न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने दशहरे पर किसकी करें पूजा और क्या मिलेगा लाभ, धन प्राप्ति के लिए करे ये उपाय

दशहरा (Dussehra) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Oct 2019 9:49:02

जाने दशहरे पर किसकी करें पूजा और क्या मिलेगा लाभ, धन प्राप्ति के लिए करे ये उपाय

दशहरा (Dussehra) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग शस्त्र-पूजा करते हैं और नया कार्य प्रारम्भ करते हैं। प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं। रामलीला का आयोजन होता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है। हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। अगर इस दिन कुछ विशेष प्रयोग किए जाएं तो आपको अपार धन की प्राप्ति हो सकती है।

dussehra 2019,lord ram,ravan,dussehra importance,dussehra significance,ram worship,durga worship

दशहरे पर करें किसकी पूजा और क्या मिलेगा लाभ?

- दशहरा के दिन महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा करनी चाहिए इससे सम्पूर्ण बाधाओं का नाश होगा और जीवन में विजय श्री प्राप्त होगी

- दशहरा के दिन अस्त्र शस्त्र की पूजा करने से उस अस्त्र-शस्त्र से नुकसान नहीं होता

- दशहरा के दिन मां की पूजा करके आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं

- नवग्रहों को नियंत्रित करने के लिए भी दशहरे की पूजा अदभुत होती है

विजय प्राप्ति के लिए किस मंत्र का जाप करें?

"श्रियं रामं , जयं रामं, द्विर्जयम राममीरयेत।
त्रयोदशाक्षरो मन्त्रः, सर्वसिद्धिकरः स्थितः।।"

धन प्राप्ति के लिए दशहरे के दिन क्या करें

नीलकंठ पक्षी का उपाय

दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन यह पक्षी अगर किसी को दिख जाए तो आने वाला साल खुशहाली भरा होता है।

गोमती चक्र का उपाय

आपको लगातार आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है या पैसा रुक गया हो, तो दशहरे को 11 गोमती चक्रों का हल्दी से तिलक करें और शंकर जी का ध्यान कर पीले कपड़ें में बांधकर पूरे घर में घुमाकर किसी बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें।

शमी के वृक्ष का उपाय

दशहरा के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करें। अगर संभव हो तो इस दिन अपने घर में शमी के पेड़ लगाएं और उन्हें नियमित दीप दिखाएं। मान्यता है कि दशहरा के दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के लिए शमी के पत्तों को सोने का बना दिया था। तभी से शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।

रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां का उपाय

रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाएं तो उसे घर में लाकर कहीं सुरक्षित रख दें। इससे नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।

बेसन के लड्डू का उपाय

दशहरे के दिन से शुरू करके लगातार 43 दिन तक बेसन के लड्डू कुत्ते को खिलाने चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते है और धन में बरकत होने लगती हैं।

लाल रंग के नए कपड़े का उपाय

दशहरे के दिन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्हें तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला