न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन स्पेशल : आज तीसरे सोमवार पर बन रहे कई शुभ संयोग, उठाएं शिव पूजा का लाभ

आज का दिन शिव भक्तों के लिए शुभ अवसर हैं जिससे इस शुभ योग में आराधना कर सभी मनोकामनाएं पूरी की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Jul 2020 9:46:53

सावन स्पेशल : आज तीसरे सोमवार पर बन रहे कई शुभ संयोग, उठाएं शिव पूजा का लाभ

आज सावन का तीसरा सोमवार है जो कि शिव पूजा के लिए बहुत उपयोगी हैं। लेकिन इसी के साथ ही आज के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं जो इस दिन को और भी विशेष और फलदायी बनाते हैं। आज का दिन शिव भक्तों के लिए शुभ अवसर हैं जिससे इस शुभ योग में आराधना कर सभी मनोकामनाएं पूरी की जा सकती हैं। शिव का आशीर्वाद आपके घर में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। तो आइये जानते हैं सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहे इन खास संयोग के बारे में।

हरियाली अमावस्या

सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। यह योग भी सावन की तीसरे सोमवार को बन रहा है। यह अमावस्या मानसून के मौसम को दर्शाता है, जो धरती पर चारो तरफ हरियाली करता है। इस समय प्रकृति का नजारा देखने लायक होता है। हर चीज बारिश में नहाकर नई प्रतीत लगती है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करके परिक्रमा करने से विशेष लाभ मिलता है। इससे जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,lord shiva,third monday of sawan

सोमवती अमावस्या

सावन के तीसरे सोमवार पर पितरों की पूजा के लिए अच्छा संयोग बन रहा है। इस दिन सोमवती अमावस्या भी पड़ रही है। देश के कुछ हिस्सों में इस अमावस्या को दीप अमावस्या भी कहते हैं। इसमें पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान व तर्पण करते हैं। जिससे पितर परलोक में शांति प्राप्त कर सकें और पितरों के आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और वंश की वृद्धि होती है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

सावन के तीसरे सोमवार पर हर कार्य को सिद्धि देने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो सौभाग्यदायनी माना गया है। यह योग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रहेगा। इस शुभ योग में जो भी कार्य करेंगे, उसकी शुभ फल की प्राप्ति होती है। सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव की पूजा करने सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखयम रहता है। इस दिन भगवान शिव की आरधना करने पर सुयोग्य वर-वधु मिलने के योग बनते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,lord shiva,third monday of sawan

47 साल बाद बन रहा है संयोग

सावन के तीसरे सोमवार पर कई शुभ और अद्भुत संयोग बन रहे हैं। साथ ही सावन में इस बार अमावस्या और पूर्णिमा दोनो सोमवार को पड़ रही हैं, ऐसा संयोग 47 साल बाद बन रहा है। इसलिए भी सावन का महीना बेहद खास हो जाता है। इस मौके पर शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना बेहद लाभदायी होता है। इससे सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इस तरह करें पूजा

सोमवार को सुबह स्नान करके एक तांबे के लोटे में अक्षत, दूध, पुष्प, बेल पत्र आदि डालें। इसके बाद शिव मंदिर जाएं और वहां शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें। संभव हो, तो मंदिर परिसर में ही शिव चालीसा और रुद्राष्टक का पाठ करें। अगर आप मंदिर नहीं जा सकते तो केवल घर पर रहकर ही पूजा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?