न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन में राशि अनुसार भगवान शिव को करे प्रसन्न इन उपायों से

आइये जानते हैं राशि के अनुसार सावन के महीने में किये जाने वाले उन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 3:46:56

सावन में राशि अनुसार भगवान शिव को करे प्रसन्न इन उपायों से

सावन का महीना अर्थात शिव का महीना। क्योंकि सावन के पूरे महीने सभी भक्तगण भगवान शिव की पूजा में लगे रहते हैं और कोशिश करते हैं कि भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती करें। इसके लिए हर व्यक्ति कई उपाय करता हैं, लेकिन उपाय अगर राशि के अनुसार किये जाए तो भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और मनोकामना की पूर्ती होने में भी ज्यादा समय नहीं लगता हैं। तो आइये जानते हैं राशि के अनुसार सावन के महीने में किये जाने वाले उन उपायों के बारे में।

* मेष राशि

मेष राशि के व्यक्ति सावन में हर दिन जल में गुड़ डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही आप लाल व आक के फूल शिवजी को अर्पित करें और नागेश्वराय नम: मंत्र का जप करें। इससे आपको जल्द ही मनोकामना पूरी होगी।

* वृषभ राशि

सावन के हर सोमवार को वृषभ राशि के जातक जल मिश्रित दूध चढ़ाएं, इसके साथ ही आप दही और चंदन और सफेद फूल चढ़ा सकते हैं। पूजा करते समय आप रुद्राष्टक का पाठ करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी। भगवान शिव का आशीर्वाद आप हमेशा रहेगा।

tips to impress lord shiva,sunsign,astrology tips,jyotish,sawan,sawan 2018

* मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक सावन में हर दिन गन्ने के रस से आप शिवजी का अभिषेक करें और तीन बिल्व पत्र चढ़ाएं। साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।

* कर्क राशि

कर्क राशिवाले सावन के हर दिन शुद्ध घी से भोले का अभिषेक करें। साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आपको जीवन में हर जगह आपको सफलता मिलेगी लेकिन हर काम में आपको मेहनत करनी होगी।

* सिंह राशि

सिंह राशि वाले सावन के हर दिन गुड़ मिश्रित जल और गेंहूं चढ़ाएं। शाम के समय भी आप हर रोज शिव मंदिर जाकर भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही आप महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

* कन्या राशि

कन्या राशिवाले सावन में हर दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें और भांग का पत्ता चढ़ाएं। इससे आपके आसपास नकारात्मकता दूर होगी और आपको मौका मिलना शुरू हो जाएगा। आप पंचाक्षरी मंत्र का जाप भी हर रोज करें।

* तुला राशि

तुला राशिवाले सावन में हर सोमवार को इत्र या सुगंधित जल से शिवजी का अभिषेक करें। आपकी राशि के अनुसार, सावन में हर दिन शिव के सहस्रनामों का जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद आप हमेशा बना रहेगा।

tips to impress lord shiva,sunsign,astrology tips,jyotish,sawan,sawan 2018

* वृश्चिक राशि

सावन के हर दिन वृश्चिक राशिवालों के लिए पंचामृत से शिव का अभिषेक कल्याणकारी बताया गया है। साथ ही आप हर रोज रूद्राष्टक का पाठ करें।

* धनु राशि

धनु राशिवाले सावन में हर रोज भगवान शिव का केसर युक्त दूध से अभिषेक करेंष इसके बाद बेलपत्र और पीला फूल चढ़ाएं। इससे आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।

* मकर राशि

मकर राशिवाले सावन के हर सोमवार को जल में गेंहूं से विधिवत पूजन करें और गेंहूं का दान भी करें। साथ ही हर रोज शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें। इससे आपका रूका हुआ धन आपको मिल जाएगा और करियर में भी तरक्की मिलेगी।

* कुंभ राशि

कुंभ राशिवाले सावन में हर रोज जल में सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और पूजन करें। साथ ही शिव षडाक्षर मंत्र का 11 बार जप करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

* मीन राशि

मीन राशिवाले सावन के हर दिन शिवलिंग पर जल मिश्रित दूध और पीपल जरूर चढ़ाएं, साथ ही रावण रचित शिव तांडव का पाठ करें। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?