न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाग पंचमी 2020 : नाग भाई ने की थी बहन की रक्षा, जानें यह पौराणिक कथा

आज इस कड़ी में हम आपको लिए नाग पंचमी की पौराणिक कथा लेकर आए हैं जिसको सुनने का बहा महत्व होता हैं और यह शुभ फलदायी होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Jul 2020 7:39:55

नाग पंचमी 2020 : नाग भाई ने की थी बहन की रक्षा, जानें यह पौराणिक कथा

सावन के इस महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नागपंचमी का व्रत रखा जाता हैं और नागदेवता की पूजा की जाती हैं। इस दिन नाग महाराज का पूजन शुभ रहता हैं। पौराणिक कथा के अनुसार एक नाग ने भाई बनकर एक बहन की रक्षा की थी और तभी से नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लिए नाग पंचमी की पौराणिक कथा लेकर आए हैं जिसको सुनने का बहा महत्व होता हैं और यह शुभ फलदायी होती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

प्राचीन काल में एक सेठजी के सात पुत्र थे। सातों के विवाह हो चुके थे। सबसे छोटे पुत्र की पत्नी श्रेष्ठ चरित्र की विदूषी और सुशील थी, परंतु उसके भाई नहीं था। एक दिन बड़ी बहू ने घर लीपने को पीली मिट्टी लाने के लिए सभी बहुओं को साथ चलने को कहा तो सभी धलिया और खुरपी लेकर मिट्टी खोदने लगी। तभी वहां एक सर्प निकला, जिसे बड़ी बहू खुरपी से मारने लगी। यह देखकर छोटी बहू ने उसे रोकते हुए कहा- 'मत मारो इसे? यह बेचारा निरपराध है।'

यह सुनकर बड़ी बहू ने उसे नहीं मारा तब सर्प एक ओर जा बैठा। तब छोटी बहू ने उससे कहा-'हम अभी लौट कर आती हैं तुम यहां से जाना मत। यह कहकर वह सबके साथ मिट्टी लेकर घर चली गई और वहां कामकाज में फंसकर सर्प से जो वादा किया था उसे भूल गई।

उसे दूसरे दिन वह बात याद आई तो सब को साथ लेकर वहां पहुंची और सर्प को उस स्थान पर बैठा देखकर बोली- सर्प भैया नमस्कार! सर्प ने कहा- 'तू भैया कह चुकी है, इसलिए तुझे छोड़ देता हूं, नहीं तो झूठी बात कहने के कारण तुझे अभी डस लेता। वह बोली- भैया मुझसे भूल हो गई, उसकी क्षमा मांगती हूँ, तब सर्प बोला- अच्छा, तू आज से मेरी बहन हुई और मैं तेरा भाई हुआ। तुझे जो मांगना हो, मांग ले। वह बोली- भैया! मेरा कोई नहीं है, अच्छा हुआ जो तू मेरा भाई बन गया।

कुछ दिन व्यतीत होने पर वह सर्प मनुष्य का रूप रखकर उसके घर आया और बोला कि 'मेरी बहन को भेज दो।' सबने कहा कि 'इसके तो कोई भाई नहीं था, तो वह बोला- मैं दूर के रिश्ते में इसका भाई हूं, बचपन में ही बाहर चला गया था। उसके विश्वास दिलाने पर घर के लोगों ने छोटी को उसके साथ भेज दिया। उसने मार्ग में बताया कि 'मैं वहीं सर्प हूं, इसलिए तू डरना नहीं और जहां चलने में कठिनाई हो वहां मेरी पूंछ पकड़ लेना। उसने कहे अनुसार ही किया और इस प्रकार वह उसके घर पहुंच गई। वहां के धन-ऐश्वर्य को देखकर वह चकित हो गई।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,lord shiva,nag panchami 2020,mythology

एक दिन सर्प की माता ने उससे कहा- 'मैं एक काम से बाहर जा रही हूँ, तू अपने भाई को ठंडा दूध पिला देना। उसे यह बात ध्यान न रही और उससे गर्म दूध पिला दिया, जिसमें उसका मुख बेतरह जल गया। यह देखकर सर्प की माता बहुत क्रोधित हुई। परंतु सर्प के समझाने पर शांत हो गई। तब सर्प ने कहा कि बहिन को अब उसके घर भेज देना चाहिए। तब सर्प और उसके पिता ने उसे बहुत सा सोना, चांदी, जवाहरात, वस्त्र-भूषण आदि देकर उसके घर पहुंचा दिया।

इतना ढेर सारा धन देखकर बड़ी बहू ने ईर्ष्या से कहा- भाई तो बड़ा धनवान है, तुझे तो उससे और भी धन लाना चाहिए। सर्प ने यह वचन सुना तो सब वस्तुएं सोने की लाकर दे दीं। यह देखकर बड़ी बहू ने कहा- 'इन्हें झाड़ने की झाड़ू भी सोने की होनी चाहिए'। तब सर्प ने झाडू भी सोने की लाकर रख दी।

सर्प ने छोटी बहू को हीरा-मणियों का एक अद्भुत हार दिया था। उसकी प्रशंसा उस देश की रानी ने भी सुनी और वह राजा से बोली कि- सेठ की छोटी बहू का हार यहां आना चाहिए।' राजा ने मंत्री को हुक्म दिया कि उससे वह हार लेकर शीघ्र उपस्थित हो मंत्री ने सेठजी से जाकर कहा कि 'महारानीजी छोटी बहू का हार पहनेंगी, वह उससे लेकर मुझे दे दो'। सेठजी ने डर के कारण छोटी बहू से हार मंगाकर दे दिया।

छोटी बहू को यह बात बहुत बुरी लगी, उसने अपने सर्प भाई को याद किया और आने पर प्रार्थना की- भैया ! रानी ने हार छीन लिया है, तुम कुछ ऐसा करो कि जब वह हार उसके गले में रहे, तब तक के लिए सर्प बन जाए और जब वह मुझे लौटा दे तब हीरों और मणियों का हो जाए। सर्प ने ठीक वैसा ही किया। जैसे ही रानी ने हार पहना, वैसे ही वह सर्प बन गया। यह देखकर रानी चीख पड़ी और रोने लगी।

यह देख कर राजा ने सेठ के पास खबर भेजी कि छोटी बहू को तुरंत भेजो। सेठजी डर गए कि राजा न जाने क्या करेगा? वे स्वयं छोटी बहू को साथ लेकर उपस्थित हुए। राजा ने छोटी बहू से पूछा- तुने क्या जादू किया है, मैं तुझे दंड दूंगा। छोटी बहू बोली- राजन ! धृष्टता क्षमा कीजिए, यह हार ही ऐसा है कि मेरे गले में हीरों और मणियों का रहता है और दूसरे के गले में सर्प बन जाता है। यह सुनकर राजा ने वह सर्प बना हार उसे देकर कहा- अभी पहनकर दिखाओ। छोटी बहू ने जैसे ही उसे पहना वैसे ही हीरों-मणियों का हो गया।

यह देखकर राजा को उसकी बात का विश्वास हो गया और उसने प्रसन्न होकर उसे बहुत सी मुद्राएं भी पुरस्कार में दीं। छोटी वह अपने हार और इन सहित घर लौट आई। उसके धन को देखकर बड़ी बहू ने ईर्ष्या के कारण उसके पति को सिखाया कि छोटी बहू के पास कहीं से धन आया है। यह सुनकर उसके पति ने अपनी पत्नी को बुलाकर कहा- ठीक-ठीक बता कि यह धन तुझे कौन देता है? तब वह सर्प को याद करने लगी।

तब उसी समय सर्प ने प्रकट होकर कहा- यदि मेरी धर्म बहन के आचरण पर संदेह प्रकट करेगा तो मैं उसे खा लूंगा। यह सुनकर छोटी बहू का पति बहुत प्रसन्न हुआ और उसने सर्प देवता का बड़ा सत्कार किया। उसी दिन से नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है और स्त्रियां सर्प को भाई मानकर उसकी पूजा करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?