न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि 2020 : पान के पत्ते से किया जाता हैं देवी को नमन, जानें इसका महत्व

आज इस कड़ी में हम आपको पान के पत्ते के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों माता के पूजन में पान का पत्ता इतना महत्व रखता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 8:38:35

नवरात्रि 2020 : पान के पत्ते से किया जाता हैं देवी को नमन, जानें इसका महत्व

नवरात्रि का पावन पर्व जारी हैं जो कि 17 अक्टूबर से शुरू हुआ हैं और 25 अक्टूबर तक जारी रहने वाला हैं। इन नौ दिनों में मातारानी के विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया जाता हैं। आज नवरात्रि का चौथा दिन हैं जिसमें मातारानी के कुष्मांडा स्वरुप का पूजन किया जाता हैं। मातारानी को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कई चीजों को शामिल किया जाता हैं जिसमें से एक हैं पान। प्रत्येक शुभ कार्य से पहले पान के पत्ते से देवी-देवताओं को नमन किया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको पान के पत्ते के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों माता के पूजन में पान का पत्ता इतना महत्व रखता हैं।

देवी ने पान खाकर क‍िया था मह‍िष्‍सासुर का अंत

देवी भागवत, मार्कण्डेय और स्कंद पुराण में देवी कात्यायनी की कथा मिलती है। पुराणों में बताया गया है कि ऋषि कात्यायन माता के भक्त थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। इन्होंने माता की तपस्या की और उनसे वरदान मांगा की आप मुझे पुत्री रूप में प्राप्त हों। इस बीच महिषासुर का अत्याचार बढ़ता जा रहा था। उसने देवताओं को स्वर्ग से भगा दिया था। देवताओं के क्रोध से एक तेज प्रकट हुआ जो कन्या रूप में था। उस तेज ने ऋषि कात्यायन के घर पुत्री रूप में जन्म लिया। ऋषि जानते थे कि माता ही वरदान के कारण पुत्री रूप में उनके घर प्रकट हुई हैं। ऋषि ने देवी की प्रथम पूजा की और वह देवी कात्यायन ऋषि की पुत्री होने के कारण कात्यायनी कहलाईं। देवी कात्यायनी के प्रकट होने का मूल उद्देश्य महिषासुर का अंत था। आश्विन शुक्ल नवमी तिथि के दिन ऋषि द्वारा पूजित होने के बाद देवी ने कहा कि उनका प्राकट्य महिषासुर का अंत करने के लिए हुआ है। इसके बाद देवी ने नवमी और दशमी तिथि को महिषासुर से युद्ध किया। दशमी तिथि के दिन देवी ने शहद से भरे पान को खाकर महिषासुर का वध कर दिया। इसके बाद देवी कात्यायनी महिषासुर मर्दनी भी कहलायीं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,betel leaf  in durga puja

देवी मां को पान में अर्पण करें ये चीजें

पूजन में पान का पत्ता रखना अत्‍यंत शुभ होता है, ध्यान रखें पान के पत्ते के साथ इलाइची, लौंग, गुलकंद आदि भी चढ़ाया जाता है। मान्‍यता है क‍ि पूरा बना हुआ पान चढ़ाया जाए तो मातारानी अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और जातक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार पान के पत्ते में विभिन्न देवी-देवताओं का वास है। जी हां, इस एक पत्ते में ब्रह्मांड के देवी-देवता वास करते हैं। इसील‍िए देवी भगवती की पूजा में पान जरूर चढ़ाना चाह‍िए।

ऐसे चुनें पूजा में अर्पण क‍िया जाने वाला पान

केवल एक ही पत्ते में संसार के सम्पूर्ण देवी-देवताओं का वास होने के कारण इसे पूजा सामग्री में इस्तेमाल किया जाता है। किंतु पूजा सामग्री के लिए पान के पत्ते का चयन करने के लिए व्यक्ति को बेहद सावधान रहना चाहिए। मान्यता के अनुसार छिद्रों से भरपूर, सूखा हुआ एवं मध्य हिस्से से फटा हुआ पान का पत्ता सामग्री के लिए कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पान का पत्ता हमेशा सही सलामत रूप में, चमकदार एवं कहीं से भी सूखा नहीं होना चाहिए। नहीं तो इससे व्यक्ति की पूजा साकार नहीं होती।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,betel leaf  in durga puja

दक्षिण भारतीय मां को ऐसे अर्पित करते हैं पान

दक्षिण भारत में तो पान के पत्ते के बीच पान का बीज एवं साथ ही एक रुपये का सिक्का रखकर भगवान को चढ़ाया जाता है। यहां किसी भी शुभ कार्य में भगवान से प्रार्थना करते समय पत्ते के भीतर पान का बीज तथा एक रुपये का सिक्का रखा जाता है।

कन्‍याओं को खिलाएं पान होगा अत्‍यंत धन लाभ

ज्‍योतिषशास्‍त्र के मुताबिक अगर क‍िसी को बार-बार बिजनस में नुकसान हो रहा हो तो देवी भगवती को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इसके लिए क‍िसी मंद‍िर में या घर पर ही सुबह-सवेरे न‍ित्‍यकर्मों से न‍िवृत्‍त होकर मां दुर्गा को प्रणाम करें और पान का बीड़ा अर्पित करें। इसके साथ मां को अपनी जिम्‍मेदारियों और समस्‍याओं का बीड़ा सौंप दें। प्रार्थना करें कि अब वह जो भी आपके लिए उच‍ित हो वह करें। लेकिन कभी भी क‍िसी का बुरा नहीं सोचें। मन में हमेशा ही पव‍ित्र भावना रखें। इसके बाद 9 कन्‍याओं को एक-एक मीठे पान का बीड़ा ख‍िलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?