न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chandra Grahan 2020 : राशि अनुसार इस तरह पड़ेगा चंद्रग्रहण का बुरा प्रभाव, रहें संभलकर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसी राशि के जातक पर इस चंद्रग्रहण का क्या असर पड़ेगा और आपको क्या सावधानी बरतनी होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Jun 2020 8:24:23

Chandra Grahan 2020 : राशि अनुसार इस तरह पड़ेगा चंद्रग्रहण का बुरा प्रभाव, रहें संभलकर

ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा अर्थात 5 जून, शुक्रवार को साल का दूसरा चंद्रग्रहण होने जा रहा हैं। ज्योतिष में भी चंद्रग्रहण का बड़ा महत्व माना जाता हैं जिसका व्यक्ति पर राशिनुसार प्रभाव पड़ता हैं। इस बार का चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगना हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसी राशि के जातक पर इस चंद्रग्रहण का क्या असर पड़ेगा और आपको क्या सावधानी बरतनी होगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि

चंद्र ग्रहण के कारण आपके घर में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच विवाद हो सकता है। इन सब कारणों से आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह के विवाद से खुद को अलग रखें।

वृष राशि

ग्रहण का प्रभाव आपके कारोबार पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का भी अच्छे से ख्याल रखें। खासकर खान-पान पर विशेष ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है अथवा उनके साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,lunar eclipse 2020,lunar eclipse effect on zodiac

मिथुन राशि

ग्रहण का प्रभाव आपके आर्थिक जीवन पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। इसलिए आपको धन की लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान किसी के साथ बहसबाजी भी न करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि

संतान से संबंधित दिक्कतें रह सकती हैं। अपनी संतान का ख्याल रखें। प्रेम जीवन में भी परिस्थितियां आपके विपरीत होंगी। वहीं जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें भी सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

अपने परिजनों की सेहत का ख्याल रखें। ग्रहण आपके परिजनों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा अथवा परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी संभव है। ऐसे में स्थिति को शांत करें और स्वयं उस विवाद में न पड़ें।

कन्या राशि

ग्रहण के प्रभाव से आपका निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। इस समय व्यापार में पार्टनरशिप से भी नुकसान होने की संभावना है। सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

तुला राशि

इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। अपने सीनियर्स के साथ कहासुनी भी संभव है। परिस्थितियां अभी विपरीत हैं इसलिए ठंडे दिमाग से काम लें और बेवजह अपने अधिकारियों से न उलझें।

astrology tips,astrology tips in hindi,lunar eclipse 2020,lunar eclipse effect on zodiac

वृश्चिक राशि

इस दौरान आपको मानसिक तनाव का सामना करना करना पड़ सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए ध्यान लगाएं और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लें। इससे आपका मन शांत रहेगा और मन में नकारात्मक विचार भी नहीं आएंगे।

धनु राशि

ग्रहण का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। मन में सकारात्मक विचारों को बनाए रखें। मन में ईश्वर का ध्यान करें।

मकर राशि

ग्रहण के प्रभाव से आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। इसलिए आपको अर्थ से जुड़े मामले में खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मनमुटाव भी हो सकता है। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहे इसका आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि

इस समय शत्रु पक्ष हावी रहेगा। आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई कुचक्र चाल भी चल सकते हैं। ऐसी स्थिति में बेहद सावधान रहें। परिजनों की सेहत गड़बड़ हो सकती है। उनका ख्याल रखें। साथ ही अपनी सेहत पर भरपूर ध्यान दें। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा न लें।

मीन राशि

ग्रहण के दौरान आपको यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। क्योंकि दुर्घटना के योग हैं। ज्यादा जरूरी हो तो ही यात्रा करें अन्यथा यात्रा को टालें। घर में संतान की सेहत की देखभाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार