न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झाड़ू से जुड़ी इन बातों का ध्यान रख करें लक्ष्‍मीजी को प्रसन्न, गलतियां पड़ सकती हैं भारी

आज इस कड़ी में हम आपको झाड़ू से जुड़ी उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 9:47:31

झाड़ू से जुड़ी इन बातों का ध्यान रख करें लक्ष्‍मीजी को प्रसन्न, गलतियां पड़ सकती हैं भारी

घर की साफ़-सफाई में झाड़ू का कितना महत्व होता हैं यह तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपके घर की खुशियों का नाता भी झाड़ू से होता हैं। जी हां, शास्‍त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्‍मी का रूप माना गया हैं और वास्तु में इसके इस्तेमाल से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। झाड़ू से जुड़ी कुछ गलतियां मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं जिससे घर पर आर्थिक संकट का खतरा मंडराता रहता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको झाड़ू से जुड़ी उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए।

सूर्यास्‍त के बाद न करें ऐसा

कुछ लोगों के अंदर सफाई को लेकर इतना फितूर रहता है कि वे शाम के वक्‍त भी झाड़ू लगाना शुरू करते हैं। अगर आपको झाड़ू लगानी भी है तो सूर्यास्‍त से पहले ही लगा लें। दिन ढल जाने के बाद झाड़ू लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। आपके द्वारा ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता पांव पसारने लगती है, इसलिए भूलकर भी ऐसा न करें।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu mistakes,broom vastu tips,maa laxmi tips

नई झाड़ू खरीदने के लिए यह दिन सबसे सही

वास्‍तुशास्‍त्र में भी झाड़ू का विशेष महत्‍व बताया गया है। अगर आपकी पुरानी झाड़ू खराब हो गई है और आपको नई झाड़ू खरीदनी है तो उसके लिए सबसे उपयुक्‍त दिन शनिवार का होता है। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्‍मी के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्‍न होते हैं। इसलिए अब से आपको जब भी नई झाड़ू लानी हो तो आप शनिवार को ही लाएं।

झाड़ू रखने की सही दिशा

वास्‍तु के हिसाब से झाड़ू को रखने की सही दिशा दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम होती है। आप अपने घर में जब भी झाड़ू को रखें तो इसी दिशा में रखें। एक बात का और ध्‍यान रखें कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखें। यह भी माना जाता है कि वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि झाड़ू को कभी भी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu mistakes,broom vastu tips,maa laxmi tips

झाड़ू को रखें छिपाकर

वास्‍तु में बताया गया है कि झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को कभी भी ऐसे स्‍थान पर भूलकर भी न रखें कि जहां आते-जाते लोगों की नजरें पड़ें। या फिर बाहर के लोगों की नजर में झाड़ू आए। माना जाता है कि अगर झाड़ू पर सबकी नजर पड़ती है तो आपके घर की बरकत को लोगों की नजर लग जाती है। ऐसे में आपको धन की भारी हानि हो सकती है।

समय रहते बदल दें झाड़ू

अक्‍सर लोगों के घरों में देखने को मिलता है कि लोग टूटी हुई और घिसी हुई झाड़ू का प्रयोग कई दिन तक करते रहते हैं। मगर यह सही नहीं माना जाता है। वास्‍तु कहता है कि झाड़ू के टूट जाने पर समय से नई झाड़ू ले आना चाहिए। झाड़ू अगर घिस जाए तो उसे हटा देना चाहिए। टूटी झाड़ू से अगर घर की सफाई की जाए तो इसे बहुत ही बड़ा अपशगुन मानते हैं। ऐसा करना परेशानियों को निमंत्रण देने जैसा माना जाता है।

भूल से भी न करें ऐसा

कुछ लोग ऐसे होते हैं कि झाड़ू को एक किनारे करने के लिए पैर से ही खिसका देते हैं। ऐसा करना पूरी तरह से गलत है। ऐसा करना मां लक्ष्‍मी का अनादर माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कभी भी किसी को झाड़ू से मारना नहीं चाहिए। धार्मिक मान्‍यताओं में ऐसा करना बेहद दोषपूर्ण माना गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?