न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुनानक जयंती: गुरूजी ने अपने चमत्कार से तोडा था कुएं के मालिक का घमंड

आज हम आपको गुरुनानक देव की ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होनें अपने चमत्कार से एक कुएं के मालिक का घमंड तोडा था और जिन्दगी की एक बड़ी सीख दी थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Nov 2019 7:48:23

गुरुनानक जयंती: गुरूजी ने अपने चमत्कार से तोडा था कुएं के मालिक का घमंड

सिख धर्म के संस्‍थापक और पहले गुरु थे गुरु नानक देव जी जिनकी इस साल 12 नवंबर को 550वीं जयंती मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के रूप में जाना जाता हैं। गुरुनानक देव को सौम्‍यता के लिए जाना जाता हैं जो किसी का भी मन मोह लेती थी। इनके चमत्कारों ने कई लोगों का जीवन बदला हैं। आज हम भी आपको गुरुनानक देव की ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होनें अपने चमत्कार से एक कुएं के मालिक का घमंड तोडा था और जिन्दगी की एक बड़ी सीख दी थी। तो आइये जानते हैं इस कहानी के बारे में।

गुरु नानक देव अपने शिष्यों के साथ यात्रा किया करते थे। एक बार वह एक गांव से गुजर रहे थे। उन्‍हें प्‍यास लगी। उन्‍हें पहाड़ी पर एक कुआं दिखाई दिया। गुरु नानक ने शिष्य को पानी लेने के लिए भेजा। लेकिन कुएं का मालिक लालची और धनी था। वो पानी के बदले पैसे लिया करता था। शिष्य उस आदमी के पास तीन बार पानी मांगने गया और तीनों बार उसने इनकार कर दिया। तब गुरु जी ने कहा कि ईश्वर हमारी मदद जरूर करेगा।’

बताया जाता है कि इसके बाद नानक जी जहां खड़े थे, वहीं मिट्टी खोदना शुरू कर दिया। थोड़ा ही खोदा था कि वहां से अचानक साफ पानी निकलने लगा। गांव वाले भी यह देखकर हैरान रह गए। कुएं के मालिक को यह देखकर बहुत गुस्‍सा आ गया। उसने कुएं की तरफ देखा तो हैरान रह गया। कुएं का पानी कम होता जा रहा था, जबकि नानक जी द्वारा किए गए गड्ढ़े से पानी की धारा बह रही थी। गांव वाले भी वहां पहुंचकर पानी लेने लगे। कुएं के मालिक ने गुरु जी को जोर से पत्थर फेंका, लेकिन गुरु जी ने हाथ आगे किया तो पत्थर हाथ से टकराकर वहीं रुक गया। यह देख कुएं का मालिक नानक जी के चरणों पर आ गिरा। तब गुरु जी ने उसे समझाया, ‘किस बात का घमंड? तुम्हारा कुछ नहीं है। कुछ करके जाओगे तो लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहोगे।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला