न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको धनवान बनाएगा धनतेरस पर किया गया इन 5 वस्तुओं का दान

इस दिन किया गया कुछ चीजों का दान आपको जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 7:56:52

आपको धनवान बनाएगा धनतेरस पर किया गया इन 5 वस्तुओं का दान

दिवाली के पावन पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती हैं जो कि मां लक्ष्मी और कुबेर के पूजन के लिए जाना जाता हैं। इस बार यह पावन पर्व 13 नवंबर को हैं। इस दिन खरीददारी करना बहुत लाभदायी माना जाता हैं जिनसे आपके जीवन में धन-संपत्ति का आगमन होता है। लेकिन इसी के साथ इस दिन दान का भी बहुत महत्व माना जाता हैं। इस दिन किया गया कुछ चीजों का दान आपको जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने का काम करता हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में धनतेरस पर किया गया जिनका दान आपो धनवान बनाए।

धनतेरस पर सबसे पहले करें इसका दान

धनतेरस के दिन वस्त्र दान करना महादान माना जाता है। इसलिए सबसे पहले यही दान करना चाह‍िए। धनतेरस के द‍िन आप किसी भी निराश्रित और जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़ों का दान करें। अगर यह कपड़े लाल तथा पीले रंग के हों तो अत्‍यंत शुभ होता है। ऐसा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्‍यता है क‍ि धनतेरस के द‍िन वस्‍त्रों के दान से माता लक्ष्मी अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras special,dhanteras 2020,donation on dhanteras

धनतेरस पर कर लें यह दान, बना लें ब‍िगड़े काम

धनतेरस पर वस्‍त्र दान के बाद और अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण दान अन्‍न दान को माना गया है। इसलिए धनतेरस के दिन आपको किसी गरीब व्यक्ति को घर बुलाकर आदर सत्कार के साथ भोजन कराना चाहिए। इस भोजन में पूरी और चावल की खीर विशेष रूप से शामिल करनी चाहिए। भोजन कराने के बाद उसे दक्षिणा जरूर देनी चाहिए। लेक‍िन अगर आप किसी को घर बुलाकर भोजन कराने में असमर्थ हैं तो उस व्यक्ति के घर जाकर भी अनाज का दान कर सकते हैं। लेक‍िन दक्षिणा देना न भूलें। ऐसा करने से देवी लक्ष्‍मी अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और जातक पर उनकी कृपा बनी रहती है।

धनतेरस पर इनके दान से भर जाते हैं धन के भंडार

धनतेरस के दिन अन्‍न-वस्‍त्र के अलावा किसी न‍िराश्रित और जरुरतमंद व्यक्ति को नारियल और मिठाई का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से धन के भंडार भी भरे रहेंगे और कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। यह तो हम सभी जानते हैं क‍ि नारियल सभी पूजा में काम आता है और नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। इसलिए नारियल का दान करना धनतेरस के दिन अतिशुभ माना जाता है। इसके अलावा किसी शुभ काम की शुरुआत मीठा खाकर ही की जाती है। इसलिए मिठाई का दान भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे जीवन में भी शुभता आती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras special,dhanteras 2020,donation on dhanteras

धनतेरस पर इसके दान से दूर होता है दुर्भाग्‍य

धनतेरस के दिन लोहे से बनीं वस्‍तुओं का दान करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करना अत्‍यंत शुभ होता है। इससे दुर्भाग्य कोसों दूर भागता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा लोहे को शनिदेव की धातु भी माना जाता है। धनतेरस के दिन लोहा दान करने से शनि के शुभ फलों की प्राप्ति होती है और शनिदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसलिए हो सके तो धनतेरस के दिन लोहे का दान अवश्य करें।

इसके दान से लक्ष्‍मी मां होती हैं अत्‍यंत प्रसन्‍न

धनतेरस के दिन झाड़ू लाकर उसकी पूजा तो की ही जाती है। लेक‍िन धनतेरस के द‍िन अगर आपका कोई ऐसा करीबी है। जो लगातार पैसों की तंगी झेल रहा हो तो आप उसे धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर दान कर दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से मां लक्ष्मी तो प्रसन्न होंगी ही साथ ही आपके मन की अच्छी भावना को देखकर आपके उस करीबी को भी संपन्न बना देंगी। लेकिन आपको यह झाड़ू का दान किसी करीबी रिश्तेदार को ही करना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति को झाड़ू का दान करने से आपको नुकसान हो सकता है। इसके अलावा इस झाड़ू का दान किसी मंदिर में भी क‍िया जा सकता है। ऐसा करने से भी देवी लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और उनकी कृपा से जीवन में कभी भी धन-धान्‍य की कमी नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?