न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि 2021 : इन तरीकों से दूर करें घर का वास्तुदोष, घर में आएगी सुख-शांति

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे वास्तु उपाय लेकर आए हैं जिन्हें महाशिवरात्रि के दिन करना बेहद शुभकारी माना गया हैं और ये घर का वास्तुदोष दूर करने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Mar 2021 9:27:03

महाशिवरात्रि 2021 : इन तरीकों से दूर करें घर का वास्तुदोष, घर में आएगी सुख-शांति

आने वाली 11 मार्च को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि हैं जिसे महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता हैं। यह पावन पर्व भगवान शिव को समर्पित होता हैं और यह दिन भगवान शिव का सबसे प्रिय दिन माना जाता है। इस दिन शिव की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाया हैं। शिव के आशीर्वाद से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे वास्तु उपाय लेकर आए हैं जिन्हें महाशिवरात्रि के दिन करना बेहद शुभकारी माना गया हैं और ये घर का वास्तुदोष दूर करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।

- घर-परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे,धन का आगमन हो इसके लिए घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम (वायव्य) दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं और उसको नियमित रूप से जल दें एवं शाम के समय इसके नीचे घी का दीपक जलाएं।

vastu tips,vastu tips in hindi,maha shivratri 2021,vastu tips for good luck

- जिस तस्वीर में भगवान शिव मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिकेय के साथ हों वह तस्वीर घर में लगाना काफी शुभ होता है। इससे घर में क्लेश नहीं होता है, और घर के बच्चे आज्ञाकारी होते हैं।

- भगवान शिव का निवास कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है इस कारण शिवजी की मूर्ति या फोटो घर के उत्तर दिशा में लगाना श्रेष्ठ रहता है, उत्तर दिशा में शिवजी की फोटो या मूर्ति ऐसी जगह पर लगानी चाहिए, जहां घर में आने-जाने वाले सभी लोग महादेव के दर्शन कर सकें इससे आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं।

- जिन भवनों में वास्तुदोष हो वहां सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के उपरान्त जलहरी के जल को घर लाकर उससे 'ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय ' ये मंत्र जपते हुए पूरे भवन में छिड़काव करना चाहिए।ऐसा करने से वहां उपस्थित सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

- कार्य में विघ्न-बाधा,आपसी कलह, रोग आदि परेशानियों को दूर करने के लिए घर के उत्तर-पूर्व (ईशान) या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक करना शुभ परिणाम देगा।

vastu tips,vastu tips in hindi,maha shivratri 2021,vastu tips for good luck

- शिवजी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वे खुश दिख रहे हों नंदी पर विराजित या फिर ध्यान की मुद्रा की तस्वीरें घर में लगाने से वातावरण शांत रहता है और बच्चों में भी एकाग्र होने का भाव बढ़ता है।

- जहां शिवजी की फोटो लगी हो, वो जगह एकदम साफ होनी चाहिए। शिवजी के आसपास गंदगी न रखें, अन्याथा घर में वास्तु दोष बढ़ सकते हैं और धन हानि हो सकती है।

- अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए भी घर की उत्तर दिशा में शिवजी की सपरिवार की फोटो लगाएं।

- उत्तर-पूर्व दिशा ईश की दिशा मानी गई है,सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह एवं शुद्ध विचारों में वृद्धि के लिए यहाँ शिव परिवार की तस्वीर लगाने से शुभ फलों में वृद्धि संभव है। वास्तु दोषों से उत्पन्न अकारण भय,परेशानी आदि के निवारण के लिए तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रुद्राष्टकम का पाठ किया जाना सकारात्मक परिणाम देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका