न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि के अनुसार चालीसा पाठ कर दूर करें अपनी सभी परेशानियां

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी राशियों का अपना-अपना ग्रह स्वामी होता हैं और उसके अनुरूप चालीसा पाठ कर सभी परेशानियां दूर की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 9:49:37

राशि के अनुसार चालीसा पाठ कर दूर करें अपनी सभी परेशानियां

हर व्यक्ति की उसके जीवन से कामना होती हैं कि जीवन में कभी भी आर्थिक या अन्य परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए व्यक्ति आस्थापूर्वक भगवान का पाठ करता हैं और उनका आशीर्वाद चाहता हैं। लेकिन इसमें आपकी राशि का भी गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी राशियों का अपना-अपना ग्रह स्वामी होता हैं और उसके अनुरूप चालीसा पाठ कर सभी परेशानियां दूर की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि

इस राशि के लोग बहुत ही चंचल स्वभाव के होने के कारण जल्दी ही मुसीबतों में फंस जाते हैं। ऐेसे में इन्हें अपने परेशानियों से बचने के लिए संकटमोचन हनुमान को लाल फूल अर्पित पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

वृष राशि

वृष राशि के लोग जिद्दी स्‍वभाव के होने से अक्सर गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे में वे अपने नुकसान के खुद जिम्मेवार होते है। ऐसे लोगों को अपना मन स्थिर रखने के लिए भगवान शिव को सफेद चंदन चढ़ाने के बाद शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,reciting chalisa,eliminate problems,remedy according zodiac sign

मिथुन राशि

इस राशि के लोग बहुत ही कन्फ्यूज रहते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण ये हमेशा किसी न किसी मुसीबत को न्योता दे देते हैं। इन्हें इन सबसे बचने और अपनी बु्द्धि का विकास करने के लिए मां सरस्वती को गुग्गुल और धूप अर्पित करके उनका सच्चे मन से ध्यान कर रोजान सरस्वती चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि

इस राशि के लोग भावुक किस्म के होते है। ऐसे में हमेशा लोग इनके इस स्वभाव का गलत फायदा उठा लेते है। इन्हें अपने मन को स्थिर व शांत रखने के लिए नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ कर अंत में शंख बजाना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों मे लीडरशिप का गुण होने से ये हमेशा सबको संभालने का काम करते है। ऐसे में इनकी जिंदगी बहुत ही चुनौतीपूरण होती है। ऐसे में इन्हें सही तरीके से निर्णय और सही दिशा में बढ़ने के लिए मां दुर्गा का ध्यान रोली चढ़ाकर देवी दुर्गा की चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि

इस राशि के लोग सुखों और विलासिता की चीजों के पीछे भागते हैं। ऐसे में इनका मन एक जगह नहीं टिकता है। इनहें अपना ध्यान एक और सही जगह पर स्थिर करने के लिए शुद्ध घी का दीपक जलाकर रोजाना गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ होगा।

तुला राशि

इस राशि के लोग बहुत ही बेपरवाह किस्म के होते है। ऐसे में इनसे अक्सर गलतियां होती रहती है। इन सब से बचने के लिए इन्हें रोजाना सफेद फूल भगवान कृष्ण को चढ़ाकर उनकी पूजा कर कृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे इनके जीवन की परेशानियां दूर हो खुशहाली का आगमन होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,reciting chalisa,eliminate problems,remedy according zodiac sign

वृश्चिक राशि

इन लोगों को किसी भी काम में जल्दी सफलता नहीं मिलती है। इसलिए इन्हें रोजाना संकटमोचन हनुमान को तुलसी के पत्ते चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से फायदा मिलेगा।

धनु राशि

इस राशि के लोग अपनी कटु वाणी के कारण अक्सर परेशानियों से घिरे रहते है। इन सब से बचने के लिए इन्हें मां दुर्गा को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाकर चढ़ाकर मां दुर्गा की पूजा कर दुर्गा चालीसा का पाठ कर ना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों पर शनिदेव का प्रभाव होने से ये लोग बीमारियों से घिरे रहते है। ऐसे में स्वस्थ शरीर के लि इन्हें रोजाना शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग दूसरों पर जल्दी विश्वास कर अपना नुकसान कर बैठते है। इन परेशानी से बचने के लिए इन्हें नियमित चंदन की खुशबू वाले धूप को मां सरस्वती को चढ़ाकर उनकी चालीसा पढ़नी चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के लोग चंचंल स्वभाव के होने के कारण अपी जिम्मेवारियों को अच्छे से नहीं समझते है। इनके इसी नेचर के कारऩ इनके करीबी इनसे दूर होने लगते है। इससे बचने के लिए इन्हें भगवान गणेश जी को लड्डू का भोग लगाकर गणेश चलीसा और गायत्री चालीसा पढ़नी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका