न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज हैं साल की आखिरी पूर्णिमा, इन उपायों को कर परेशानियों से पाए छुटकारा

पूर्णिमा का प्रभाव इतना तेज होता हैं कि आज के दिन किए गए कुछ उपाय आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Dec 2020 10:09:49

आज हैं साल की आखिरी पूर्णिमा, इन उपायों को कर परेशानियों से पाए छुटकारा

आज मार्गशीर्ष के पावन महीने की पूर्णिमा हैं जो कि इस साल की आखिरी पूर्णिमा हैं। पूर्णिमा का दिन हिन्दू धर्म में बेहद पावन माना जाता हैं। आज के दिन व्रत-उपवास कर देवी-देवताओं की स्तुति की जाती हैं। विशेष तौर पर आज के दिन देवी लक्ष्मी, सत्यनारायण और चंद्र देव की पूजा से शुभ फल मिलते हैं। पूर्णिमा का प्रभाव इतना तेज होता हैं कि आज के दिन किए गए कुछ उपाय आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।

आर्थिक परेशानी होगी दूर

जो लोग आर्थिक परेशानी से जुझ रहे हैं उन्हें कच्चे दूध से उपाय करना चाहिए। इसके लिए कच्चे दूध में थोड़े से चावल व चीनी डालकर चंद्रमा को चढ़ाएं। साथ ही “ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:” या ” ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:। ” मंत्र का जप करें। इससे कारोबार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,poornima remedies,get rid of problems

सत्यनारायण की कथा सुने

पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा सुनना या पढ़ना बेहद शुभ होता है। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

माता की पूजा में चढ़ाएं यह 1 चीज

देवी मां की पूजा के दौरान उन्हें सुपारी चढ़ाएं। उसके बाद उस सुपारी को उठा कर उसे लाल रंग के धागे में लपेट लें। फिर उसका कुमकुम, फूल व चावल से विधिवत पूजा करें। बाद में सुपारी को अलमारी, तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। इससे घर में कभी भी पैसों से जुडी परेशानी नहीं होगी।

पैसों की किल्लत दूर करने के लिए

आज के समय में ज्यादातर लोग धन से जुड़ी समस्या से परेशान है। ऐसे में पूर्णिमा में एक उपाय करने से लाभ मिल सकता है। इसके लिए 11 कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाएं। फिर उसे देवी लक्ष्मी की मूर्ति व तस्वीर के पास रखें। अगले दिन उन कौड़ियों को उठाकर लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली पर रखें। इससे पैसों से जुड़ी समस्या दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,poornima remedies,get rid of problems

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

माना जाता है कि इस दिन पीपल के पेड़ पर देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए पूर्णिमा के शुभ दिन पर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाकर मीठा अर्पित करें। इससे धन की देवी लक्ष्मी की अपार कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहेगी। साथ ही घर में अन्न व धन की कोई कमी नहीं होगी।

रिश्तों में मिठास लाने के लिए

इस दिन पति-पत्नी में से कोई भी चंद्रमा के उदय होने पर उन्हें अर्घ्य दें। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होकर जिंदगी में मिठास बरकरार रहने में मदद मिलेगी।

तुलसी से करें यह उपाय

हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है। इसका पौधा घर होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ घर में अन्न व धन की बरकत रहती है। साथ ही उसमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में इन दिन धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर भोग लगाएं। साथ ही देवी लक्ष्मी के मंत्रों का सच्चे मन से जाप करें।

दान करें

किसी भी शुभ दिन पर दान करने का बहुत ही महत्व माना जाता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलने के साथ घर में सुख-समृद्धि व बरकत बनी रहती है। इसलिए मार्गशीर्ष की पूर्णिमा को अन्न, धन व कपड़े का दान करें। देवी लक्ष्मी को सफेद रंग अतिप्रिय होने से इस रंग के कपड़े गरीबों व जरूरतमंदों को बांटना शुभ रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?