न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने जन्म वार से जाने अपना भविष्य

जो भी व्यक्ति जिस दिन पैदा हुआ होता है वो दिन उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है जैसे उस व्यक्ति का व्यवहार, व्यक्तित्व और भविष्य आदि।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Nov 2017 5:58:46

अपने जन्म वार से जाने अपना भविष्य

हर दिन का अपना अलग अलग महत्त्व और प्रभाव होता है, जो भी व्यक्ति जिस दिन पैदा हुआ होता है वो दिन उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है जैसे उस व्यक्ति का व्यवहार, व्यक्तित्व और भविष्य आदि। सप्ताह के सातों दिन के कारक ग्रह अलग-अलग बताए गए हैं। हर व्यक्ति एक दूसरे को जानने की कोशिश में लगा होता है कि उस व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा। यदि आप भी किसी बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सप्ताह के अलग- अलग वार को जन्म लेने वालों का भविष्य और स्वभाव कैसा होगा।

* रविवार :

जिन लोगों का जन्म रविवार के दिन हुआ है, वे सामान्यत: भाग्यशाली रहते हैं। इनकी आयु भी अधिक रहती है। कम बोलने वाले ये लोग कला और शिक्षा के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। साथ ही, ये लोग धर्म में रुचि रखते हैं। घर-परिवार के सदस्यों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। सामान्यत: ये लोग 20 से 22 वर्ष की आयु तक कष्ट झेलते हैं। जिस स्त्री का जन्म किसी भी माह के रविवार को हुआ है, वह दान-पुण्य करने वाली, बलशाली, शीत प्रवृत्ति वाली, चतुर और क्लेश करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियां स्वभाव से धार्मिक भी होती हैं।

* सोमवार :

इस दिन जन्मे लोग बहुत हसमुख किस्म के होते हैं और बहुत मीठा बोलने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति साहसी, बुद्धिमान और काफी महत्वाकांक्षी भी होते हैं। इस दिन जन्मे लोगो को सर्दी, खांसीऔर कफ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। सोमवार को जन्मे लोगों के जीवन में प्यार का बहुत महत्त्व होता है, ये एक बार जिसे प्यार करते है उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं और ये अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस दिन जन्मे लोगों के जीवन साथी में थोड़ा बहुत अहम् होता है और हमेशा अपनी चलनी की आदत होती है।

* मंगलवार :

मंगलवार को जन्मे जातक स्वभाव से उग्र, साहसी, प्रयत्नशील, महत्वाकांक्षी होते हैं। इनमें नेतृत्व की क्षमता अन्य के मुकाबले अधिक होती है। जिम्मेदारियों के कार्य में सफल भी होते हैं। खिलाड़ी पहलवान, सेना या पुलिस विभाग में सफल रहते हैं। यह कुछ रक्तवर्ण के होते हैं या गेहूंआ रंग होता है।

know your future,birth,astrology tips,astro

* बुधवार :

धर्म-कर्म में ध्यान लगाने वाले होते हैं। ये बुद्धिमान और मधुर भाषी होते हैं। विद्वान और धार्मिक जीवन जीने वाला इनका स्वभाव होता है। माता-पिता से विशेष प्रेम रखते हैं। 8 और 22 वर्ष की आयु में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को जन्म लेने वाली स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली होती हैं, क्योंकि इन्हें सरस्वती माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ये स्त्रियां सामान्यत: दिखने में सुंदर और स्वभाव से कोमल होती हैं। इस दिन जन्म लेने वाली स्त्रियां सदगुणी, कई कलाओं में कुशल होती हैं।

* गुरुवार :

जिन लोगों का जन्म गुरुवार को होता है वे काफी साहसी और बुद्धिमान होते हैं। किसी भी प्रकार की मुश्किल सामना आसानी से कर लेते हैं। इन्हे हर कोई बहुत जल्द पसंद करने लगता है इन लोगों के दोस्त बहुत अच्छे और इनके प्रति समर्पित होते हैं। इस दिन जन्मे जातकों को अपने जीवन में छोटी मोती परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है पर ये उस परेशानी से छुटकारा भी जल्द ही पा लेते हैं। ये धार्मिल प्रवर्ति के भी होते हैं। गुरुवार को जन्मे लोगों को लिवर, शारीरिक कमजोरी, ह्रदय रोग और मोटापा जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

* शुक्रवार :

शुक्रवार को जन्मे जातक कला के प्रति रूचि रखने वाले, सुंदर, आकर्षक व्यक्तित्व के धनी, सौंदर्यप्रेमी, मधुरभाषी, यात्राओं के शौकिन, सुंदर स्थानों पर घुमने वाले, कलाकार स्वभाव के होते हैं। इनमें सेक्स की भावना अन्य के मुकाबले अधिक होती है। सुंदर कपडे़ पहनने के शौकिन, आभूषण प्रिय होते हैं।

* शनिवार :

कृषि या व्यापार या तकनीकी क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं। इन्हें छोटी आयु में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इन लोगों को मित्रता में सावधान रहने की आवश्यकता होती है। माता-पिता, भाई-बहनों की ओर से पूर्ण सुख प्राप्त नहीं हो पाता है। इन लोगों को 20, 25 और 45 वर्ष की आयु में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव के वार शनिवार को जन्म लेने वाली स्त्री शरीर से दुबली-पतली होती हैं और कद इनका लंबा होता है। सामान्यत: इस दिन जन्म लेने वाली स्त्रियां काले रंग वाली या सांवले रंग वाली होती हैं। कभी-कभी ये महिलाएं दूसरों की चुगली भी कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका