न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कथा : भगवान विष्णु ने दिया था भगवान शिव को अनोखा उपहार, पढ़े

पुराणों में उल्लेख है कि भगवान विष्णु, भगवान शिव को अनोखा उपहार देना चाहते थे और यह उपहार बिना नृसिंह अवतार लिए संभव नहीं था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Feb 2018 1:31:18

कथा : भगवान विष्णु ने दिया था भगवान शिव को अनोखा उपहार, पढ़े

वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नृसिंह चतुर्दशी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन श्री हरि विष्णु ने नृसिंह अवतार धारण कर हिरण्याकश्यिपु का वध किया। भगवान विष्णु ने आधे नर और आधे सिंह के रूप में नृसिंह अवतार धारण कर अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की। पुराणों में उल्लेख है कि भगवान विष्णु, भगवान शिव को अनोखा उपहार देना चाहते थे और यह उपहार बिना नृसिंह अवतार लिए संभव नहीं था।

भगवान नृसिंह ने जब हिरण्याकश्यिपु का वध कर दिया तब भी उनका क्रोध शांत नहीं हुआ और वह संसार का अंत करने को आतुर थे। यह देख देवता भगवान शिव के पास पहुंचे। भगवान शिव ने अपने अंश से उत्पन्न वीरभद्र से कहा कि नृसिंह से निवेदन करो कि वह ऐसा न करें। यदि अनुरोध न मानें तो शक्ति का प्रयोग कर नृसिंह को शांत करो। वीरभद्र, नृसिंह के पास पहुंचे और विनीत भाव से उन्हें शांत करने की कोशिश की।

जब नृसिंह नहीं माने तब वीरभद्र ने शरभ रूप धारण किया। नृसिंह को वश में करने के लिए वीरभद्र गरुड़, सिंह और मनुष्य का मिश्रित रूप धारण कर प्रकट हुए और शरभ कहलाए। शरभ ने नृसिंह को अपने पंजे से उठा लिया और चोंच से वार करने लगे। उनके वार से आहत होकर नृसिंह ने अपना शरीर त्यागने का निर्णय लिया और भगवान शिव से निवेदन किया कि उनके चर्म को भगवान शिव अपने आसन के रूप में स्वीकार करें। इसके बाद नृसिंह, भगवान विष्णु के तेज में मिल गए और भगवान शिव ने इनके चर्म को अपना आसन बना लिया। इसलिए शिव बाघ की खाल पर विराजते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका