न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिन के अनुसार आहार में करें दाल का चुनाव, मिलेंगे शुभ परिणाम

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन कौनसी दाल खाने से शुभ परिणाम प्राप्‍त होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Jul 2020 11:20:53

दिन के अनुसार आहार में करें दाल का चुनाव, मिलेंगे शुभ परिणाम

भारतीय भोजन में दाल का बड़ा महत्व होता हैं और शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब घर में दाल नहीं बनाई जाती होगी। लेकिन क्या आप जानते है कि ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार ज्योतिष में भी दाल का महत्व बताया गया हैं और इसका हमारे ग्रह स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन कौनसी दाल खाने से शुभ परिणाम प्राप्‍त होते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

रविवार

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, रविवार को मसूर की दाल, अदरक या फिर कोई लाल रंग का भोज्‍य पदार्थ नहीं खाना चाहिए। मान्‍यताओं के अनुसार, रविवार को चने की दाल और मूंग की दाल खाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और आप स्‍वस्‍थ भी रहते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,pulses according astrology

सोमवार

अगर हम सोमवार के दिन बिना छिलके की उड़द की दाल अपने घर में बनाकर खाएं तो आपकी सेहत को लाभ पहुंचेगा। वहीं इसके साथ ही सोमवार को अरहर की दाल खाना भी अच्‍छा माना जाता है। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में ये दोनों दालें बहुत ही खास मानी जाती है।

मंगलवार

मंगलवार को लाल रंग की चीजें खाना मंगल ग्रह को सकारात्‍मकता प्रदान करता है। इस दिन मसूर की दाल खाने से आपको शुभ परिणाम प्राप्‍त होते हैं। इसके अलावा मंगलवार को मसूर की दाल खाने से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव भी दूर होकर आपको अच्‍छी सेहत प्राप्‍त होती है।

बुधवार

बुधवार पर विशेष रूप से बुद्धिप्रदाता ग्रह बुध का प्रभाव होता है और इस दिन विघ्‍नहर्ता गणपति की पूजा करना शुभ होता है, इसलिए बुधवार के लिए लकी कलर हरा होता है। बुध से संबंध‌ित मूंग की दाल, खास तौर पर छ‌िलके वाली मूंग की दाल का सेवन स्वास्‍थ्य, बुद्ध‌ि और धन के मामले में सुखद रहता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,pulses according astrology

गुरुवार

गुरुवार का दिन मुख्‍य रूप से देवताओं के गुरु बृहस्‍पति और भगवान विष्‍णु को समर्पित रहता है। गुरुवार पर पीले रंग का विशेष प्रभाव रहता है। इस दिन खाने के लिए चने की दाल सर्वश्रेष्‍ठ मानी जाती है। इससे आपके शुभ गुण और धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा आप गुरुवार को मूंग की बिना छिलके वाली दाल भी खा सकते हैं।

शुक्रवार

शुक्रवार के दिन पर दैत्‍यों के गुरु माने जाने वाले शुक्र ग्रह का आधिपत्‍य होता है। शुक्र को शुभ करने से आपके धन धान्‍य में वृद्धि के साथ सुख और वैभव भी प्राप्‍त होता है। इस दिन मूंग दाल खाना अच्‍छा माना जाता है।

शनिवार

शनिवार का दिन मुख्‍य रूप से न्‍याय के देवता माने जाने वाले शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव का पसंदीदा रंग काला माना जाता है, इसलिए इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने के साथ काले रंग के खाने की चीजों का भी सेवन करना चाहिए। दाल की बात करें तो इस दिन आपको काली उड़द की दाल या फिर काली मसूड़ की दाल खानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?