न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरद पूर्णिमा पर राशिनुसार करें ये उपाय, चंद्र जनित दोषों से मिलेगी मुक्ति

आज इस कड़ी में हम आपके लिए शरद पूर्णिमा पर राशिनुसार किए जाने वाले उपाय और मंत्रों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद लाभान्वित साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 8:20:46

शरद पूर्णिमा पर राशिनुसार करें ये उपाय, चंद्र जनित दोषों से मिलेगी मुक्ति

आने वाले दिनों में 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का पावन पर्व हैं जो कि मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं और इनका पूजन अतिशुभ फलदायक सिद्ध होता हैं। लेकिन इसी के साथ ही यह दिन चन्द्रोत्सव पर्व के रूप में भी जाना जाता हैं जिसमें उपायों की मदद से आप चंद्र जनित दोषों से मुक्ति पा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए शरद पूर्णिमा परराशिनुसार किए जाने वाले उपाय और मंत्रों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद लाभान्वित साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष राशि

पूर्णिमा के दिन चंद्रमा आपकी राशि पर ही विद्यमान रहेंगे अतः रात्रि में स्नान ध्यान करके खुले आसमान में अथवा अपने छत पर शुद्ध आसन पर बैठकर रक्षा दीप जलाएं। गणेश जी को नमस्कार करें और रात्रि में ॐ सों सोमाय नमः। मंत्र का 21 माला जप करें। ऐसा करने से जन्म कुंडली में चंद्र जनित दोषों से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ राशि

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में विद्यमान रहेंगे किंतु, बहुत अशुभ फल नहीं देंगे। अपने संकल्प सिद्धि के लिए इस पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा के साथ-साथ माता श्री महालक्ष्मी की भी आराधना करते हुए ॐ श्रीमते नमः। मंत्र की 21 माला का जाप करने से हानि भाव के चंद्र जनित दोषों से मुक्ति मिलेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,sharad purnima 2020,remedies according to zodiac sign

मिथुन राशि

पूर्णिमा के दिन चंद्रमा आपकी राशि से लाभभाव में गोचर करेंगे अतः यह दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चंद्रमा की शुभता में और वृद्धि तथा कार्य व्यापार में सफलता प्राप्ति के लिए पूर्णिमा की रात्रि में ॐ चन्द्रमसे नमः। मंत्र का 21 माला जप करने से सभी कार्य बाधाएं दूर होंगी और रुके हुए कार्यों का भी निपटारा होगा।

कर्क राशि

आपके राशि स्वामी चंद्रमा इस दिन कर्मभाव में विद्यमान रहेंगे। इनकी प्रसन्नता से पद और गरिमा की वृद्धि होगी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपके द्वारा जो भी कार्य किया जाएगा वो निर्बाध संपन्न होगा। चंद्रमा की प्रसन्नता और स्थिर लक्ष्मी प्राप्ति के लिए रात्रि में ॐ चन्द्राय नमः। मंत्र। का जप11 माला करना और शुभ रहेगा।

सिंह राशि

पूर्णिमा के दिन धर्म भाव में चंद्रमा का गोचर आपको ईस्ट कार्य में सिद्धि प्रदान करेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। संताने सन्मार्ग पर चलें और जीवन सुचारु रूप से चलता रहे। इसके लिए इस रात्रि को ॐ सुधानिधये नमः। मंत्र का 21 माला जप करने से व्यर्थ चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि

इस महापुण्यफल कारक पर्व के दिन पूर्णचंद आपकी राशि से अष्टम आयु भाव में रहेंगे जिसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। शत्रु भी हावी होने की कोशिश करेंगे। चन्द्र के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रात्रि में ॐ सों सोमाय नमः। मंत्र का जप 21 माला करना विषम परिस्थितियों से मुक्ति दिलाएगा।

तुला राशि

आपकी राशि के सप्तम भाव में इस दिन पूर्णचन्द्र विराजमान रहेंगे जिनके शुभ प्रभाव से कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही, विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। चंद्रमा की प्रसन्नता तथा सौभाग्य वृद्धि के लिए इस रात्रि को ॐ चन्द्रमसे नमः। मंत्र का जप 21 माला करना अति शुभ रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,sharad purnima 2020,remedies according to zodiac sign

वृश्चिक राशि

राशि से छठे शत्रुभाव में पूर्ण चंद्रमा आपकी हर प्रकार से रक्षा करेंगे फिर भी इस दिन किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। गुप्त शत्रुओं की भी चाल सफल नहीं होगी। उत्तम स्वास्थ्य, धन एवं ऐश्वर्य की वृद्धि के लिए मध्यरात्रि काल में ॐ अनंताय नमः। मंत्र का जप 11 माला करने से रुके अथवा बिगड़े कार्य शीघ्र बनेंगे।

धनु राशि

राशि से पंचम भाव में शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा प्रतियोगिता में और सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। सफलताओं का सिलसिला निर्बाध गति से चलता रहे इसके लिए मध्य रात्रि को ॐ सुर स्वामिने नमः। मंत्र का जाप 21 माला करें।

मकर राशि

राशि से चतुर्थ भाव में पूर्ण चंद्रमा कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिला सकते हैं हो सकता है कहीं ना कहीं आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़े किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से यह योग आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में उन्नति तथा सुख शांति की वृद्धि के लिए ॐ क्षीणपापाय नमः। मंत्र का जप 11 माला करना कार्य सिद्धि देगा।

कुंभ राशि

राशि से पराक्रम भाव में पूर्णचंद आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों की सराहना होगी। महिला वर्ग के लिए यह योग और उत्तम रहेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे मान-सम्मान की निरंतर वृद्धि होती रहे इसके लिए मध्य रात्रि को ॐ धनुर्धराय नमः मंत्र का जप 21 माला करें।

मीन राशि

राशि से धनभाव में पूर्णचंद्र आकस्मिक धन प्राप्ति भी करा सकते हैं किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह भी बढ़ सकती है। सरकार अथवा समाज किसी बड़े सम्मान की घोषणा भी होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके नेत्र संबंधी विकार से बचते रहें। ॐ सों सोमाय नमः। मंत्र का जप 21माला करना उत्तम रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?