न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rakhi Special 2019: भाई के लिए मुसीबत ला सकती है ऐसी राखी, जानें और बरतें सावधानी

शास्त्रों के अनुसार कुछ राखियाँ ऐसी होती हैं जिनका चुनाव भाई के लिए मुसीबत लेकर आता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Aug 2019 10:50:53

Rakhi Special 2019: भाई के लिए मुसीबत ला सकती है ऐसी राखी, जानें और बरतें सावधानी

रक्षाबंधन का त्यौंहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं जो कि इस साल 15 अगस्त के शुभ संयोग पर पड़ रहा हैं। रक्षाबंधन का त्यौंहार भाई-बहिन के रिश्ते की मजबूती को दर्शाता हैं जिसमें बहिन अपने भाई को राखी बांधती हैं और उससे सुरक्षा का वचन लेती हैं। आजकल देखा जाता हैं कि फैशन के इस ज़माने में बहिन अपने भाई के लिए अनूठी राखी लेना पसंद करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार कुछ राखियाँ ऐसी होती हैं जिनका चुनाव भाई के लिए मुसीबत लेकर आता हैं। तो आइये जानते हैं उन राखियों के बारे में जिनका इस्तेमाल करना उचित नहीं रहता हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,rakshabandhan,rakhi 2019,rakhi special,rakhi bring trouble for brother

प्लास्टिक की राखी
आजकल बाजारों मे नई तरह की राखियां आ रही हैं जिनमें प्लास्टिक की राखियां सबसे अलग होती हैं। प्लास्टिक कई अशुद्ध चीजों जैसे जानवरों की चर्बी और हड्डियों से मिलकर बनाई जाती है जिसके चलते प्लास्टिक की राखी को भी अशुभ माना गया है। इसलिए आप भूलकर भी अपने भाई को प्लास्टिक की राखी न बांधे। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके भाई को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

भगवान की तस्वीर वाली राखी
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को भगवान की तस्वीर वाली राखियां खरीदने से भी बचना चाहिए। क्योंकि कई बार राखी खुलकर गिर जाती है। जिससे भगवान का अपमान होता है और जानें-अनजानें आपके भाई को पाप का भागीदार बनना पड़ सकता है। इसलिए आप भूलकर भी ऐसा कदम न उठाएं जिसके चलते आपका भाई मुश्किलों में पड़ जाए।

astrology tips,astrology tips in hindi,rakshabandhan,rakhi 2019,rakhi special,rakhi bring trouble for brother

काले रंग की राखी
काले रंग को शास्त्रों में हमेशा से अशुभ माना गया है जिसके चलते कभी भी किसी भी शुभ काम की शुरुआत काले रंग से नहीं होती है। शास्त्रों के अनुसार काले रंग का संबंध शनि देव से होता है और शनि को प्रत्येक कार्य में विलम्ब कराने वाला ग्रह माना गया है । इसी कारण से काले रंग की राखी बांधने को अशुभ माना गया है। अगर आप अपने भाई को काले रंग की राखी बांधती हैं तो उन पर नकारात्मक प्रभाव पडे़गा।

अशुभ चिन्हों वाली राखी
आजकल लोग बिना सोचे समझे फैशन की वजह से किसी भी प्रकार की राखियां खरीद लेते हैं। ऐसे में कई राखियां ऐसी होती हैं जिनमें अशुभ चिन्ह अंकित होते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस प्रकार की राखियां आपके भाई पर संकट के बादल लेकर आ सकती हैं। इसलिए आपको ऐसी राखी बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए जिसमें अशुभ चिन्ह अंकित हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका