न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने आखिर क्यों ज़रूरी है विवाहिता के लिए मंगलसूत्र?

बहुत सारे लोग ऐसा भी मानते हैं कि मंगलसूत्र के प्रयोग से वर या वधू की कुंडली में मौजूद मांगलिक दोष का बुरा असर भी वैवाहिक जीवन पर नहीं पड़ता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Mar 2018 7:37:55

जाने आखिर क्यों ज़रूरी है विवाहिता के लिए मंगलसूत्र?

मंगलसूत्र विवाह के रीति रिवाजों का एक मुख्य हिस्सा है। विवाह के समय वर वधू को गले में मंगलसूत्र पहनाता है और इस रस्म के बिना विवाह को अधूरा माना जाता है। भारत के बहुत सारे दक्षिणी राज्यों में मंगलसूत्र का महत्व सप्तपदी से भी अधिक है और वधू को मंगलसूत्र पहनाये जाने की विधि के बिना विवाह संपन्न ही नहीं हो सकता है। सोने का मंगलसूत्र समृद्धि का भी प्रतीक है। बहुत सारे लोग ऐसा भी मानते हैं कि मंगलसूत्र के प्रयोग से वर या वधू की कुंडली में मौजूद मांगलिक दोष का बुरा असर भी वैवाहिक जीवन पर नहीं पड़ता है।

* यूँ तो विवाह के बाद स्त्रियाँ कई तरह के आभूषण पहनती हैं जिनमें बिछिया, चूड़ियाँ, कड़े, पायल, गले का हार, कमरबंद इत्यादि आते हैं पर मंगलसूत्र का महत्व इन सभी आभूषणों में सबसे ज्यादा है। विवाहित हिन्दू स्त्रियाँ इसे सबसे महत्वपूर्ण जेवर और अपने सुहाग की निशानी समझती हैं जिसे आजीवन पहना जाता है। आजकल के ज़माने में मंगलसूत्र अगर पसंद ना आ रहा हो तो विवाहित स्त्रियाँ इसे फैशन के अनुसार बदल भी देती हैं जैसे कि स्त्रियाँ डायमंड के पेंडेंट वाले और सोने की चेन वाले ज्यादा डिज़ाइनर मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में पारंपरिक रीति-रिवाज़ जिसमें विवाहित होते हुए आजीवन मंगलसूत्र कभी ना उतारने की रस्म होती है उसका महत्व ख़त्म होता हुआ सा लगता है।

mangalsutra for married women,importance of mangalsutra,astrology tips

* मंगलसूत्र को विवाहित महिलाओं का रक्षा कवच और सुहाग और सौभाग्य की निशानी माना गया है। मंगलसूत्र को कभी भी गले से ना उतारने की मान्यता के पीछे भी एक कारण है। ऐसा कहा जाता है कि मंगलसूत्र का पीला सोना देवी पार्वती और काले मोती भगवान शिव का प्रतीक है, और यही कारण है कि मंगलसूत्र दाम्पत्य जीवन की सफलता में कारगर होता है। शिव और पार्वती सबसे सफल वैवाहिक जीवन के उदाहरण हैं। एक सफल विवाहित जीवन पाने के लिए अधिकांश हिन्दू शिव और पार्वती की आराधना करते हैं। यहाँ मंगलसूत्र में सोना और काले मोती स्त्रियों के वैवाहिक जीवन को सफल बनाने तथा किसी भी तरह की बुरी नज़र से बचाने का काम करते हैं।

* ज्योतिष के अनुसार भी मंगलसूत्र मंगलकारक है और इसमें मौजूद सोना कुंडली में बृहस्पति ग्रह को मजबूत बनाता है जो खुशहाल दाम्पत्य जीवन का कारक ग्रह है। ऐसा भी बताया जाता है कि मंगलसूत्र में मौजूद काले मोती शनि, राहू, केतु, और मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव से शादीशुदा जोड़े और उनके परिवार की रक्षा करते हैं।

* चूँकि विवाह के समय ही मंगलसूत्र विवाह की एक रस्म निभाने के लिए और विवाह के एक प्रतीक चिन्ह के रूप में वर द्वारा वधू को पहनाया जाता है; और विवाह के बाद ही स्त्री के जीवन में पति शामिल होता है और अपने नए परिवार की विशेष जिम्मेदारी आती है, इसलिए विवाह के बाद ही मंगलसूत्र पहनने का प्रचलन है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?