न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2018 : राशि के अनुसार इन रंगों से खेले होली, मिलेगा शुभ समाचार

होली खेलते समय अगर आप राशि के अनुसार रंग का चुनाव करें तो यह शुभ फलदायक होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Feb 2018 3:31:29

Holi 2018 : राशि के अनुसार इन रंगों से खेले होली, मिलेगा शुभ समाचार

हिन्दू धर्म में त्योंहारों का अपना विशेष महत्व होता हैं। जिसमें से एक है रंगों का त्योंहार अर्थात होली। कहते हैं न कि हर रंग कुछ दर्शाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर रंग किसी ना किसी राशि से जुड़ा हुआ हैं जो उस व्यक्ति के शुभ-अशुभ का निर्णय भी करता हैं। इसलिए होली खेलते समय अगर आप राशि के अनुसार रंग का चुनाव करें तो यह शुभ फलदायक होता हैं। तो आइये जानते हैं राशी के अनुसार किस रंग से होली खेलना है शुभ।

holi 2018,holi astrology,holi colors,herbal colors

* मेष : मेष राशि के लोग काफी उत्साही होते हैं और थोड़े उग्र भी। इसलिये इस राशि के लोगों को गुलाबी या पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। ये रंग प्यार के माने जाते हैं जो इस राशि के लिए मंगलदायक होते हैं। इस रंग से होली खेलना आपमें निरंतर ऊर्जा-उत्साह का प्रवाह रहेगा और आपकी सुख-समृद्धि के रास्ते खुलेंगे।

* वृष : वृष राशि का स्वामी शुक्र है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। वृष राशि के जातक सफ़ेद कपडे पहन कर बैगनी और नारंगी रंगों से होली खेले। यह उनके लिए सुख और सौभाग्य लायेगा।इन रंगों से आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा। वृष राशि के जातक यथा संभव काले अथवा हरे रंग से होली ना खेलें।

* मिथुन : यह राशि बुद्ध ग्रह से जुड़ा है जो बुद्धि और वाणी का स्वामी माना जाता है। यह हरे रंग का प्रतिनिधित्व भी करता है। इसलिये इस राशि के लोगों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे आपके जीवन में उत्साह और समृद्धि आएगी, नौकरी-व्यापार में सम्मानजनक उपलब्धि मिलेगी तथा सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हरा रंग आप मेहंदी के पत्तों से प्राप्त कर सकते हैं

holi 2018,holi astrology,holi colors,herbal colors

* कर्क : कर्क राशि का स्वामी चंद्र है और यह जल तत्व की राशि है। इस राशि के जातक बहुत ही कल्पना शील होते है। होली का पर्व इनका पसन्दीदा पर्व होता है।चुकी चंद्रमा सफेद रंग का प्रतीक है।इसलिए सफ़ेद वस्त्र पहन के नीले और हरे रंग से होली खेलने पर हर्ष और शान्ति की प्राप्ति होगी। पीले रंग से होली खेलने पर धन यश और वैभव की प्राप्ति होगी। लाल और नारंगी रंग से परहेज करें।

* सिंह : सिंह राशि पर सूर्य का प्रभाव होता है और इसलिए इसके जातक ऊर्जावान होते हैं। इन्हें लाल, पीला और नारंगी रंगों से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करना आप पर ना केवल सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ाता है, बल्कि बुद्धि भी प्रखर करता है तथा आपकी प्रगति के रास्ते खुलते हैं। प्राकृतिक लाल रंग का गुलाल पाना हो तो गुलाब के पत्तों का पाउडर बना लें।

* कन्या : कन्या राशि का स्वामी बुध है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है।इस राशि के जातक हरे, भूरे और नारंगी रंग से होली खेलें। इससे आर्थिक संकट दूर होंगे,सम्बन्धो में मधुरता आयेगी, धन और यश की प्रप्ति होगी। प्रियजनों के सिर और माथे पे हरा या नरंगी रंग लगा के होली खेलना प्रारम्भ करे।

holi 2018,holi astrology,holi colors,herbal colors

* तुला : तुला राशि वालों के लिए बैंगनी, नीला, भूरा और सफेद रंग शुभ माना गया है। होली पर इन रंगों के प्रयोग से आपके संबंध लोगों से और मधुर बनते हैं, साथ ही यह आपको वैभव दिलाता है।

* वृश्चिक : वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और यह जल तत्व की राशि है। इसलिये इनके लिये लाल,मैरुन और पीले रंग उत्तम है।लाल और मैरून रंग के प्रयोग से इनके जीवन के सभी आर्थिक संकट दूर होंगे।होली के इस अवसर पर अपने उच्च अधिकारियों से भी आसानी से नजदीकियां बना सकते है।विपरीत लिंग के जातक भी इनकी ऒर आकर्षित होंगे। प्रियजनो के चेहरे पर लाल या पीले रंग का गुलाल लगा होली की शुरुआत करे।

* धनु : धनु राशि के लोगों के लिए पीला या नारंगी रंग सर्वोत्तम माना गया है। हिंदू धर्म में पीला रंग देवताओं का प्रिय रंग माना जाता है। होली पर इस रंग का प्रयोग पूरे वर्ष आपके स्वभाव को खुशनुमा और नम्र बनाए रखेगा। प्राकृतिक नारंगी रंग पाने के लिए टेसू के फूलों को रात भर पानी में भिगोएं।

holi 2018,holi astrology,holi colors,herbal colors


* मकर : मकर राशि का स्वामी शनि है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। मकर राशि के जातकों को होली खेलना विशेष पसन्द नही लेकिन होली खेलना इनके लिए भी शुभ है। नीले या काले रंग से होली खेलने पर आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आसानी होगी।क्योंकि इन रंगों के प्रयोग से आप परिश्रमी और लक्ष्य के प्रति समर्पित होंगे। आपकी राशि के लिए लाल,भूरा और बैगनी रंग भी उत्तम है।

* कुंभ : इस राशि के लोग बेहद उत्साही होते हैं। इनके लिए गहरा नीला और भूरा रंग सर्वोत्तम रहेगा। ये रंग आपके जीवन में शांति और सुकून लेकर आयेंगे।

* मीन : मीन राशि का स्वामी गुरु है और यह जल तत्व की राशि है।पीला रंग गुरु का रंग होने के कारण इस रंग से होली खेलना आपके लिये शुभ होगा। आप शिव लिंग पर पीला रंग चढ़ा कर होली खेलने की शुरुआत करे। साथ ही हरा और गुलाबी रंग बी आपके लिये शुभ रहेगा। इन रंगों से होली खेलने पर आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।आप होली में किसी को भी निराश ना करे। बढ़चढ़ कर इस खुशी के पर्व का आनंद अवश्य उठाये।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?