न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई से जुड़ी हैं आपके घर की किस्मत, इन बातों का रखें खास ख्याल

रसोई ना सिर्फ घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को अच्छा रखती है बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 11:02:53

रसोई से जुड़ी हैं आपके घर की किस्मत, इन बातों का रखें खास ख्याल

हर कोई चाहता हैं कि उसके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे और इसके लिए वह अपने घर को वास्तुसंगत बनवाता हैं। लेकी वास्तु के अनुसार घर बनवाने के बाद भी कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता हैं ताकि घर में सकारात्मकता बनी रहे। खासतौर से इसमें रसोई का बड़ा महत्व बताया गया हैं। रसोई ना सिर्फ घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को अच्छा रखती है बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करती है। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जो रसोई से जुड़ी हुई हैं।

देवी-देवताओं का होता है वास

रसोई घर में कभी भी जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए क्योंकि इसमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। साथ ही भगवान का प्रशाद भी यहीं से बनता है इसलिए रसोई में कभी भी जूते-चप्पल पहनकर नहीं आना चाहिए। माना जाता है इससे घर के बच्चों में बुद्धि की कमी होती है और कर्ज की समस्या शुरू हो जाती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,kitchen vastu tips,money and respect

इससे होता है आर्थिक नुकसान

रसोई में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए, इससे घर में दरिद्रता आती है। साथ ही रसोई की दीवार पर कोई नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची या फिर कोई अन्य चीज लटकानी नहीं चाहिए। इसके लिए आप कोई स्टैंड लेकर आएं और उसमें नुकीली चीजों रखें। माना जाता है दीवार पर नुकीली चीजों को लटकाने से आर्थिक नुकसान होता है।

हो जाती है पैसों की तंगी

रसोई के सिंक में पानी का टपकना बहुत अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे गंभीर दोष बताया गया है। ऐसा करने से धन का अपव्यय बहुत ज्यादा होता है और हमेशा पैसे की तंगी बनी रहती है। इसलिए कभी भी नल से टपकते हुए पानी को जल्द से जल्द सही करवाएं।

vastu tips,vastu tips in hindi,kitchen vastu tips,money and respect

समाज में मिलता है सम्मान

रसोई में गैस पर कभी भी झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। हमेशा रसोई को साफ-सुथरा रखना चाहिए और रात को जूठे बर्तन धोकर सोना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि रहती है साथ ही समाज में सम्मान भी मिलता है। पुराणों में बताया गया है कि रात में जूठे बर्तन रखे रहने से घर में दरिद्रता का वास होता है।

घर में होता है लक्ष्मी का वास

रसोई में दूध को कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। खुला दूध हमेशा समस्याओं को दावत देता है। इससे धन का नुकसान तो होता ही है साथ में शारीरिक और मानसिक परेशानी भी रहती है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि चूल्हे को हमेशा दूध से बुझाएं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और जगह पवित्र बनी रहती है।

आय में होती है वृद्धि

रसोई में खाना बनाते समय हमेशा मुख पूर्व की ओर होना चाहिए और गैस की स्थिति दक्षिण की तरफ होनी चाहिए। इससे भोजन शुद्ध रहता है और व्यापार में भी वृद्धि होती है। साथ ही नौकरी करने वालों की आय में भी वृद्धि होती है।इसके अलावा लड़कियों के दाईं और लड़कों के बाईं तरफ तिल कुछ परेशानियों का संकेत बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?