न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मूलांक से जानें आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, करें पता

आज इस कड़ी में हम आपको मूलांक से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो बताती हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 May 2020 8:13:36

मूलांक से जानें आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, करें पता

हस्तरेखा ज्योतिष के बारे में तो सभी जानते हैं कि हाथों की रेखाओं की मदद से व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंकों के ज्ञान से भी व्यक्ति से जुड़ी बातों का पता लगाया जा सकता हैं। जी हाँ, आज इस कड़ी में हम आपको मूलांक से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो बताती हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज। मूलांक आपके जन्मदिन की तारीख के सभी अंकों का योग होता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

अंक 1

अंकज्‍योतिष के मुताबिक मूलांक 1 वाले प्‍यार तो करते हैं लेकिन इन्‍हें अक्सर एकतरफा प्‍यार होता है। ये काफी संकोची स्‍वभाव के होते हैं इसलिए अपने प्‍यार का इजहार नहीं कर पाते और इनके द‍िल की बात द‍िल में ही रह जाती है। यही वजह है क‍ि इनकी लव मैरिज की संभावना कम रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,numerology,love or arranged marriage

अंक 2

अंकज्‍योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाले चंद्रमा का प्रतीक माने जाते हैं। ये जब क‍िसी को चाहते हैं तो बड़ी श‍िद्दत से चाहते हैा। ये जिंदगी के बाकी फैसलों की ही तरह प्‍यार का फैसला भी बहुत सोच-समझकर करते हैं। लेकिन जब प्‍यार करते हैं तो उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश भी करते हैं। अमूमन इनका लव सफल होता है और लव मैरिज करते हैं।

अंक 3

अंकज्‍योतिष के मुताबिक मूलांक तीन वाले प्रेम संबंधों को लेकर काफी सजग होते हैं। ये जिससे भी प्रेम करते हैं शादी भी उसी से करते हैं। इनका प्रतीक गुरु होता और इनकी शादी भी आमतौर पर इनकी ही मर्जी होती है।

अंक 4

अंकज्‍योतिष के अनुसार मूलांक 4 वाले राहु का प्रतीक होते हैं। प्‍यार के मामले में ये थोड़ा रस‍िक म‍िजाज के माने जाते हैं। इन्‍हें एक से अधिक बार भी प्‍यार हो जाता है। लेकिन जिन्‍हें लेकर ये सीर‍ियस होते हैं शादी भी उन्‍हीं से करते हैं। यानी क‍ि इनकी लव मैर‍िज की चांसेज ज्‍यादा होते हैं।

अंक 5

अंकज्‍योतिष के मुताबिक मूलांक 5 वाले बुध का प्रतीक माने जाते हैं। ये अपने र‍िश्‍तों को लेकर जरा सी भी लापरवाही नहीं बरतते। इनके लिए पर‍िवार की खुशी सबसे ऊपर होती है। ये अगर क‍िसी से प्‍यार कर भी लें तो भी पर‍िवार की रजामंदी के बिना शादी नहीं करते। इस अंक वाले ज्‍यादातर अरेंज मैरिज ही करते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,numerology,love or arranged marriage

अंक 6

अंकज्‍योतिष के अनुसार मूलांक 6 वालों को प्‍यार तो हो जाता हैा। लेकिन कई बार ये अपने लिए सही पार्टनर नहीं चुन पाते। इसके चलते इनकी लव मैर‍िज में कई बार टेंशन ही टेंशन लगी रहती है। कई बार यह भी देखा गया है क‍ि इन्‍हें एक से अधिक लोगों से प्रेम हो जाता है।

अंक 7

अंकज्‍योतिष के मुताबिक मूलांक 7 वाले काफी संकोची स्‍वभाव के होते हैं। इसलिए इन्‍हें प्‍यार हो भी जाए तो ये इजहार नहीं कर पाते। इनके बारे में कहा जाता है कि ये चाहे लव मैर‍िज करें या अरेंज। अपने पार्टनर से बेइंतहा प्‍यार करते हैं।

अंक 8

अंकज्‍योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाले प्रेम के मामले में अमूमन बैकफुट पर ही रहते हैं। इन्‍हें प्‍यार हो भी जाए तो भी अपने द‍िल की बात नहीं कहते। इन्‍हें हर पल ये बात सताती है कि लव मैरिज करना सही होगा या नहीं। लेक‍िन अगर अपने प्‍यार को जाहिर कर देते हैं तो फिर शादी भी उन्‍हीं से करते हैं। इस अंक वाले ज्‍यादातर अरेंज मैर‍िज ही करते हैं।

अंक 9

अंकज्‍योतिष के मुताबिक मूलांक 9 वाले काफी अलग क‍िस्‍म के होते हैं। इन्‍हें प्रेम में पड़ना बिल्‍कुल भी नहीं भाता। ये प्‍यार को समय की बर्बादी मानते हैं। यही वजह है कि इस अंकवाले अधिकतर अरेंज मैर‍िज को ही वरीयता देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम