न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पसंदीदा रंग से जाने लड़कियों के स्वभाव के बारें में

आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस तरह से व्यक्ति के पसंदीदा रंग से व्यक्ति का स्वभाव जाना जाये। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 May 2018 6:53:47

पसंदीदा रंग से जाने लड़कियों के स्वभाव के बारें में

ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के स्वभाव के लिए बताता है कि जैसा व्यक्ति का स्वभाव होता है वह उसके हाव-भाव और रहन-सहन से साफ़ झलकता हैं। इसी तरह व्यक्ति के पसंदीदा रंग से भी उनके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता हैं। क्योंकि रंगों का सीधा संबंध ग्रहों से होता हैं। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस तरह से व्यक्ति के पसंदीदा रंग से व्यक्ति का स्वभाव जाना जाये। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

* काला रंग :
जिन लोगों को काला रंग बहुत अधिक प्रिय है, वे थोड़े रूढ़िवादी हो सकते हैं। साथ ही, इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। इन्हें किसी भी काम में कोई बदलाव पसंद नहीं होता है। जो काम जैसा चल रहा है, ये लोग उस काम को वैसा ही चलाना चाहते हैं। किसी भी प्रकार का बदलाव आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैं। काला रंग पसंद करने वाले लोग दूसरों से मान-सम्मान पाना चाहते हैं। साथ ही, ये लोग अपनी शक्ति बढ़ाने भी चाहते हैं। इन्हें लोगों से उचित दूरी बनाए रखना पसंद होता है। हर किसी से बहुत अधिक निकटता नहीं रखते हैं।

* पीला रंग : पीला रंग पसंद करने वाले लोग हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं। जीवन को सकारात्मक रूप में जीते हैं। ये लोग नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं और कार्यों में सफलता पाने का प्रयास करते हैं। ये हमेशा खुश रहने वाले इंसान होते हैं। दूसरों को सही मार्गदर्शन देते हैं। सभी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। जीवन में जब भी विपरीत समय आता है तो उस समय भी ईमानदारी के साथ कार्यों में लगे रहते हैं। कड़ी मेहनत से बुरा समय टल जाता है और सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

* हरा रंग : जिन लोगों को हरा रंग प्रिय है, वे डाउन टू अर्थ स्वभाव वाले होते हैं। हर परिस्थिति में अपने स्वभाव को बनाए रखते हैं। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी सामान्य इंसान की भांति बने रहते हैं। ये लोग किसी भी दुखी नहीं देख पाते हैं। यदि इनके आसपास कोई दुखी व्यक्ति होता है तो उसके दुख बांटने का प्रयास करते हैं। ये बहुत शांतिप्रिय इंसान होते हैं। लड़ाई-झगड़ों से दूर ही रहते हैं। जिस प्रकार हरा रंग आंखों को सुखद अहसास देता है, ठीक वैसा ही स्वभाव हरा रंग पसंद करने वाला भी होता है। ये लोग इनके प्रिय जनों के बीच काफी महत्व रखते हैं।

color astrology,color

* गुलाबी रंग : जिन लोगों को गुलाबी रंग अधिक पसंद होता है, वे जीवन साथी के प्रति काफी भावुक होते हैं और जीवन साथी का ध्यान रखने वाले होते हैं। इनके मित्रों की संख्या भी अधिक रहती हैं। मित्रों से विशेष स्नेह प्राप्त करते हैं। सभी लोगों से प्रेम से मिलते हैं। इनका स्वभाव काफी रोमांटिक होता है। ये लोग दूसरों के गुणों पर अधिक ध्यान देते हैं और बुराइयों को अधिकतर नजरअंदाज करते हैं। ये लोग कभी-कभी अधिक शर्मीले भी हो जाते हैं। सुंदरता की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। इन्हें हिंसा पसंद नहीं होती है। किसी भी वाद-विवाद का निपटारा शांतिपूर्ण तरीके से करना पसंद करते हैं।

* नीला रंग :
जो लोग नीला रंग पसंद करते हैं, वे स्वाभिमानी होते हैं। किसी से मदद लेना इन्हें पसंद नहीं होता है। प्रेमी को पूरा समय देते हैं और उसकी जरुरतों का ध्यान रखते हैं। इन्हें भरोसेमंद माना जा सकता है। किसी का विश्वास नहीं तोड़ते हैं और किसी अन्य व्यक्ति पर आसानी से विश्वास भी नहीं करते हैं। मित्रता करने से पहले पूरी सावधानी रखते हैं और जब इन्हें यह सुनिश्चित हो जाता है कि व्यक्ति मित्रता करने योग्य है, तब ही मित्रता करते हैं। किसी भी काम को अपने ही तरीके से करते हैं और जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं।

* सफेद रंग : जिन लोगों को सफेद रंग अधिक पसंद है, सामान्यत: वे दूरदर्शी और आशावादी होते हैं। ये लोग योजना बनाने में काफी पारंगत होते हैं, इसी वजह से अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग घर-परिवार और कार्य क्षेत्र में अच्छा सामंजस्य बनाए रखते हैं। कभी-कभी ये घमंड का शिकार भी हो सकते हैं। सफेद रंग शांति का प्रतीक है और इसी वजह से जो लोग सफेद रंग पसंद करते हैं, वे भी शांति प्रिय होते हैं। नए लोगों से एकदम मित्रता नहीं बढ़ाते हैं। इनके स्वभाव में लज्जा यानी शर्म भी रहती है। किसी भी नए स्थान पर या नए लोगों के बीच एकदम सहज महसूस नहीं करते हैं।

* लाल रंग : जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है, वे बहुत सावधान रहने वाले होते हैं। इनके जीवन प्रेम का बहुत अधिक महत्व होता है। ये लोग बहुत अच्छे प्रेमी सिद्ध हो सकते हैं। लाल रंग उत्साह और जोश का प्रतीक है और इसी वजह से जो लोग ये रंग पसंद करते हैं, वे भी जोशीले होते हैं। इन्हें अपना काम पूरे जोश के साथ करने में ही आनंद प्राप्त होता है। ये लोग जीवन को पूरे उत्साह के साथ जीते हैं। सामान्यत: ये लोग दूसरों के स्वभाव को बहुत जल्दी समझ लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?