न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जोगे और भोगे' की कहानी, प्रसिद्द है पितृपक्ष की लोककथा के रूप में

इस श्राद्ध पक्ष में ब्राहमणों को भोजन कराया जाता हैं और दान-पुण्य किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 3:50:11

'जोगे और भोगे' की कहानी, प्रसिद्द है पितृपक्ष की लोककथा के रूप में

पितृपक्ष 16 तिथियों का पक्ष होता हैं जिसमें अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनके उनके लिए श्राद्ध किया जाता हैं, जिससे उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो और वे हमेशा प्रसन्न रहें। इस श्राद्ध पक्ष में ब्राहमणों को भोजन कराया जाता हैं और दान-पुण्य किया जाता हैं। इसी के साथ सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए पूरे विधि-विधान के साथ श्राद्ध किया जाता हैं। पितृपक्ष से जुडी एक प्रचलित लोककथा भी है, जिसका नाम हैं 'जोगे और भोगे' की कहानी। आज हम आपको इसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।

पितृ पक्ष की लोककथा के अनुसार जोगे तथा भोगे दो भाई थे। दोनों अलग-अलग रहते थे। जोगे धनी था और भोगे निर्धन। दोनों में परस्पर बड़ा प्रेम था। जोगे की पत्नी को धन का अभिमान था, किंतु भोगे की पत्नी बड़ी सरल हृदय थी। पितृ पक्ष आने पर जोगे की पत्नी ने उससे पितरों का श्राद्ध करने के लिए कहा तो जोगे इसे व्यर्थ का कार्य समझकर टालने की चेष्टा करने लगा, किंतु उसकी पत्नी समझती थी कि यदि ऐसा नहीं करेंगे तो लोग बातें बनाएंगे। फिर उसे अपने मायके वालों को दावत पर बुलाने और अपनी शान दिखाने का यह उचित अवसर लगा।

shradh paksh,joge and bhoge story,pitr paksh lok katha,charity of shradh paksh

अतः वह बोली- 'आप शायद मेरी परेशानी की वजह से ऐसा कह रहे हैं, किंतु इसमें मुझे कोई परेशानी नहीं होगी। मैं भोगे की पत्नी को बुला लूंगी। दोनों मिलकर सारा काम कर लेंगी।' फिर उसने जोगे को अपने पीहर न्यौता देने के लिए भेज दिया। दूसरे दिन उसके बुलाने पर भोगे की पत्नी सुबह-सवेरे आकर काम में जुट गई। उसने रसोई तैयार की। अनेक पकवान बनाए फिर सभी काम निपटाकर अपने घर आ गई। आखिर उसे भी तो पितरों का श्राद्ध-तर्पण करना था।
इस अवसर पर न जोगे की पत्नी ने उसे रोका, न वह रुकी। शीघ्र ही दोपहर हो गई। पितर भूमि पर उतरे। जोगे-भोगे के पितर पहले जोगे के यहां गए तो क्या देखते हैं कि उसके ससुराल वाले वहां भोजन पर जुटे हुए हैं। निराश होकर वे भोगे के यहां गए। वहां क्या था? मात्र पितरों के नाम पर 'अगियारी' दे दी गई थी। पितरों ने उसकी राख चाटी और भूखे ही नदी के तट पर जा पहुंचे।

थोड़ी देर में सारे पितर इकट्ठे हो गए और अपने-अपने यहां के श्राद्धों की बढ़ाई करने लगे। जोगे-भोगे के पितरों ने भी अपनी आपबीती सुनाई। फिर वे सोचने लगे- अगर भोगे समर्थ होता तो शायद उन्हें भूखा न रहना पड़ता, मगर भोगे के घर में तो दो जून की रोटी भी खाने को नहीं थी। यही सब सोचकर उन्हें भोगे पर दया आ गई। अचानक वे नाच-नाचकर गाने लगे- 'भोगे के घर धन हो जाए। भोगे के घर धन हो जाए।'

shradh paksh,joge and bhoge story,pitr paksh lok katha,charity of shradh paksh

सांझ होने को हुई। भोगे के बच्चों को कुछ भी खाने को नहीं मिला था। उन्होंने मां से कहा- भूख लगी है। तब उन्हें टालने की गरज से भोगे की पत्नी ने कहा- 'जाओ! आंगन में हौदी औंधी रखी है, उसे जाकर खोल लो और जो कुछ मिले, बांटकर खा लेना।' बच्चे वहां पहुंचे, तो क्या देखते हैं कि हौदी मोहरों से भरी पड़ी है। वे दौड़े-दौड़े मां के पास पहुंचे और उसे सारी बातें बताईं। आंगन में आकर भोगे की पत्नी ने यह सब कुछ देखा तो वह भी हैरान रह गई।

इस प्रकार भोगे भी धनी हो गया, मगर धन पाकर वह घमंडी नहीं हुआ। दूसरे साल का पितृ पक्ष आया। श्राद्ध के दिन भोगे की स्त्री ने छप्पन प्रकार के व्यंजन बनाएं। ब्राह्मणों को बुलाकर श्राद्ध किया। भोजन कराया, दक्षिणा दी। जेठ-जेठानी को सोने-चांदी के बर्तनों में भोजन कराया। इससे पितर बड़े प्रसन्न तथा तृप्त हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर