न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उंगलियों से करें व्यक्ति के व्यवहार की पहचान, रहें सतर्क

आज हम आपको उंगलियों के आकार से व्यक्ति के व्यवहार की पहचान से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 May 2020 9:22:26

उंगलियों से करें व्यक्ति के व्यवहार की पहचान, रहें सतर्क

जिस भी व्यक्ति को व्यक्ति की पहचान की परख होती हैं वह बड़ी से बड़ी उलझनों से निकल जाता हैं। ऐसे में अब बात आती हैं कि कैसे किसी इंसान की परख की जाए। हांलाकि यह तो व्यक्ति को अपने तजुर्बे से ही पता चलता हैं। लेकिन जिस तरह हथेली की रेखाएं व्यक्ति के बारे में कई बातें बताती हैं, उसी तरह उंगलियों की मदद से भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता हैं। आज हम आपको उंगलियों के आकार से व्यक्ति के व्यवहार की पहचान से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

इससे जानें सामने वाला क‍ितना समझदार

हस्‍तरेखा शास्‍त्र कहता है क‍िसी व्‍यक्ति की तर्जनी उंगली का आकार छोटा हो तो ऐसे व्‍यक्ति केवल अपने बारे में सोचते हैं। इन्‍हें क‍िसी को कभी भी कोई भी जवाब देना पसंद नहीं होता। कई बार तो यह भी देखा गया है कि इनकी गलती हो तो भी ये माफी मांगने से गुरेज करते हैं। इसके चलते इन्‍हें कई बार संबंधों में दूरियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर क‍िसी की तर्जनी उंगली लंबी हो तो ऐसे लोगों में जबरदस्त आत्मविश्वास देखने को मिलता है। साथ ही यह काफी जिम्मेदार प्रवृत्ति के होते हैं।

ये हो सकते हैं चालाक प्रवृत्ति के

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार अगर किसी की मध्यमा उंगली लंबी हो तो वह ईश्‍वर पर अगाध श्रद्धा रखने वाले होते हैं। यही वजह है कि बड़ी से बड़ी परेशानी से भी यह आसानी से बाहर न‍िकल आते हैं। वहीं अगर किसी की मध्‍यमा उंगली छोटी हो तो कहा जाता है कि ये चालाक प्रवृत्ति को दर्शाती है। वहीं अगर अनामिका उंगली अगर लंबी है तो ऐसे लोगों को सफलता तो जरूर मिलती है। लेकिन इन्‍हें काफी संघर्ष करना पड़ता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,behavior by fingers

इन्‍हें नहीं पसंद होती जरा सी भी लापरवाही

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक जिन व्‍यक्तियों की सभी उंगलिया लंबी होती हैं उनका व्‍यवहार काफी संयमित होता है। बात चाहे घर-पर‍िवार की हो या फिर उनके र‍िलेशनश‍िप की वह क‍िसी भी तरह की लापरवाही पसंद नहीं करते। ये हर छोटी सी छोटी बात का ख्‍याल रखते हैं। ऑफिस हो या न‍िजी जिंदगी ये सुव्यवस्थित कार्यपद्धति ही पसंद करते हैं। किसी भी तरह की लापरवाही इन्‍हें पसंद नहीं होती।

ऐसी उंगलियों वाले कमाल ही होते हैं

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक छोटी उंगलियों वाले लोग कमाल के होते हैं। कहा जाता है कि ये किसी भी क्षेत्र में फैसला लेने में देरी नहीं लगाते। चाहे कैसी भी प्रॉब्‍लम हो ये जल्‍दी से जल्‍दी और समझदारी के फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। इनकी खास बात यह होती है कि ये स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। इनपर कभी भी किसी और का प्रभाव नहीं होता। ये हर काम अपनी सोच-समझ से ही करते हैं।

उंगली का ऐसा आकार बनाता है प्रभावशाली

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के मुताबिक कनिष्ठिका उंगली लंबी होना अच्‍छा संकेत होता है। कहा जाता है क‍ि ऐसे लोग काफी प्रभावशाली होते हैं। जहां भी जाते हैं लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। वहीं अगर क‍िसी की कनिष्ठिका उंगली छोटी हो तो ऐसे व्‍यक्ति काफी मतलबी होते हैं। इन्‍हें क‍िसी की फीलिंग्‍स की कद्र नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका