न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि अनुसार जाने कौनसी उम्र आपकी शादी के लिए है शुभ

आइये हम बताते हो राशि के अनुसार किस उम्र में शादी करना उचित हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jun 2018 1:58:19

राशि अनुसार जाने कौनसी उम्र आपकी शादी के लिए है शुभ

मनुष्य की जिंदगी में विवाह का बड़ा महत्व हैं क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन को एक नया मोड़ देता है और व्यक्ति की पूरी जिंदगी को बदलने का दम रखता हैं। इसलिए शादी का निर्णय लेने से पहले उसके बारे में विचार करना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके जीवन को तबाह भी कर सकता हैं। इसलिए शादी के लिए यह विचार करना बहुत जरूरी है कि किस उम्र में शादी करना सही रहेगा। हांलाकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि वर्ग के लिए एक उम्र बताई गई हैं और तब शादी की जाए तो वैवाहिक जीवन में सफलता की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। तो आइये हम बताते हो राशि के अनुसार किस उम्र में शादी करना उचित हैं।

* मेष राशि

मेष राशि के लोगों में धैर्य की कमी होती है, इस कारण वे हर काम जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करते हैं। ये लोग शादी के लिए भी थोड़ी जल्दी करते हैं, लेकिन इनके लिए 26 की उम्र के बाद शादी करना ज्यादा शुभ रहता है।

* वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग अपने सही जीवन साथी की तलाश में इंतजार करते हैं। इन लोगों के लिए विवाह की सबसे अच्छी उम्र 30 साल रहती है।

right age to get married,according to your sunsign,astrology tips

* मिथुन राशि

जिन लोगों की राशि मिथुन है, उनके लिए विवाह की सबसे अच्छी उम्र है 30। 30 वर्ष के बाद ये लोग शादी करते हैं तो इनका भाग्योदय हो सकता है।

* कर्क राशि

कर्क राशि के लोग कम उम्र में ही जीवन साथी चुन लेते हैं। इस कारण जल्दबाजी में गलत निर्णय कर लेते हैं। इन लोगों को शादी के लिए 30 वर्ष तक इंतजार करना चाहिए। इसके बाद शादी करना ज्यादा शुभ हो सकता है।

* सिंह राशि

सिंह राशि के लोग व्यवहार कुशल होते हैं, इस कारण इनके संबंध लंबे समय तक बने रहते हैं। अगर इनकी शादी देर से भी होती है तो ये सुखी रहते हैं। इनके लिए विवाह की सही उम्र 35 वर्ष के बाद रहती है।

* कन्या राशि

कन्या राशि के लोग छोटी उम्र में ही प्रेम प्रसंग में पड़ जाते हैं। ये लोग जीवन साथी के प्रति वफादार रहते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 25-26 वर्ष रहती है।

* तुला राशि

इस राशि के लोग धैर्यवान होते हैं, लेकिन कभी-कभी मानसिक रूप से अशांत हो जाते हैं। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच रहती है।

right age to get married,according to your sunsign,astrology tips

* वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले अपने जीवन साथी पर अधिकार जताने की कोशिश करते हैं। ये लोग हर काम जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहते हैं। अगर से शादी भी जल्दी कर लेते हैं तो इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 30 वर्ष के बाद रहती है।

* धनु राशि

धनु राशि के लोग किसी भी बात को आसानी से समझते नहीं हैं। हर चीज की जांच-पड़ताल करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचते हैं। इन लोगों के लिए शादी की सही 34 साल के बाद रहती है।

* मकर राशि

मकर राशि के लोग किसी भी उम्र में शादी कर सकते हैं। ये लोग अपने जीवन के प्रति गंभीर रहते हैं। इस कारण हर हालात से निपटना जानते हैं।

* कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग जीवन के प्रति सकारात्मक रहते हैं। परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 32 वर्ष के बाद रहती है।

* मीन राशि

मीन राशि के लोग बहुत सी योजनाएं बनाते हैं और उन योजनाओं पर आसानी से अमल भी कर लेते हैं। अगर ये लोग 26 वर्ष की उम्र के शादी करते हैं तो इनका भाग्योदय हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए