न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने का तरीका खोलता है आपके कई राज, जानें कैसे

सामुदिक शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा माना जाता हैं। जिसके ज्ञान से व्यक्ति के स्वभाव को आसानी से पहचाना जा सकता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Sep 2018 9:15:24

सोने का तरीका खोलता है आपके कई राज, जानें कैसे

सामुदिक शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा माना जाता हैं। जिसके ज्ञान से व्यक्ति के स्वभाव को आसानी से पहचाना जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं सोने के तरीके से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव को जानने के बारे में। जी हाँ, आपका सोने का तरीका आपसे जुड़े कई राज खोलता हैं। क्योंकि गहरी नींद में जाने पर हम नैचुरली किसी एक पोजिशन में चले जाते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में की कैसे किसी के सोने से उसके स्वभाव का पता चलता हैं।

sleeping positions

* लॉग पोजिशन या एक करवट सोना

इसमें व्यक्ति किसी एक करवट लेटता (बायीं या दायीं कमर के बल) है और हाथ और पैर बिल्कुल सीधे होते हैं। जो लोग इस मुद्रा में सोते हैं, वे बहुत ही सोशल और आराम से जिंदगी बिताने वाले होते हैं। ये बहुत ही भरोसेमंद भी होते हैं लेकिन इनकी इसी खूबी का फायदा उठाकर कई लोग इन्हें आसानी से धोखा दे जाते हैं।

sleeping positions

* यर्नर या सामने की तरफ हाथ फैलाकर सोना

यह पोजिशन भी लॉग की ही तरह ही होती है लेकिन इसमें व्यक्ति के हाथ सामने की तरफ फैले होते हैं। स्टडीज के मुताबिक, जो लोग इस पोजिशन में सोते हैं, वे बहुत ही खुले विचारों वाले होते हैं। हालांकि कई बार ये संदेह से भरे और सनकी भी लग सकते हैं। जब बात कोई निर्म करने की हो तो ये कछुए की चाल से भी ज्यादा धीमी गति से आगे बढ़ते हैं। लेकिन अगर एक बार ये कुछ तय कर लेते हैं तो फिर उस पर कायम रहते हैं।

sleeping positions

* सोल्जर या सावधान मुद्रा में सोना

इसमें व्यक्ति पीठ के बल सोता है और सोते समय हाथ-पैर बिल्कुल सीधे रहते हैं। ये रिजर्व रहना पसंद करते हैं। साथ ही ये बहुत ही व्यवस्थित होते हैं। ये खुद को और दूसरों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। ये खुद से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं तय करके रखते हैं।

sleeping positions

* फ्रीफालर (गिरने की स्थिति में या पेट के बल)

इस पोजिशन में लोग पेट के बल सोते हैं। इस पोजिशन में हालांकि बहुत कम लोग सोते हैं। ऐसे लोग बहुत ही जिंदादिल, मस्त और खुले विचारों वाले होते हैं। ये सोशल भी होते हैं और बोल्ड भी। इन्हें अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है। ये खतरा लेने में नहीं डरते हैं लेकिन इन्हें दूसरों की आलोचना की परवाह भी होती है।

sleeping positions

* स्टारफिश, हाथ-पैर फैलाकर सोना

इस पोजिशन में आप पीठ के बल लेटते हैं और पैर फैलाकर सोते हैं। आपके हाथ आपके सिर की तरफ होते हैं। इस मुद्रा में सोने वाले लोग बहुत ही वफादार किस्म के होते हैं और उनकी लाइफ में दोस्ती की सबसे ज्यादा अहमियत होती है। ये दूसरों की समस्याओं को ध्यान से सुनना पसंद करते हैं और उसका समाधान निकालने में मदद भी करते हैं। इस पोजिशन को देखकर लगता भी है कि जैसे वे किसी को गले लगाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

sleeping positions

* फेटल पोजिशन या हाथ-पैर सिकोड़कर गोल होकर सोना

अगर आप इस पोजिशन में सोते हैं तो इसका मतलब कि आप बहुत शर्मीले और संवेदनशील शख्स है और आप किसी भी चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचते हैं। इस पोजिशन में सोना यह भी बताता है कि आपको सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। आप अपनी दुनिया में मौजूद समस्याओं से दूर भागने की कोशिश करते हैं। ये मानसिक रूप से थोड़े कमजोर इंसान होते हैं जिन्हें हमेशा किसी सपोर्ट की जरूरत रहती है।

sleeping positions

* दोनों हाथ अपने सिर के पीछे तकिए की तरह लगा कर सोना

अपने दोनों हाथ अपने सिर के पीछे तकिए की तरह लगा कर सोने वाले लोग हर चीज को लेकर बहुत निश्चिंत औऱ बेफिक्र रहते हैं। सामान्यतः ऐसा इंसान जीवन में किसी का बुरा नहीं सोचता और उसकी कोशिश दूसरों के हित की ही होती है। ये प्रैक्टिकल होने के बजाए भावुक ज्यादा होते हैं।

sleeping positions

* तकिए को गले लगाकर सोने वाले

जो लोग सोते समय तकिए से लिपटकर सोते हैं, उनके प्यार से भरपूर होते हैं। उन्हें प्यार देना औऱ प्यार पाना बहुत पसंद होता है। इनकी लाइफ में सबसे ज्यादा अहमियत रिश्तों की होती है। इन्हें रिश्ता निभाना बखूबी आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?