न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2019: करना चाहते है घर में खुशियों का आगमन, राशिनुसार करें गणपति जी के रंग का चुनाव

आज हम आपको राशिनुसार गणपति जी के शुभ रंग से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपके घर में खुशियों का आगमन करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Aug 2019 7:24:19

Ganesh Chaturthi 2019: करना चाहते है घर में खुशियों का आगमन, राशिनुसार करें गणपति जी के रंग का चुनाव

गणेश चतुर्थी का त्यौंहार पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं और महाराष्ट्र में तो इसका नजारा ही अद्भुद होता हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का त्यौंहार 2 सितम्बर को आ रहा हैं और इस दिन सभी भक्तगण अपने घरों पर गणपति जी को लेकर आते हैं और उनकी स्थापना करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन करने के लिए गणपति जी की मूर्ती का रंग भी विशेष प्रभाव डालता हैं। ऐसे में आज हम आपको राशिनुसार गणपति जी के शुभ रंग से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपके घर में खुशियों का आगमन करेगी। तो आइये जानते है इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips n hindi,color of ganapati according to the zodiac sign,ganesh chaturthi 2019,ganesh chaturthi special

मेष राशि
मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी माना जाता है और यह ग्रह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। मेष राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन लाल रंग की गणेश की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे नौकरी में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।

वृष राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इसलिए वृष राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन हल्के नीले रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुख सुविधाएं मिलती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को हल्के हरे रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि और बल की प्राप्ति होती है।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों का स्वामी चंद्र है। इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन कर्क राशि के जातकों को सफेद रंग के गणपति की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। गणेश चतुर्थी के दिन सिंह राशि के जातकों को सिंदूरी रंग की गणेश की प्रतिमा स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से इज्जत और सम्मान मिलता है।

कन्या राशि
इस राशि के जातकों का स्वामी बुध है। इसलिए कन्या राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन गाढ़े हरे रंग के गणपति की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे व्यापार में अधिक मुनाफा होता है।

astrology tips,astrology tips n hindi,color of ganapati according to the zodiac sign,ganesh chaturthi 2019,ganesh chaturthi special

तुला राशि
तुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्र ग्रह है। इसलिए इस राशि के लोगों को सफेद रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से शादीशुदा जीवन खुशियों से भरा होता है।

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। गणेश चतुर्थी पर गाढ़े लाल रंग की गणेश प्रतिमा स्थापित करने से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

धनु राशि
इस राशि का स्वामी वृहस्पति ग्रह होता है। पीला रंग वृहस्पति देव से जुड़ा हुआ है। धनु राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन पीले रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। इससे गणेश और वृहस्पति भगवान का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त होता है।

मकर राशि
इस राशि का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है। मकर राशि वालों को गणेश चतुर्थी पर हल्के नीले रंग के गणपति को स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से शनि के प्रकोप से छुटकारा मिलता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का स्वामी शनिदेव को माना जाता है। इस राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी पर गाढ़े नीले रंग के गणेश की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन कष्टों से मुक्त हो जाता है।

मीन राशि
इस राशि का स्वामी वृहस्पति है। इसलिए मीन राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन गाढ़े पीले रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। इससे गणेश एवं रिद्धि सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!