न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोबर से गोवर्धन पर्वत बना की जाती हैं परिक्रमा, मोक्ष की प्राप्ति करवाएगा पूजन

गोवर्धन पर्वत को गिरिराज जी के नाम से भी जाना जाता हैं जिनकी परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 8:59:21

गोबर से गोवर्धन पर्वत बना की जाती हैं परिक्रमा, मोक्ष की प्राप्ति करवाएगा पूजन

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि अर्थात दिवाली के अगले दिन को गोवर्धन पूजा की जाती हैं जी कि इस बार 15 नवंबर को होनी हैं। इस दिन महिलाएं घर के द्वार पर गोबर से प्रतीकात्मक रूप में गोवर्धन पर्वत बनाती हैं और उसका पूजन कर परिक्रमा की जाती हैं। गोवर्धन पर्वत को गिरिराज जी के नाम से भी जाना जाता हैं जिनकी परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज इस कड़ी में हम आपको गिरिराज जी की परिक्रमा से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

श्री गिरिराज की परिक्रमा 7 कोस (21 किलोमीटर) की होती है और इस दिन हजारों लाखों लोग इस परिक्रमा को करने आते हैं। गोवर्धन पूजा से भक्तों को कृष्ण भगवान की विशेष कृपा मिलती हैं। श्री गिरिराज जी की पूरी और संपूर्ण परिक्रमा में दो दिन लगते हैं। इसके तहत एक छोटी परिक्रमा होती है और दूसरी बड़ी परिक्रमा। जब भक्त गाजे बाजे के साथ गोवर्धन पर्वत का चक्कर लगाते हैं तो इस बीच गोवर्धन नामक गांव भी आता है। पर्वत के उत्तर में राधाकुंड और दक्षिण में पुछारी गांव पड़ता है।

छोटी परिक्रमा में भक्त राधाकुंड गांव तक जाकर वहां से लौटते हैं जो 6 किलोमीटर का फासला है। जबकि बड़ी परिक्रमा में पूरे सात कोस यानी 21 किलोमीटर तक गोवर्धन पर्वत का चक्कर लगाना होता है जिसमें कई गांव और कुंड पड़ते हैं। आमतौर पर लोग एक ही दिन में सात कोसी परिक्रमा करना पसंद करते हैं क्योंकि इसके बारे में कहा जाता है कि एक दिन में सात कोसी परिक्रमा बड़ा फल देती है।

गोवर्धन पर्वत के बारे में कहा जाता है कि ये 4 से 5 मील तक फैला हुआ है। इसके बारे में मान्यता है कि कभी ये तीस हजार मीटर ऊंचा था लेकिन पुलत्सय ऋषि ने इसे शाप दिया और कहा कि तुम रोज एक मुट्ठी सिकुड़ते रहोगे। तब से यह पर्वत लगातार अपनी ऊंचाई खोता जा रहा है और अब बमुश्किल 30 मीटर ऊंचा रह गया है।

कहा जाता है कि कृष्ण के काल में यह पर्वत बहुत ही हरा भरा और रमणीक था। यहां लता कंदराएं और कई गुफाएं भी थी। यहां से कुछ ही दूरी पर यमुना नदी बहा करती थी। पर्वत के ऊपर श्री गोविंद देव जी का मंदिर है और वहीं पर एक गुफा भी है। मंदिर के बारे किवदंती है कि यहां आज भी श्रीकृष्ण शयन करने आते हैं। मंदिर में स्थित गुफा के बारे में कहा जाता है कि ये नीचे नीचे ही राजस्थान के श्रीनाथ द्वारा तक जाती है। गोवर्धन पर्वत के बारे में मान्यता है कि इस चमत्कारी पर्वत की परिक्रमा करने वालों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती है उसके जीवन में कभी पैसे की कमी नहीं रहती।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?