न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rakhi 2018 : भाई की राशि के अनुसार चुनी गई राखी, देगी शुभ फल

हम आपके रिश्ते की डोर की मजबूती को और बढाने के लिए बताने जा रहे हैं कि अपने भाई की राशि के अनुसार कौनसी राखी का चुनाव किया जाए और इस दिन क्या किया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 26 Aug 2018 9:51:54

Rakhi 2018 : भाई की राशि के अनुसार चुनी गई राखी, देगी शुभ फल

रक्षाबंधन का त्योंहार कोई साधारण धागों का त्योंहार नहीं है, बल्कि यह त्योंहार भाई-बहन के अटूट प्रेम की डोरी से बना त्योंहार हैं। इसलिए इस दिन भाई और बहन दोनों को चाहिए कि एक-दूसरे का ख्याल रखें और उसके मुताबिक ही सब काम करें। इसलिए आज हम आपके रिश्ते की डोर की मजबूती को और बढाने के लिए बताने जा रहे हैं कि अपने भाई की राशि के अनुसार कौनसी राखी का चुनाव किया जाए और इस दिन क्या किया जाए। तो आइये जानते हैं।

* मेष राशि

मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं, इसलिए इस राशिवाले भाई को लाल रंग की राखी बांधे। साथ ही अपने भाई से कोई चार चीजें जरूरतमंद लोगों को दान कराए।

* वृषभ राशि


वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं इसलिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर नीले रंग की राखी बांधे। साथ ही गरीबों को अन्न का दान करवाएं।

rakhi 2018,rakhi according to sunsign,rakhi

* मिथुन राशि

मिथुन राशि के बुध देवता हैं इसलिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधे। भाई और बहन मिकलर 2 जोड़ी कपड़े दान करें। साथ ही भाई और बहन साथ में माता लक्ष्मी की भी पूजा करें।

* कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं इसलिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर पीले-सफेद रंग की राखी बांधे। साथ ही सफेद रंग की कोई चीज दान करवाएं। इस दिन आप साथ मिलकर भगवान कृष्ण की पूजा करें।

* सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी भगवान सूर्य हैं इस राशि वाले भाई को गोल्डन, पीली या गुलाबी रंग की राखी बांधे। इस दिन भाई और बहन साथ में गरीब बच्चों को किताबें दान करें। साथ ही गणेशजी को अपना ईष्ट मानकर पूजा करें।

rakhi 2018,rakhi according to sunsign,rakhi

* कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध देवता हैं इस राशि वाले भाई की कलाई पर सफेद रेशमी रंग की या हरे रंग की राखी बांधना शुभ रहता है। इस दिन भाई और बहन साथ मिलकर 5 पौधे लगाएं। साथ ही मां काली को अपना ईष्टदेव मानकर पूजा करें।

* तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र देवता हैं इस राशिवाले भाई की कलाई पर सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहता है। इस दिन भाई और बहन गरीबों को भोजन कराएं। साथ ही शनिदेव को अपना ईष्टदेव मानकर पूजा करें।

* वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के मंगल देवता हैं इसलिए इस राशिवाले भाई की कलाई पर लाल या गुलाबी रंग की चमकीली राखी या रक्षासूत्र बांधें। भाई और बहन मिकलर पितरों के नाम पर दान करें। साथ ही दोनों कार्तिकेयजी को अपना ईष्टदेव मानकर पूजा करें।

rakhi 2018,rakhi according to sunsign,rakhi

* धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देवता हैं इस राशि वाले भाई की कलाई पर चंदन की राखी बांधें। इस दिन भाई और बहन गरीबों को भोजन कराएं। साथ ही विष्णुजी को अपना ईष्टदेव मानकर पूजा करें।

* मकर राशि

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं इसलिए इस राशिवाले भाई को गहरे रंग की राखी जैसे नीले या गहरे नीले रंग की राखी बांधे और केसर का तिलक लगाएं। इस दिन आप हनुमानजी की और शनिदेव की पूजा करें।

* कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं इसलिए इस राशि वाले भाई को गहरे रंग या रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधना बहुत ही शुभ रहता है। इस दिन आप शनिदेव और भगवान विष्णु या मां सरस्वती को अपना ईष्टदेव मानकर पूजा करें।

* मीन राशि

मीन राशि के बृहस्पति देवता हैं इसलिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर सुनहरे पीले रंग की राखी बांधने और हल्दी का तिलक लगाना शुभ रहेगा। भाई और बहन गरीबों का खाना खिलाएं। साथ ही दोनों शिवजी को अपना ईष्टदेव मानकर पूजा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका