न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी खुशियों का कारण बनेगी लौंग, इन उपायों से आएगी बरकत

आज इस कड़ी में हम आपको लौंग के उन्हीं उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jan 2021 11:10:54

आपकी खुशियों का कारण बनेगी लौंग, इन उपायों से आएगी बरकत

देवी-देवताओं की पूजा में कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसमें से एक है लौंग। पूजन के दौरान लौंग अर्पित किया जाता हैं। लौंग का ज्योतिषीय रूप से बड़ा महत्व माना जाता हैं। लौंग के कई उपाय ऐसे बताए गए हैं जिन्हें आजमाकर तरक्की के रास्ते खोले जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लौंग के उन्हीं उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो परेशानियां दूर कर जीवन में खुशहाली लाने का काम करेंगे।

राहु दोष होगा दूर

कुंडली में राहु दोष होने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन लोगों को शनिवार के दिन लौंग का दान करें। आप चाहे तो इसे शिव जी के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर भी चढ़ा सकते हैं। लगातार 40 शनिवार इस उपाय को करने से कुंडली में राहुदोष ठीक हो जाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,prosperity in life,astrology measures

सकारात्मक ऊर्जा के लिए

अक्सर घर में लड़ाई-झगड़े व तनाव होने का कारण नकारात्मक ऊर्जा होती है। इसके कारण घर के सदस्यों में अनबन रहती है। इससे बचने के लिए किसी भी शनिवार या रविवार की शाम को 5 लौंग, 3 कपूर और 3 बड़ी इलायची लेकर जलाएं। जब इसमें अग्नि की लपटें उठने लगे व धुआं आने लगे तो इसे घर के सभी कमरों में घुमाएं। इसे जलने के बाद तैयार राख को प्रवेश द्वार पर फैलाएं। इसके अलावा राख में थोड़ा पानी मिलाकर इससे मेन गेट के पास छींटे मार दें। ऐसा करने से घर में मौजूद नेगेटिविटी एनर्जी पॉजीटिव में बदल जाएगी।

उधार दिया पैसा वापिस पाने के लिए

अक्सर लोग पैसे लेने के बाद उसे वापिस करने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में उससे लड़ने की जगह पर किसी अमावस्या या पूर्णिमा की रात को 1 कपूर और 21 लौंग जलाएं। फिर धन की देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए पूजा या हवन करें। इससे आपका अटका हुआ धन जल्दी ही वापिस मिल जाएगा।

काम में मिलेगी सफलता

कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में अगर आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे है तो घर से 2 लौंग मुंह में डालकर जाएं। फिर इंटरव्यू वाली जगह पर पहुंच कर लौंग के अवशेष को फेंक दें। साथ ही अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए इंटरव्यू दें। इससे आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा किसी भी अन्य जरूरी काम पर जाने के लिए आप इस उपाय को कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,prosperity in life,astrology measures

पैसों की किल्लत होगी दूर

मंगलवार के दिन सरसों के तेल में 2 लौंग डालकर दीपक जलाएं। फिर इसे बजरंगबली की तस्वीर या मूर्ति के सामने रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। लगातार 21 मंगलवार तक इस उपाय को करें। इससे आपको मेहनत का फल मिलने के साथ जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

बन जाएंगे बिगड़े काम

कई बार बनते-बनते काम रह जाते हैं। साथ ही घर के सदस्यों की सेहत बार-बार खराब होती है। इसके पीछे का कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा होती है। ऐसे में हर शनिवार को सरसों तेल का दिया जलाकर उसमें 3-4 लौंग डालकर घर के अंधेरे कोने में रखें। इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर होने के साथ परिवार वालों की सेहत बरकरार रहेगी। साथ ही सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे।

बनी रहेगी बरकत

अक्सर लोगों को घर में पैसा ना टिकने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रोजाना देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें गुलाब के फूलों के साथ लौंग की 2 कली चढ़ाएं। अगर आप इसे रोजाना नहीं कर सकते हैं तो हर शुक्रवार को करें। इसके अलावा 5-5 लौंग व कौड़ियों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर धन रखने वाली जगह पर रखें। इससे देवी लक्मी की कृपा होने के साथ घर में बरकत बनी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?