न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप जानतें है किसी के सोने के तरीके से भी जान सकतें उसका चरित्र !!

सभी लोगों के सोने का अपना-अपना अलग तरीका होता है और बहुत से ऐसे लोग भी है जिन्हें एक खास तरीके से सोने पर ही अच्छी नींद आती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Nov 2017 12:10:07

क्या आप जानतें है किसी के सोने के तरीके से भी जान सकतें उसका चरित्र !!

सभी लोगों के सोने का अपना-अपना अलग तरीका होता है और बहुत से ऐसे लोग भी है जिन्हें एक खास तरीके से सोने पर ही अच्छी नींद आती है। अगर सोने के इन खास तरीकों को ध्यान से देखा जाए तो व्यक्ति के स्वभाव की खास बातें सरलता से जानी जा सकती हैं। व्यक्ति की आदतों का प्रभाव स्वभाव पर भी होता है। जैसी व्यक्ति की आदतें होती हैं, वैसा ही स्वभाव बनता है। आज हम एक बेहद रोचक टॉपिक पर चर्चा करना चाहेंगे जो हमारे सोने की पोजीशन से रिलेटेड है। हालांकि नींद आने के बाद अक्सर लोग किसी भी मुद्रा में सो जाते हैं लेकिन इसके बावज़ूद कुछ ऐसी खास पोजीशंस हैं, जिसे लोग गहरी नींद में पहुंचने के बाद स्वतः अपना लेते हैं।

* पैरो को कसकर सोना :

अगर आप सोते वक़्त अपने पैरो को कस या जकड लेते हो और आपको अपने पुरे शरीर को ढक कर सोने की आदत है तो समुद्र शास्त्र के आपको अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना होगा। किन्तु आपके अन्दर इतनी क्षमता भी होगी कि आप हर स्थिति के अनुसार अपने आप को ढाल सको। समुद्र शास्त्र के अनुसार इस तरह से सोने वाले व्यक्तियों का कुशल व्यवहार होता है और ऐसे लोग हर किसी के साथ आसानी से घुलमिल जाते है।

* दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोना :

जो लोग दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोते है, वे लोग अपने कार्यो को पूरी स्वतंत्रता के साथ करना पसंद करते हैं। इन्हें सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करने का मोह रहता है। आमतौर पर ऐसे लोग जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते है। ये लोग सुंदरता की और तुरंत ही आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें गॉसिप करना भी काफी पसंद होता है।

sleeping,astrology,astro tips

* हाथ-पैर सिकोड़ कर सोना :

गर्भ में मौज़ूद बच्चे की तरह हाथ-पैर सिकोड़ कर सोने का अर्थ है कि आप हर वक्त खतरा महसूस करते हैं तथा अपने आप को प्रोटेक्शन देने के लिए ऑटोमैटिकली डिफेंसिव पोजीशन अपना लेते हैं। इस अवस्था में सोना इंसान को बेहद मानसिक सुकून देता है जिससे कि वह पूरी रात चैन से सो पाता है।

* बिलकुल सीधे होकर सोना :

ऐसे सोना शुभता का प्रतीक है। इस तरह सोने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व आकर्षित तो होता ही है साथ ही ऐसे लोग आत्मविश्वास से भी भरे होते है। ऐसे सोने वाले लोग अपने घर के मुख्य सदस्य होते है और ये हर समस्या का तुरंत समाधान निकाल लेते है। इसीलिए जब भी घर में कोई बड़ा काम होता है तो इन लोगो से राय जरुर ली जाती है। इन लोगो की समाज, परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों में भी बहुत लोकप्रियता होती है।

* खुद को पूरी तरह ढंककर सोना :

जो लोग ऐसे सोते है, वे भीड़ में खुद को शक्तिशाली और फ्रेंडली दिखाते हैं। जबकि, ये लोग शर्मिले और कमजोर भी होते हैं। दूसरों के कई राज अपने मन में दबाए रहते हैं। यदि इन लोगों के जीवन में कोई परेशानी आती है तो स्वयं उसे दूर करने का प्रयास करते है। पूरी तरह ढंककर सोने वाले अधिकांश लोग नींद में तरह-तरह के चेहरे भी बनाते हैं।

* दोनों हाथ अपने सिर के पीछे तकिए की तरह लगा कर सोना :

खास मुद्रा है अपने दोनों हाथ अपने सिर के पीछे तकिए की तरह लगा कर सोना। इस पोजीशन की अद्भुत विशेषता संबंधित व्यक्ति की निश्चिंतता है। सामान्यतः ऐसा इंसान जीवन में किसी का बुरा नहीं सोचता और उसकी कोशिश दूसरों के हित की ही होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?