न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दाँतों की बनावट से भी आप जान सकतें है आपके भाग्य के बारे में, जानें

हमारे शरीर का प्रत्येक अंग हमारे स्वास्थ्य के बारे में कुछ ना कुछ कहता है, लेकिन यह बात भी सत्य है कि यही अंग हमारे स्वभाव के बारे में भी काफी कुछ व्यक्त करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Nov 2017 5:43:45

दाँतों की बनावट से भी आप जान सकतें है आपके भाग्य के बारे में, जानें

हमारे शरीर का प्रत्येक अंग हमारे स्वास्थ्य के बारे में कुछ ना कुछ कहता है, लेकिन यह बात भी सत्य है कि यही अंग हमारे स्वभाव के बारे में भी काफी कुछ व्यक्त करते हैं। केवल स्वभाव ही नहीं, यह शारीरिक अंग हमारे भविष्य की भी तस्वीर दिखाते हैं। दांत न केवल खाना खाने के लिए जरूरी है बल्कि ये आपके चेहरे को एक परफेक्ट लुक भी देते हैं। अगर दांतों का आकार-प्रकार सही न हो तो कई बार व्यक्ति हीन भावना से ग्रसित भी हो जाता है। जिसके दांत सुंदर व आकर्षक होते हैं, उसकी एक मुस्कान किसी को भी सम्मोहित करने के लिए काफी होती है। लेकिन शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप दांत देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य के बारे में जान सकते हैं। तो आइये जानते हैं की किस तरह दांतों को देखकर किसी के बारे में पता किया जा सकता हैं।

* दांतो का बाहर होना :


जिन स्त्रियों के दांत थोड़े ऊंचे यानी बाहर की ओर निकले हुए होते हैं, वह बहुत बोलती हैं और अपनी बात मनमाने में माहिर होती हैं। इसी वजह से परिवार वालों से इनकी कम ही बनती है। ये कभी हंसमुख तो कभी बहुत गुस्सैल स्वभाव की हो जाती है।

* सीधे दांत हों तो :

यदि किसी पुरुष के दांत सीधे समान रूप से उठे और चिकने होते हैं, तो ऐसे पुरुष बेहद धनी होते हैं। अपने जीवन में बहुत नाम कमाता है। ऐसे लोग किसी की नौकरी नहीं करते बल्कि मालिक बनकर दूसरों पर हुक्म चलाना इन्हें अच्छा लगता है। अपने परिचितों व रिश्तेदारों के प्रति इनका स्वभाव बहुत अच्छा होता है। इन्हें दिखावा करना पसंद होता है।

* पंक्तिबद्ध दांत :

सौभाग्य तथा ऐश्वर्य के प्रतीक हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में हर प्रकार का सुख भोगते हैं। सुशील तथा सज्जन वृत्ति के होते हैं।

teeth,astrology,astro tips

* टेढ़े-मेढ़े दांत :

संघर्ष तथा असफलता का चिह्न हैं। ऐसे व्यक्ति सत्य वक्ता नहीं होते तथा छल-कपट से जीवन निर्वाह करते हैं। काले व आड़े-टेड़े दांत वाले व्यक्ति सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं। अपना हित साधने के लिए ये किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं और मतलब निकलते ही उसे छोड़ देते हैं। ये लालची स्वभाव के भी होते हैं। कभी-कभी ये ऐसी हरकत कर देते हैं कि बाद में इन्हें शर्मिदा भी होना पड़ता है।

* सामने के दांतों में छिद्र :

जिस पुरुष के सामने के दो दांतों में छिद्र होता है वह बड़ा भाग्यशाली, बुद्धिमान, विद्वान तथा परोपकारी होता है, परंतु जिस स्त्री के दांतों में छिद्र हो वह दुर्भाग्य का सामना करती है, वैधव्य का संताप भोगती है तथा हर प्रकार से दुखी रहती है। जिस व्यक्ति के दांतों के बीच थोड़ी दूरी होती है, वह दूसरों के पैसों पर ऐश करने वाले हो सकते हैं। ऐसे लोग को पैतृक संपत्ति भी मिल जाती है और ये जीवन भर उसी पर निर्भर रहते हैं। ये बहुत खर्चीले किस्म के होते हैं, लेकिन अपनी जेब से खर्च करना इन्हें अच्छी नहीं लगता।

* दांतों का पीला या हल्का रंग :

जिन लोगों के दांत पीले या हल्कें लाल रंग के होते हैं, वे खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। वे हर पल को जीने में विश्वास करने वाले होते है। इन पर विश्वास किया जा सकता है। इन्हें लोगों से मिलना और हंसना-हंसाना अच्छा लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका