न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होते है तुला राशि वालें मनुष्य, जाने कुछ और रोचक बातें...

यदि आपने तुला राशि का राशि चिन्ह कभी ध्यान से देखा है तो आप जानते होंगे कि यह एक तराजू को दर्शाता है। तराजू नियंत्रण को दर्शाता है और कुछ ऐसे ही हैं तुला राशि के जातक

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 28 Oct 2017 2:25:54

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होते है तुला राशि वालें मनुष्य, जाने कुछ और रोचक बातें...

यदि आपने तुला राशि का राशि चिन्ह कभी ध्यान से देखा है तो आप जानते होंगे कि यह एक तराजू को दर्शाता है। तराजू नियंत्रण को दर्शाता है और कुछ ऐसे ही हैं तुला राशि के जातक, लेकिन जिस प्रकार से एक तराजू की दो ढाल होती हैं, ठीक इसी प्रकार तुला राशि के जातक के स्वभाव में दोहरे गुण पाए जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं तुला राशि के जातक के बारे में किस तरह का उनका व्यवहार होता हैं और केसा उनका जीवन होता हैं।

* सामान्य व्यवहार :

तुला राशि में पैदा हुए लोग शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होते हैं, और उन्हें अकेले रहने से घृणा है। भागीदारी तुला राशि में जन्मे जातक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और उनकी विजयी मानसिकता एवं सहयोग के साथ वे अकेले रहना बर्दाश्त नहीं करते। अधिक से अधिक दोस्त बनाना इनकी पसंद है। इनके आसपास हर समय लोगों का घेरा बना रहे, इससे यह खुश रहते हैं। ये सबके बारे में सोचते हैं, सबको कैसे एक साथ रखना है और उनके लिए क्या सर्वश्रेष्ठ फैसला होना चाहिए इसके बारे में विचार करते रहते हैं। अन्य तमाम राशियों में से शायद ही ऐसी कोई राशि है जो अपने अलावा किसी के बारे में इतना सोचती है।

* कैरियर और व्यवसाय :

ऐसी नौकरी जिसका अर्थ न्याय है जैसे एक पुलिस अधिकारी, एक वकील या एक न्यायाधीश तुला राशि के लिए एक उत्कृष्ट पसंद हैं। वे राजनयिक, प्रशासक, इंटीरियर डिजाइनर, संगीतकार और फैशन डिजाइनर के रूप में सफल करियर अपना सकते हैं। समूह में कार्य करना तुला के लिए एक समस्या नहीं है और कूटनीति की उनकी मजबूत भावना से लगभग सभी कार्यों को पूरा करने में उन्हें मदद मिलेगी।

libra,zodiac sign,moon sign,astrology

* समझदारी :

तुला राशि के जातक अपने दिमाग का अच्छा उपयोग करना जानते हैं। ये अपने विचारों का दूसरों के साथ संचार करके आनंद लेते हैं। ये दूसरों को बेहतर तरीके से जानने के लिए एक उचित तरीका अपनाते हैं। निष्पक्ष तर्क करने के लिए ये कूटनीति और समझौते का रास्ता अपनाते हैं। ये हमेशा विनम्र और झगड़े से दूर रहते हैं और हमेशा बातचीत द्वारा विवाद दूर करने का प्रयास करते हैं। ये कभी जबान के कड़वे नहीं होते हैं। इनके साथ शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि इन्हें विरोध का सामना करना पड़ा हो। और यदि करना भी पड़े तो तुला राशि के जातक शांत दिमाग से परिस्थिति को नियंत्रण में कर लेते हैं।

* मित्र एवं परिवार :

तुला राशि में जन्मे जातक मजेदार और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं जो उन्हें महान मित्र बनाता है। वे देरी करने के इच्छुक और दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं, लेकिन वे सही मायने में अद्भुत मित्र होते हैं और दुसरे लोग उनकी संगति में बने रहने की इच्छा रखते हैं। जब चुनौतियों की बात आती है, तुला राशि में जन्मे लोग असहमति के लिए हल निकालना जानते हैं जो उन्हें समस्या हल करने के लिए उत्कृष्ट बनाता है।

* प्यार और सेक्स :

तुला राशि में पैदा हुए लोगों के जीवन में सही जीवनसाथी खोजना एक प्राथमिकता होगी। तुला में जन्मे लोग जो पहले से ही एक रिश्ते में हैं, उनके लिए शांति बनाए रखना और सद्भाव सबसे महत्वपूर्ण है। अकेलापन अप्राकृतिक और तुला के लिए बहुत दुख की बात है। प्रेमियों के रूप में वे अर्थपूर्ण, रचनात्मक और संतुलित होते हैं। वे अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए आवश्यक सब कुछ करेंगे। उनका आकर्षक व्यक्तित्व और उनका समर्पण उन्हें अद्भुत जीवनसाथी बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका