाज बचाई। एक और प्रेरणादायी दोस्‍ती है कर्ण और दुर्योधन की। जहां कुंति पुत्र कर्ण अपने दोस्त दुर्योधन की खातिर अपने ही भाइयों से लड़ने से भी पीछे नहीं हटे।

कर्तव्‍य और धर्म से लें फैसला

महाभारत काल में जब अर्जुन को अपने ही परिवारजनों के खिलाफ युद्ध करना पड़ता तो वह असंमजस की स्थिति में थे। लेकिन श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश के दौरान उन्‍हें अपने क्षत्रिय धर्म की याद द‍िलाई। साथ ही यह भी कहा क‍ि धर्म का निर्वहन करने के लिए यदि अपने प्रियजनों के खिलाफ भी लड़ना पड़े तो हिचकना नहीं चाहिए। श्रीकृष्‍ण की इन बातों को सुनकर अर्जुन अपने कर्तव्‍य और क्षत्रिय धर्म के पालन के लिए तैयार हुए। यह बात आज के समय में यह सबक देती है क‍ि कभी किसी भी र‍िश्‍ते में अगर फैसला लेना मुश्किल हो तो केवल अपने कर्तव्‍य और धर्म के बारे में सोचें और आगे बढ़ें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार