न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूजाघर में ऐसी तस्वीर लगाना आपके लिए नुकसानदायक, छिन जाती हैं घर की सुख-समृद्धि व शांति

वास्तु में पूजास्थल से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं अन्यथा यह आपके घर की सुख-समृद्धि व शांति छिनने का कारण बन सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Feb 2021 9:27:46

पूजाघर में ऐसी तस्वीर लगाना आपके लिए नुकसानदायक, छिन जाती हैं घर की सुख-समृद्धि व शांति

हर घर में पूजा-स्थल होता हैं जहां देवी-देवताओं की मूर्तियाँ रखी जाती हैं और घर की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि मंदिर वास्तु संगत हो ताकि सकारात्मकता बनी रहे। वास्तु में पूजास्थल से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं अन्यथा यह आपके घर की सुख-समृद्धि व शांति छिनने का कारण बन सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पूजाघर से जुड़े उन्हीं वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी हैं।

सूखे फूल रखने से बचें

हर कोई विशेष दिन या त्योहार पर घर के मंदिर को ताजे फूलों से सजाता है। इससे भगवान जी की विशेष कृपा मिलने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मगर इन फूलों के सूख जाने के बाद इसे पूजास्थल से हटा देने में ही भलाई है। असल में, सूखे व खराब फूलों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। ऐसे में इसके पूजाघर में होने से वास्तुदोष पैदा हो सकता है। साथ ही आर्थिक परेशानी होने के साथ अकाल मृत्‍यु, मंगल दोष या फिर विवाह में रूकावटें आ सकती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,pooja room vastu tips,vastu rules

ऐसी तस्‍वीरें ना रखें

कई लोग पूजा घर में अपने पूर्वजों की फोटो रखकर उनकी पूजा करते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शास्त्रों के अनुसार, पूूर्वजों की फोटो घर के मंदिर में रखने की जगह घर की दक्षिणी दीवार पर लगानी चाहिए। इससे पितर प्रसन्‍न होने के साथ घर में भी खुशियां बरकरार रहती है।

पूजाघर में ना रखें ऐसी मूर्तियां

वास्तु के अनुसार, पूजा घर में कभी भी बड़ी साइज की मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। इससे गृहस्थ जीवन में परेशानी आने के साथ घर का माहौल खराब होने लगता है। ऐसे में पूजास्थल पर हमेशा भगवान जी की तस्वीर या छोटी मूर्तियां रखें। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि भगवान जी की फोटो या मूर्ति एक से अधिक ना हो। साथ ही मंदिर में 1 से अधिक शंख रखने की भी गलती ना करें। इसके साथ ही रोजाना पूजा के बाद इसका प्रयोग करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

vastu tips,vastu tips in hindi,pooja room vastu tips,vastu rules

ना रखें ये सामान

अक्सर लोग घरों में हवन करवाने के बाद उसकी बची सामग्री पूजास्थल में रख देते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, ऐसा करना अशुभ होता है। ऐसे में इस सामग्री को पूजा में इस्तेमाल कर लें। इसकी जगह पर आप इसे बहते जल में बहा सकते हैं।

शिवलिंग रखने से पहले जान लें नियम

वैसे तो घर के मंदिर में शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। मगर फिर भी आप इसे रखना चाहते हैं तो हमेशा इसे अंगूठे के आकार का रखें। साथ ही रोजाना इनकी पूजा करें। अगर कहीं आप बड़े आकार का शिवलिंग रखना चाहते हैं तो इसे पूजास्थल की जगह घर के बाहर गमले में स्‍थापित करें।

इस जगह पर मंदिर बनाने की गलती ना करें

बहुत से लोग रसोईघर में छोटा सा मंदिर बना लेते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मकता फैलने के साथ परेशानियां पैदा हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?