न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहते हैं पूजा का पूर्ण फल, घर के मंदिर में रखें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें घर के मंदिर में शामिल कर पूजा का पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Apr 2020 7:27:17

पाना चाहते हैं पूजा का पूर्ण फल, घर के मंदिर में रखें ये चीजें

लॉकडाउन के इस समय में सभी मंदिर बंद हैं और घर में बने मंदिर में ही लोग पूजा कर रहे हैं और इस संकट से उबरने की प्रार्थना कर रहे हैं। हर व्यक्ति पूर्ण आस्था के साथ पूजन करता हैं और भगवान से अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि घर के मंदिर का माहौल भी उचित हो और उसमें ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो सकारात्मकता का संचार करें। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें घर के मंदिर में शामिल कर पूजा का पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

लौटे में जल

घर के मंदिर में तांबे के लौटे में जल और तुलसी को मिलाकर जरूर रखें। रोजाना पूजा करने के बाद इसे घर के सभी सदस्यों को चरणामृत के तौर पर दें। साथ ही इसका खुद भी सेवन करें। इसके बाद इसे दोबारा भर घर मंदिर में रख दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,temple of house,things in temple

ताजा फूल

रोजाना पूजा करने पर भगवान जी को ताजे फूल चढ़ाएं। माना जाता है कि सभी देवी-देवताओं को सुंदर और सुगंधित फूल बहुत प्यारे होते हैं। इससे घर- परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि फूलों के मुरझाने के बाद इसे मंदिर से हटा दें। नहीं तो इससे वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

चंदन

पूजा घर में चंदन आवश्य रखें। साथ ही इसे रोजाना माथे पर लगाएं। यह मन को शांति, शीतलता और साहस प्रदान करता है। साथ ही इसकी मनमोहक खुशबू से घर की नेगेटिविटी दूर होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,temple of house,things in temple

अक्षत यानी चावल

घर के मंदिर में थोड़े से चावल के दाने भी जरूर रखें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी दाना टूटा हुआ न हो। मान्यता है कि इससे घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। साथ ही घर में किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

मौली और कुमकुम

घर के मंदिर में मौली और कुमकुम भी जरूर रखना चाहिए। कोई शुभ अवसर पर अपने और घर के सभी सदस्यों को मौली बांधनी चाहिए। साथ ही रोजाना पूजा के बाद कुमकुम में थोड़े चावल मिलाकर माथे पर तिलक लगाएं। इससे व्यक्ति का मनोबल और उत्साह बढ़ता है।

घंटी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में घंटी रखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही रोजाना पूजा और आरती के दौरान इसे जरूर बजाएं। इसकी पवित्र आवाज से पूरे घर में पॉजिटिविटी फैलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?