न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में इन 5 चीजों का आगमन कर बनाए साल 2021 को सुख-समृद्धि दायक

आज हम आपको वास्तु में बताई गई कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे है जिनका घर में आगमन कर साल 2021 को सुख-समृद्धि दायक बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 10:39:00

घर में इन 5 चीजों का आगमन कर बनाए साल 2021 को सुख-समृद्धि दायक

साल 2020 कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा हैं जिसमें कोरोना की बीमारी का डर रहा हैं तो कईयों का जीवन इससे बहुत प्रभावित भी हुआ हैं। लोगों को इस साल में मानसिक तनाव के साथ आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ा हैं। अब सभी चाहते हैं कि आने वाला साल अपने साथ सकारात्मकता लेकर आए जो सभी ओर खुशियां और सुख-समृद्धि फैलाने का काम करें। इसके लिए आज हम आपको वास्तु में बताई गई कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे है जिनका घर में आगमन कर साल 2021 को सुख-समृद्धि दायक बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

यह मूर्ति दूर करेगी समस्याएं और लाएगी सौभाग्‍य

नए साल पर आप अपने घर की उत्तर दिशा में यदि तोते की तस्वीर या मूर्ति लगा दें तो आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा। तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु तथा सौभाग्य का प्रतीक होता है। साथ ही ये घर में बीमारी निराशा, दरिद्रता तथा दुख को दूर करने वाला माना गया है। तोते के रंग-बिरंगे पंख उत्साह का सूचक होते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,prosperous 2021,positivity in life,things bring positivity

ये लेकर आएगा घर में शुभता

इस बार नए साल पर अपने घर में धातु का कछुआ जरूर ले आएं। ध्‍यान रखें क‍ि घर में मिट्टी, लकड़ी या सिरेमिक का कछुआ कारगर नहीं होगा। वास्तुशास्‍त्र के अनुसार धातु का कछुआ ही शुभ माना गया है। इसल‍िए चांदी, पीतल और कांसे धातु का कछुआ लाएं और उसे उत्तर दिशा में रखें। यह आपके घर में सुख-सौभाग्य लेकर आएगा।

यह शंख द‍िलाता है अपार धन लाभ

अगर आप धन संबंधी समस्‍याओं से जूझ रहे हैं तो इस बार नए साल पर आप अपने घर में मोतीशंख ले आएं। यह बहुत ही चमकीला होता है। इस शंख का विधि-विधान से पूजन कर आप तिजोरी, ऑफिस या प्रतिष्ठान में रख लें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होने लगते हैं और आमदनी के नए स्रोत बनते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,prosperous 2021,positivity in life,things bring positivity

इसे रखेंगे तो चमकेगा भाग्‍य

अगर आपके काम बनते-बनते ब‍िगड़ जाते हों या फ‍िर आपको लगता है क‍ि भाग्‍य साथ ही नहीं दे रहा है तो नए साल पर मोरपंख घर ले जाएं। इसे अत्यंत शुभ और चमत्कारिक माना जाता है। मोरपंख को भाग्यवर्धक और किस्मत चमकाने वाला माना जाता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें घर में मोरपंख का गुच्छा नहीं, बल्कि 1 से 3 मोरपंख ही रखने चाहिए।

यह माला दूर करेगी सारे दु:ख-तकलीफ

अगर आपके घर में कोई न कोई दु:ख-तकलीफ बनी ही रहती हो तो नए साल में कमलगट्टे की माला घर में जरूर लाएं। कमलगट्टे की माला से धन प्राप्ति का स्रोत होता है। यह लक्ष्मी जी को अतिप्रिय है। इसे पूजाघर में रखना चाहिए और जब आप माला को फेरते हुए अपने इष्टदेव का नाम इस माला से लेंगे तो आपके घर में कभी दु:ख नहीं बसने पाएगा। यानी क‍ि लाइफ में आने वाली तकलीफें अपने आप ही दूर हो जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?