न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भाग्य भरोसे नहीं रहती मकर राशि वाली महिलाएं, जानें इनके बारे में

हर स्त्री अपनेआप में कई राज छिपाए हुए रहती हैं और कहते भी है ना कि स्त्री को आजतक कौन जान पाया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Sep 2018 7:47:41

भाग्य भरोसे नहीं रहती मकर राशि वाली महिलाएं, जानें इनके बारे में

हर स्त्री अपनेआप में कई राज छिपाए हुए रहती हैं और कहते भी है ना कि स्त्री को आजतक कौन जान पाया हैं। लेकिन आप किसी भी स्त्री के स्वभाव के बारे में जान सकते हैं, बस आपको जरूरत है उनकी राशि जानने की। जी हाँ, किसी भी स्त्री की राशि से उनके स्वभाव का पता लगाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं मकर राशि की स्त्री के स्वभाव से जुडी जानकारी। तो आइये जानते हैं कैसी होती हैं मकर राशि वाली महिलाऐं।

* सहनशीलता ही है पहचान

मकर राशि की महिलाओं की खासियत उनकी सहनशीलता होती है। वह बुरे से बुरे हालात में भी अपनी हिम्मत को बनाकर रखती हैं और दूसरों के लिए एक प्रेरणा की तरह होती हैं। इस राशि की महिलाओं को हराना आसान नहीं होता है। यह घर के फैसलों में अहम भूमिका निभाना पसंद करती है और हर जिम्मेदारी को आगे बढ़कर लेना उनकी आदत होती हैं।

* परिवार होती है कमजोरी

इस राशि की महिलाए काफी सहनशील और साहसी होती हैं लेकिन इनकी कुछ कमजोरियां भी हैं। इस राशि की महिलाएं अपने परिवार के साथ विशेष लगाव रखती हैं। शादीशुदा औरतें अपने पति और बच्चों से बहुत प्यार करती है और लड़कियां अपने माता-पिता के लिए कुछ भी कर गुजरने का दमखम रखती हैं।

* स्वाभिमान है इनकी ताकत

मकर राशि वाली स्त्रियां बहुत स्वाभिमानी होती हैं और इनमें हर स्थिति में गुजारा करने की खूबी होती है। इस राशि की महिलाओं को किसी भी तरह का लालच नहीं होता है। हर कोई इन्हें लालच देकर कोई फैसला बदलने को कहे तो वह उस व्यक्ति से रिश्ता खत्म कर सकती हैं लेकिन अपने फैसले को बदलना उचित नहीं समझती हैं।

capricorn,rashi,jyotish,moon sign,sun sign

* जिद्दी पर प्रतिभा की धनी

यह स्त्रियां प्रतिभा की धनी होती हैं। स्वभाव से ये जिद्दी होती हैं और अपने निर्णय पर अडिग होती हैं। यह स्वतंत्र होती हैं एवं इनमें जन्म से ही नेतृत्व करने के गुण होते हैं। इस राशि की महिलाएं परिवार के हर फैसले में अपनी बात रखना चाहती हैं और यह भी चाहती हैं कि उनकी बात को परिवार के लोग मान भी लें। जब उनकी बात को माना नहीं जाता तो वह बात को मनवाने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं।

* गुस्सा आया तो समझो ज्वालामुखी

वैसे तो ये स्त्रियां शांत होती हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर ये अपने गुस्से से सामने वाले को चुप कराने का हुनर भी रखती हैं। इनमें आत्मनिर्भरता की प्रवृत्ति कूट-कूट कर भरी होती है एवं यह अन्याय और भेदभाव बिलकुल बर्दाश्त नहीं करतीं। वह महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती हैं और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करती हैं।

* सोच समझकर करती हैं प्यार

प्यार के मामले में ये स्त्रियां काफी चतुर होती हैं। यह पहली मुलाकात में ही किसी के प्यार में पड़ना पसंद नहीं करती। इनके लिए प्यार काफी गंभीर मुद्दा है जिसे सही समय और सही व्यक्ति के साथ होना बहुत जरूरी है। मकर राशि की स्त्रियों का मानना है कि जिस व्यक्ति के साथ आप जिंदगी बिताने जा रहे हैं उसके बारे में एक बार में नहीं जाना जा सकता, इसलिए वह उसके साथ वक्त बिताने के बाद ही शादी का प्रस्ताव रखती हैं।

capricorn,rashi,jyotish,moon sign,sun sign

* कॅरियर में करती है तरक्की

इस राशि का दसवां घर जो कॅरियर का होता है उस पर शासन करती है इसलिए इस राशि वाली महिलाएं उच्च पदों पर चयनित होती हैं। ये महत्वाकांक्षी और समझदार होती हैं। अपने काम को लेकर काफी ईमानदार होती हैं यही कारण है कि उनके काम से जुड़े लोग उन्हें काफी सम्मान देते हैं।

* भाग्य पर भरोसा नहीं करतीं

ये एक आत्मविश्वासी साथी चाहती है जो इनका आदर और प्यार जीत सके। इन्हे विपरीत परिस्थितियों में भी अपना लक्ष्य पूरा करना अच्छा लगता है बजाय कि सब कुछ भाग्य पर छोड़ देना और ऐसा करने वाले दूसरे लोगों की सराहना भी करती हैं। ये अकेले निर्णय लेना पसंद करती हैं और सही निर्णय लेती हैं। ये हावी नहीं होना चाहती हैं पर स्थितियों को ऐसे छोड़ भी नही सकती हैं।

* पैर से करें प्यार की शुरुआत

मकर राशि वाली महिलाओं के पैर सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। पैर के किसी भी भाग पर स्पर्श और चुंबन से वो जल्द उत्तेजित हो उठती हैं। मकर राशि की स्त्रियां सेक्स करने के दौरान बात करना पसंद नहीं करतीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका