न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भविष्य में होने वाली कई घटनाओं का पहले ही संकेत देती है छिपकली, जाने कैसें

जानिए छिपकली हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी कैसे देती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Dec 2017 2:31:32

भविष्य में होने वाली कई घटनाओं का पहले ही संकेत देती है छिपकली, जाने कैसें

प्रकृति ने भविष्य में होने वाली विभिन्न घटनाओं के बारे में मनुष्य को अवगत कराने के लिए कई माध्यम बनाए हैं। पशु-पक्षी व जीव-जंतु भी उन्हीं माध्यमों में से एक हैं। पशु-पक्षी व जीव-जंतु भी विभिन्न क्रिया-कलापों के माध्यम से हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हैं। घरों में आमतौर पर पाई जाने वाली छिपकली भी भविष्य में होने वाली कई घटनाओं के बारे में संकेत करती है। जानिए छिपकली हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी कैसे देती है।

* अगर कोई व्यक्ति छिपकली के जोड़े को को संभोग करते देख लेता है तो यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही उसकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होने वाली है।

astrology,lizards astrology,astrology tips

* अगर दो छिपकलियों को झगड़ते देख लिया जाए तो समझ लें कि आने वाले समय में आपका किसी बेहद नजदीकी व्यक्ति या प्रेमी से झगड़ा होने की संभावना है।

* नए घर में प्रवेश करते समय यदि गृहस्वामी को छिपकली मरी हुई व मिट्टी लगी हुई दिखाई दे तो उसमें निवास करने वाले लोग रोगी हो सकते हैं, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है। इस अपशकुन से बचने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजन करने के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए।

* शकुन शास्त्र के अनुसार दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली का बोलना सुनाई दे शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। हालांकि ये घटना बहुत कम होती है क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है।

* किसी पुरुष के सीधे हाथ की ओर यदि छिपकली गिरती है तो इसे शुभ माना जाता है जबकि बाएं हाथ की ओर छिपकली गिरने पर अशुभ माना जाता है। स्त्रियों के संबंध में यह बात विपरित रहती है। उनके बाएं हाथ की ओर छिपकली पर गिरने पर शुभ फल प्राप्त होते हैं जबकि सीधे हाथ की ओर गिरने पर अशुभ फल झेलने पड़ सकते हैं।

* यदि छिपकली किसी व्यक्ति के सीधे हाथ की ओर से चढ़कर बाएं हाथ की तरफ उतरती है तो इसका संकेत यह है कि निकट भविष्य में व्यक्ति को पदोन्नति और धन लाभ मिलने की संभावनाएं रहती हैं।

* छत पर रेंगती हुई छिपकली अगर सीधे आकर आपके पेट पर गिरती है तो यह दर्शाता है कि निकट भविष्य में आपको विभिन्न परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन अगर वह आपकी छाती पर गिरती है तो आपको स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होने वाली है।

* अगर छिपकली आपकी दाएं गाल पर गिरती है तो यह दर्शाता है कि आपको जल्द ही विलास से भरा जीवन मिलने वाला है। वहीं अगर अगर छिपकली बाएं गाल पर गिर जाए तो यह इस बात को प्रमाणित करता है कि कोई दुर्घटना घटने वाली है इसलिए व्यक्ति को चौकन्ना रहना चाहिए।

* कहीं आते-जाते समय किसी व्यक्ति के सिर पर या सीधे हाथ पर छिपकली गिर जाती है तो निकट भविष्य में मान-सम्मान मिलता है। इसीप्रकार यदि छिपकली बाएं हाथ पर गिरती है तो धन हानि होने की संभावनाएं रहती हैं और किसी प्रकार के आरोप का भी सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?