न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेतृत्व का गुण रखते है मिथुन राशि के जातक, जानें इनसे जुड़ी और जानकारी

आज हम आपको मिथुन राशि (Gemini) और उसके जातक के स्वभाव बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है मिथुन राशि के जातकों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 1:44:14

नेतृत्व का गुण रखते है मिथुन राशि के जातक, जानें इनसे जुड़ी और जानकारी

अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा जो किसी भी व्यक्ति का नाम जानकर ही उनके बारे में जानकारी बता देते हैं, ऐसा संभव हो पाता है व्यक्ति की राशि की जानकारी से। जी हाँ, व्यक्ति की राशि उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताती है। यहाँ तक कि किसी भी व्यक्ति के बारे में आप भी उसकी राशि से पता लगा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको मिथुन राशि (Gemini) और उसके जातक के स्वभाव बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है मिथुन राशि के जातकों के बारे में।

- सामान्य जानकारी

मिथुन राशि (Gemini) के जातक काफी फुर्तीले और आकर्षक होते हैं। इनका राशि स्वामी बुद्ध होता है इसलिये आम तौर पर ये तमाम भौतिक सुख प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। मिथुन राशि के लोग किसी भी व्यक्ति के साथ आसानी से घुल मिल जाते हैं और उनका स्वभाव बेहद सरल होता है। इसके अलावा इस राशि के लोग काफी हद तक बुद्धिमान और सूझबूझ से काम लेने वाले होते हैं। चूंकि जुड़वां इनका प्रतीक हैं अत: ये दोहरा व्यवहार भी प्रदर्शित करते हैं। जैसे यदि ये व्यवहारिक हैं तो उसी समय में ये कल्पानात्मक और रचनात्मक हो सकते हैं। आइये ओर जानते हैं मिथुन राशि वालों के बारे में।

- स्वभाव

मिथुन राशि (Gemini) के जातकों को वैभवशाली होटलों के कमरे जैसे घर में रहना पसंद होता है। आपकी यह पसंद आपके घर के सजावट में भी नजर आती है। आप घर को आरामदायक बनाने के लिए फर्नीचर से लेकर आंतरिक सज्जा का हर सामान बड़ी ही सावधानी से चुनते हैं। दीवारों पर आपको पीला, हरा और नीले रंग के आकर्षक शेड्स पसंद आते हैं।

gemini,rashi,facts about gemini,jyotish

- करियर

करियर के लिहाज से देखा जाये तो कार्यक्षेत्र में इनकी तार्किक क्षमता लाजवाब होती है जो इन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है। जो जातक लेखन और अध्यापन या संगीत के क्षेत्रों से जुड़े हैं उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहता है। अपनी अतिरिक्त सांस्कृतिक गतिविधियों से ये कार्यस्थल पर ये एक विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। नेतृत्व का गुण भी इनमें मौजूद होता है इसलिये एक टीम लीडर के रुप में भी ये कार्यस्थल पर अच्छी भूमिका निभाते हैं।

- परिवार

मिथुन राशि में पैदा हुए जातक बहुत सामाजिक होते हैं और मित्र एवं परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। मिथुन के मित्र बहुतायत में होते हैं और वार्तालाप करने और समझा जाना पसंद करता है, तो उसके द्वारा लोगों से अपेक्षित गुणों में से एक अच्छा संवाद है। वार्तालाप के एक स्पष्ट प्रवाह के बिना मिथुन जल्दी ही संवाद में रुचि खो देंगे। परिवार उनके लिए महत्वपूर्ण है, विशेष कर परिवार के ऐसे सदस्य जो उनकी तरह के हैं।

- प्यार और सेक्स

मिथुन राशि के जातक के साथ रोमांस करना दिलचस्प, साहसी और मजेदार हो सकता हैं। लेकिन चंचल, लगभग लापरवाह रवैया कई दिलों को तोड़ने का प्रबंध कर देता हैं। स्नेही, मिथुन राशि के जातक इश्कबाज हो सकते हैं। पूरी तरह से संतुष्ट होने के क्रम में मिथुन को एक उत्साह, विविधता और जुनून महसूस करने की जरूरत है। जब मिथुन को उसका सही साथी मिल जाता है, वह दिल से वफादार और विश्वसनीय हो जाएगा।

- सोच

इनकी सबसे बड़ी क्षमता इनके खुले विचार और अच्छी तरह बात चीत करने की कला हैं।इनके दिमाग में जोखिम से भरे विचार आते रहते हैं।लेकिन जब इनके कैरियर से सबंधित ये सारी बातें होती हैं तो इनके निर्णय करने की क्षमता पर सवाल उठने लगते हैं और यदि इसे जल्दी नहीं सुलाझाया गया तो ये विचलीत होने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?