न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिंदगी को खुशनुमा बना सकते हैं रसोई के मसाले, जानें इनका ज्योतिषीय महत्व

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह कौन सा मसाला आपके जीवन में कहां प्रभाव डालता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Dec 2020 5:47:05

जिंदगी को खुशनुमा बना सकते हैं रसोई के मसाले, जानें इनका ज्योतिषीय महत्व

भारतीय रसोई को अपने मसालों के लिए जाना जाता हैं जिनका विशेष फ्लेवर सभी को आकर्षित करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन का स्वाद बदलने वाले ये मसाले आपकी किस्मत भी बदल सकते हैं। जी हां, मसाले अपना ज्योतिषीय प्रभाव भी रखते हैं और इनका संबंध ग्रह-नक्षत्रों से भी होता हैं जो आपके जीवन को प्रभावित कर सकते है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह कौन सा मसाला आपके जीवन में कहां प्रभाव डालता है। तो आइये जनाते हैं इसके बारे में।

लाल मिर्च

लाल मिर्च नवग्रहों के सेनापित मंगल ग्रह से संबंधित है। जिनकी कुंडली में मंगल की स्थिति सही नहीं है तो उनको लाल मिर्च का दान करना चाहिए। मंगल जातक को साहसी बनाता है और इसके शुभ प्रभाव से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इसका प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ता है। वहीं कुंडली में अगर मंगल सही नहीं है तो त्वचा संबंधित कई रोग हो सकते हैं। लाल मिर्च कुंडली में मंगल की स्थिति को मजबूत करता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,planets and spices,spices astrology relationship

नमक

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक बहुत महत्वपूर्ण है। नमक का संबंध सूर्य से माना जाता है। नमक आप जल में मिलाकर सूर्य को देते हैं तो यह आपको कर्ज से मुक्ति का रास्ता निकालता है तो वहीं इसका सेवन कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करता है और उसके अशुभ प्रभाव को दूर करने का काम करता है।

हल्दी

हल्दी कई मायनों में गुणकारी होती है। हल्दी बृहस्पति ग्रह से संबंधित होती है और इसके सेवन से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है। हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से है इसलिए इसके सेवन से व्यक्ति भाग्यशाली होता है और कई क्षेत्रों में लाभ प्राप्त करता है। हल्दी के उपाय करने से बृहस्पति ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं। वहीं कुंडली में अगर बृहस्पति ग्रह की स्थिति सही नहीं है तो जीवन में कई असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

जीरा

जीरा राहु-केतु का प्रतिनिधित्व करते हैं। जीरा का निरंतर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। राहु-केतु के शुभ फल की प्राप्ति के लिए मंगलवार के दिन दही में जीरा डालकर प्रयोग करें तो जीवन में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी प्राप्त होती है। साथ ही भाग्य भी साथ देता है।

धनिया

धनिया ग्रहों के राजकुमार बुध से संबंधित होता है। धनिया के उपाय करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और घर में बरकत का रास्ता खुलता है। बुध की मजबूत स्थिति से व्यक्ति बौद्धिक रूप से धनी और कुशल वक्ता बनाता है। साथ ही धन के मामले में भी बुध का साथ मिलता है। वहीं इसके अशुभ प्रभाव से जीवन में दरिद्रता आती है और कारोबार में हानि का सामना करना पड़ता है। साथ ही मानसिक रूप से परेशानी आती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,planets and spices,spices astrology relationship

काली मिर्च

काली मिर्च शनि ग्रह से संबंधित होती हैं और इसके सेवन से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है। अगर शनि अशुभ प्रभाव दे रहा है तो काली मिर्च के उपाय करने चाहिए। शनि ग्रह व्यक्ति को धैर्यवान और साहसी बनाता है। साथ ही जीवन में स्थिरता बनी रहती है और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है। वहीं शनि जब अशुभ प्रभाव देता है तो जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और व्यक्ति की जिंदगी कारावास जैसी हो जाती है।

आमचूर

पिसा हुआ आमचूर का संबंध केतु ग्रह से है। केतु केवल अशुभ प्रभाव नहीं देता बल्कि शुभ प्रभावों के लिए केतु को जाना जाता है। कुंडली में अगर केतु शुभ स्थान पर हो तो वह रंक को राजा बना देता है और हर क्षेत्र में सफलता देता है और समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। वहीं अशुभ केतु का प्रभाव जीवन में कई समस्याएं लाता है। हर कार्य में बाधा आती है और कालसर्प दोष निर्माण करता है। केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति के लिए आमचूर का प्रयोग काफी लाभदायक सिद्ध होता है।

गर्म मसाला

पिसा हुआ गर्म मसाला राहु का प्रतिनिधित्व करता है। गर्म मसाला जिस तरह खाने का स्वाद बढ़ाता है, उसी तरह कुंडली में राहु का शुभ प्रभाव जीवन में हर खुशी देता है। वह साहस प्रदान करता है और धन मार्ग प्रशस्त करता है। जिस तरह ज्यादा गर्म मसाला खाने को खराब कर देता है, उसी तरह अशुभ राहु के प्रभाव से कोई न कोई बाधा आती रहती है। साथ ही असफलताओं का सामना करना पड़ता है। राहु के शुभ प्रभाव के लिए गर्म मसाला का उपाय जीवन में समृद्धि लाता है।

मेथी

मेथी मंगल ग्रह से संबंधित होती है। मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति किसी के आगे नहीं झुकता और अपनी बात को सही सिद्ध करता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और सभी सदस्यों के साथ संबंध मुधर रहते हैं। साथ ही जिस क्षेत्र में अपना योगदान करता है, वहां सफलता मिलती है। कुंडली में मंगल की अशुभ स्थिति से जमीन, परिवार, कर्ज जैसी आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्वास्थ्य के मामले में कोई न कोई परेशानी बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?