न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुंडली में ग्रहों को मजबूती देंगे वार के अनुसार किए गए शंख के ये उपाय

वार के अनुसार शंख के उपाय किए जाए तो ये कुंडली में ग्रहों को मजबूती प्रदान करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 8:01:09

कुंडली में ग्रहों को मजबूती देंगे वार के अनुसार किए गए शंख के ये उपाय

व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति का उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। ग्रहों की मजबूत स्थिति जीवन में सफलता दिलाती हैं। इसके लिए व्यक्ति को ज्योतिषीय उपायों की आवश्यकता पड़ती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शंख से जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक में परिवर्तन हो जाती हैं। वार के अनुसार शंख के उपाय किए जाए तो ये कुंडली में ग्रहों को मजबूती प्रदान करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन करते हैं। तो आइये जानते हैं वार के अनुसार शंख के इन उपायों के बारे में।

रविवार को करें यह उपाय

रविवार का दिन भगवान सूर्य देव का होता है। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने व उनकी कृपा पाने के लिए इस दिन शंख में जल भर कर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होने के साथ सेहत में सुधार आता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shankh remedies,planet strong in kundli

सोमवार को करें यह उपाय

सोमवार का दिन भगवान शिव जी का माना जाता है। ऐसे में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इस दिन शंख में दूध भरकर शिवजी को अर्पित करें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा। साथ ही जीवन में सफलता के रास्ते खुलेंगे।

मंगलवार को करें यह उपाय

मंगलवार का शुभ दिन पवनपुत्र बजरंग बली का माना जाता है। इस दिन शंख बजाकर सुंदरकांड का पाठ करना बेहद ही शुभ होता है। इससे कुंडली में मंगल दोष दूर होकर यह ग्रह मजबूत होने में मदद मिलती है। ऐसे में हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए मंगलवार के लिए इस उपाय को करना ना भूलें।

बुधवार को करें यह उपाय

इस दिन शंख से जुड़ा उपाय करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। इसके लिए शंख में जल और तुलसी के पत्ते डालकर शालिग्रामजी का अभिषेक करें। इससे बुध ग्रह मजबूत होने के साथ कारोबार व करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। यह दिन प्रथम पूजनीय गणेश जी होता है। ऐसे में इस दिन पूजा के बाद शंख जरूर बजाएं। इसकी आवाज से गणेश जी खुश होते हैं। ऐसे में आप पर आपके घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,shankh remedies,planet strong in kundli

गुरुवार को करें यह उपाय

वीरवार या गुरुवार भगवान विष्णु जी का होता है। ऐसे में कुंडली में गुरु मजबूत करने व करियर में सफलता पाने के लिए इस दिन शंख में जल भर कर विष्‍णु जी का अभिषेक करें। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर कारोबार, व्यापार व नौकरी में तरक्की मिलेगी।

शुक्रवार को करें यह उपाय

यह दिन धन की देवी महालक्ष्मी जी का होता है। ऐसे में उनकी विशेष कृपा पाने के लिए शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद शंख बजाएं। साथ ही इस दिन पर सफेद रग के कपड़े में शंख को लपेटकर पूजास्थल में रखें। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने में मदद मिलती है।

शनिवार को करें यह उपाय

शनि शंख सारी नकारात्मकता दूर करता है। लक्ष्मी को खींचने का यह सबसे बड़ा चुंबकीय माध्यम है। इस शंख को घर में रखने से समस्त प्रकार के वास्तुदोष दूर होते हैं। शनि की साढ़ेसाती, ढैया वालों को इस शंख को घर में जरूर रखना चाहिए, ताकि साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव कम हो और शुभ प्रभाव में वृद्धि हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?