न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला और पुरुष के लिए अलग है अंगों के फड़कने का महत्व, आइये जानें

आज इस कड़ी में हम आपको शरीर के अंगों के फड़कने के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jan 2021 8:21:59

महिला और पुरुष के लिए अलग है अंगों के फड़कने का महत्व, आइये जानें

ज्योतिष शास्त्र की शाखा समुद्र शास्त्र का बड़ा महत्व होता हैं जो व्यक्ति के हावभाव और शारीरिक गतिविधि से उनके जीवन में आने वाले प्रभावों को दर्शाता हैं। समुद्रशास्त्र के मुताबिक इंसान का शरीर ऐसी शक्तियों से बना हैं जो आगे होने वाली गतिविधियों को भांप लेता हैं और आपको संकेत देता हैं। बस आपको जरूरत हैं उन संकेतों को समझने की। इंसान शरीर के अंगों का फड़कना भी इससे जुड़ा हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शरीर के अंगों के फड़कने के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग होता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

जानिए कान के फड़कने का अर्थ

समुद्र शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति का दाहिना कान फड़क रहा है तो इसका मतलब है कि कोई शुभ समाचार आने वाला है और भविष्य में अच्छा पद भी प्राप्त होगा। वहीं अगर कान का पिछला भाग फड़क रहा है तो मित्रों से बुलावा आता है और साथ मिलकर कोई नया कार्य भी शुरू करने वाला है। वहीं अगर व्यक्ति के दोनों गाल फड़क रहे हैं तो इसका मतलब है कि भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है।

astrology tips,astrology tips in hindi,auspicious signs,vibration of body organs,samudra shashtra

जानिए आंख के फड़कने का अर्थ

समुद्र शास्त्र के अनुसार, पुरुषों के लिए राइट हेंड साइड वाली आंखों का फड़कना शुभ माना जाता है लेकिन महिलाओं के लिए अशुभ होता है। महिलाओं के लिए लेफ्ट साइड वाली आंख का फड़कना शुभ होता है। वहीं महिला और पुरुष के लिए दोनों आंखों का एकसाथ फड़कना शुभ माना जाता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की हथेली में फड़फड़ाहट हो रही है तो यह शुभ होता है इसका अर्थ है कि शुभ संपदा प्राप्त होने वाली है।

जानिए कंधा के फड़कने का अर्थ

अगर व्यक्ति का राइट हेंड वाला कंधा फड़कता है तो इसका मतलब है कि आपको सम्मान मिलने वाला है और अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। वहीं लेफ्ट हेंड वाले कंधे के फड़कने पर रक्त विकार होने की आशंका बनी रहती है। वहीं अगर व्यक्ति के होंठ फडक रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपके जीवन में नया दोस्त आने वाला है।

astrology tips,astrology tips in hindi,auspicious signs,vibration of body organs,samudra shashtra

जानिए सिर के फड़कने का अर्थ

सिर का फड़कना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर राइड साइड वाला हिस्सा फड़क रहा है तो इसका अर्थ होता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। साथ ही कानूनी मामलों में फंसे हैं तो आपकी विजय होगी। वहीं लेफ्ट साइड वाला हिस्सा फड़क रहा है तो इसका अर्थ है कि घूमने की योजना बन सकती है और समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। वहीं अगर सिर के पिछला हिस्सा फड़क रहा है तो इसका अर्थ है कि आप विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं।

जानिए मूंछ के फड़कने का अर्थ

अगर राइट हेंड वाली मूंछ फड़क रही है तो यह शुभ माना जाता है। वहीं लेफ्ट साइड वाली फड़क रही है तो इसका अर्थ है कि आप किसी विवाद में फंसने वाले हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति का गला फड़क रहा है तो इसका अर्थ है कि अच्छा खाना प्राप्त होने वाला है। अगर किसी व्यक्ति का कमर का सीधा हिस्सा फड़क रहा है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में खुशहाली आने वाली है और सम्मान की प्राप्ति होगी।

जानिए घुटने के फड़कने का अर्थ

अगर किसी व्यक्ति का राइट हेंड वाला घुटना फड़क रहा है तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही सोने के आभूषण मिलने वाले हैं। वहीं लेफ्ट हेंड वाला घुटना फड़क रहा है तो इसका अर्थ है कि आपके कार्य बिना किसी रुकावट के जल्द पूरे हो जाएंगे। वहीं अगर किसी व्यक्ति की कनपटी फड़क रही है तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आर्थिक लाभ होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?