न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाखून का आकार बताएगा व्यक्ति का व्यवहार, जानें कैसे

हस्‍तरेखा शास्‍त्र में इसकी जानकारी दी गई हैं जिसकी मदद से नाखून का आकार आपको व्यक्ति का व्यवहार बताएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 May 2020 6:42:04

नाखून का आकार बताएगा व्यक्ति का व्यवहार, जानें कैसे

हर व्यक्ति के मन में सामने वाले व्यक्ति के बारे में जानने की उत्सुकता तो होती ही हैं। इसके लिए व्यक्ति बातचीत का सहारा लेता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप व्यक्ति के नाखूनों को देखकर भी उसके व्यवहार का पता लगा सकते हैं। जी हाँ, हस्‍तरेखा शास्‍त्र में इसकी जानकारी दी गई हैं जिसकी मदद से नाखून का आकार आपको व्यक्ति का व्यवहार बताएगा। तो आइये जानते हैं कैसे पता करें इसके बारे में।

छोटे और तिकोने नाखून वाले चुराते हैं काम से जी

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक अगर क‍िसी के नाखून छोटे और तिकोने हों या फिर ऐसे नाखून जो ऊपर से चौड़ें और नीचे से संकरे हों। उनका व्‍यवहार थोड़ा अलग ही होता है। अमूमन ये काम से जी चुराते हैं। या फिर काम करना ही पड़ जाए तो ये बेहद धीमी गत‍ि से काम करते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,shape of the nail,nature by nails

चौड़े नाखून वाले काम के प्रति होते हैं समर्पित

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक अगर क‍िसी के नाखून चौड़े हों तो ऐसे व्‍यक्तियों को गुस्‍सा जल्‍दी आता है। लेकिन अपने काम को लेकर ये पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ये जिस काम को हाथ में ले लेते हैं, उसे पूरा कर के ही छोड़ते हैं। इन्‍हें अपने कार्यक्षेत्र में क‍िसी का भी अनुचित हस्तक्षेप पसंद नहीं होता है। इन्‍हें भीड़-भाड़ की अपेक्षा एकांत पसंद होता है।

कठोर और संकरे नाखून वाले होते हैं झगड़ालू

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक अगर क‍िसी के नाखून कठोर और संकरे हों तो ऐसे व्‍यक्ति झगड़ालू प्रवृत्ति के होते हैं। लेकिन इनकी खास बात यह होती है कि ये जिस बात को एक बार मन में ठान लेते है, उसे पूरा कर के ही छोड़ते हैं। चाहे वह बात गलत हो या सही, इस बात की परवाह किये बिना ये अपनी बात पर अड़े रहते हैं। कहा जाता है कि इनपर सोच-समझकर ही भरोसा करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,shape of the nail,nature by nails

चौकोर नाखून वाले होते हैं दब्‍बू

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक अगर क‍िसी के नाखून चौकोर हों तो ये व्यक्ति की कमजोरी को प्रकट करते हैं। कहा जाता है कि ऐसे नाखून वाले लोग दब्‍बू प्रवृत्ति के होते हैं। ये कभी क‍िसी भी बात का व‍िरोध नहीं करते। फिर चाहे इनका कितना ही बड़ा नुकसान क्‍यों न हो जाए। इसलिए कई बार इन्‍हें गंभीर परेशान‍ियों का भी सामना करना पड़ता है।

लंबे नाखून वाले होते हैं उत्‍तम व‍िचार के धनी

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक जिनके नाखून लंबे होते हैं। वह काफी समझदार प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति उत्तम विचारों वाले, मानवीय प्रवृत्तियों वाले तथा निरंतर आगे की ओर बढ़ते रहने की भावना रखने वाले होते हैं। ये न केवल खुद को आगे बढ़ाने के बारे में सोचते हैं बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी आगे बढ़ाने के भरसक प्रयत्‍न करते हैं। यही वजह है कि इन्‍हें समाज में व‍िशेष स्‍थान प्राप्‍त होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका