न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Teachers Day : पौराणिक कथाओं में इन गुरुओं को मिला है विशेष स्थान, आइये जानें

शिक्षक दिवस मनाने का दिन आ चूका हैं और इस दिन सभी लोग अपने जीवन में आये सभी शिक्षकों को याद करते हैं और उन्हें सम्मान देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Sept 2018 7:17:53

Teachers Day : पौराणिक कथाओं में इन गुरुओं को मिला है विशेष स्थान, आइये जानें

शिक्षक दिवस मनाने का दिन आ चूका हैं और इस दिन सभी लोग अपने जीवन में आये सभी शिक्षकों को याद करते हैं और उन्हें सम्मान देते हैं। हांलाकि आज के समय में शिक्षक को टीचर कहा जाता हैं और पौराणिक कथाओं में इन्हें गुरु कहा जाता था। आज शिक्षक दिवस के इस ख़ास मौके पर हम आपको पौराणिक कथाओं के उन गुरुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने शिष्यों को ऐसे संवारा कि उन्होंने नाम रोशन किया और ऐसे गुरुओं को विशेष स्थान प्राप्त हुआ। तो आइये जानते हैं इन गुरुओं के बारे में।

teachers day,ancient guru

* देवगुरु बृहस्पति

बृहस्पति को देवताओं के गुरु का दर्जा दिया गया है। वह एक तपस्वी ऋषि थे। इन्हें 'तीक्ष्णशृंग' भी कहा गया है। इन्द्र को पराजित कर इन्होंने उनसे गायों को छुड़ाया था। युद्ध में अजय होने के कारण योद्धा लोग इनकी प्रार्थना करते थे। ये अत्यंत परोपकारी थे जो शुद्धाचारणवाले व्यक्ति को संकटों से छुड़ाते थे। इन्हें गृहपुरोहित भी कहा गया है, इनके बिना यज्ञयाग सफल नहीं होते।

teachers day,ancient guru

* महर्षि वेदव्यास

प्राचीन भारतीय ग्रन्थों में महर्षि वेदव्यास को प्रथम गुरु का दर्जा दिया गया है। महर्षि के शिष्यों में ऋषि जैमिन, वैशम्पायन, मुनि सुमन्तु शामिल थे। गुरु पूर्णिमा वेदव्यास को समर्पित है। महर्षि वेदव्यास भगवान विष्णु के अवतार कहे जाते हैं। महर्षि वेदव्यास ने ही वेदों और 18 पुराणों, महाकाव्य महाभारत की रचना की थी।

teachers day,ancient guru

* महर्षि वाल्मीकि

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। महर्षि वाल्मीकि कई तरह के अस्त्र-शस्त्रों के आविष्कारक माने जाते हैं। भगवान राम और उनके दोनो पुत्र लव-कुश महर्षि वाल्मीकि के शिष्य थे। लव-कुश को अस्त्र-शस्त्र चलाने की शिक्षा महर्षि वाल्मीकि ने ही दी थी जिससे महाबलि हनुमान को बंधक बना लिया था।

teachers day,ancient guru

* दैत्यगुरु शुक्राचार्य

गुरु शुक्राचार्य राक्षसों के देवता माने जाते हैं। उनका असली नाम शुक्र उशनस है। पुराणों के अनुसार, याह दैत्यों के गुरु और पुरोहित थे। गुरु शुक्राचार्य को भगवान शिव ने मृत संजीवनी दिया था ताकि मरने वाले दानव फिर से जीवित हो जाते थे। गुरु शुक्राचार्य ने दानवों के साथ देव पुत्रों को भी शिक्षा दी। देवगुरु बृहस्पति के पुत्र कच इनके शिष्य थे।

teachers day,ancient guru

* गुरु विश्वामित्र

विश्वामित्र महान भृगु ऋषि के वंशज थे और उनके शिष्यों में राम और लक्ष्मण आते थे। विश्वामित्र ने भगवान राम और लक्ष्मण को कई अस्त्र शस्त्र विद्या तो सिखाई ही अन्य पाठ भी पढ़ाए।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान-इजरायल तनाव: PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'
ईरान-इजरायल तनाव: PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'
'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल
'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?', मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से किया सवाल
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
अमेरिका का KC-135 विमान इराक में क्रैश, ईरान के साथ संघर्ष में चौथा प्लेन तबाह
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
‘तेल-गैस ठिकानों पर हमला हुआ तो पूरे क्षेत्र में होगा महाविनाश’, ईरान का अमेरिका-इजरायल को कड़ा संदेश
‘तेल-गैस ठिकानों पर हमला हुआ तो पूरे क्षेत्र में होगा महाविनाश’, ईरान का अमेरिका-इजरायल को कड़ा संदेश
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी